बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस बना रहा अल्पसंख्यकों को निशाना: शेख हसीना

Ravi Singh | Dec 03, 2024, 17:39 IST
Share
Bangladesh violence
Bangladesh violence

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा जारी है। शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर इस नरसंहार के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है।

Bangladesh violence : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा जारी है और अब शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस पर इस नरसंहार के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। हसीना ने कहा कि यूनुस के नेतृत्व में हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदायों के खिलाफ हमले हो रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पिता की तरह उन्हें भी मारने की योजना थी, जिसके कारण उन्हें देश छोड़ना पड़ा। बांग्लादेश में धार्मिक हिंसा, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ, अब एक गंभीर संकट बन गई है।

हिंसा का जिम्मेदार मुहम्मद यूनुस

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा के लिए मुहम्मद यूनुस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यूनुस इन हमलों के पीछे का मास्टरमाइंड है, जिसमें मंदिरों, चर्चों और इस्कॉन जैसे धार्मिक स्थलों पर हमले शामिल हैं।

अल्पसंख्यकों को बनाया जा रहा निशाना

हसीना ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 11 चर्च और कई मंदिरों पर हमला किया गया है और धार्मिक संगठन इस्कॉन भी हमलों से अछूता नहीं रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

फिर सुलगने लगा बांग्लादेश, इस्कॉन धर्मगुरु की गिरफ्तारी पर विरोध तेज

जबलपुर पुलिस के सामने हुई युवक की पिटाई, CSP बोले- शांतिपूर्ण था धरना

चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद हिंसा

हसीना के आरोपों के बाद बांग्लादेश में हिंसा और बढ़ गई। खासकर चटगांव इस्कॉन प्रमुख चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद हिंसा और बढ़ी है। इस गिरफ्तारी के खिलाफ हिंदू समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन तेज हो गए। हसीना ने खुलासा किया कि उन्होंने बांग्लादेश इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें डर था कि उनका भी वही हश्र होगा जो उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान का हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने "नरसंहार" को रोकने के लिए देश छोड़ने का फैसला किया।

भारतीय चैनलों पर प्रतिबंध की मांग

बांग्लादेश में भारतीय मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते बांग्लादेश उच्च न्यायालय में भारतीय टीवी चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। बांग्लादेशी संस्कृति और समाज पर भारतीय मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर यह रिट याचिका दायर की गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • bangladesh news
  • बांग्लादेश न्यूज
  • bangladesh violence
  • Sheikh Hasina
  • शेख हसीना
  • बांग्लादेश हिंसा
  • स्वामी चिन्मय दास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती