हर शनिवार Bank Holiday का दावा, 5-Day Banking पर वायरल राजपत्र की क्या है सच्चाई
Sumit Kumar | Oct 01, 2026, 14:05 IST
हर शनिवार बैंक बंद रहने का दावा करने वाला कथित राजपत्र सोशल मीडिया पर वायरल है।
सोशल मीडिया पर एक कथित राजपत्र वायरल हो रहा है। इसमें हर शनिवार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहने का दावा है। PIB Fact Check ने इस दस्तावेज को फर्जी बताया है। फिलहाल बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं। 5-Day Banking पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
हर शनिवार बैंक बंद होने का दावा वायरल
इस वायरल राजपत्र के बाद बैंक ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई। कई लोग इसे 5-Day Banking लागू होने से जोड़कर देख रहे थे।
PIB Fact Check ने क्या कहा
PIB Fact Check के अनुसार केंद्र सरकार ने ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। यानी हर शनिवार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहने का दावा सही नहीं है।
वायरल दस्तावेज में वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग का नाम दिया गया है। इसमें Negotiable Instruments Act के तहत हर शनिवार अवकाश घोषित करने का दावा किया गया है।
A Gazette circulating on social media , purportedly issued by the Ministry of Finance (Department of Financial Services), claims that the Central Government has declared every Saturday a public holiday for all Public Sector Banks , including SBI.#PIBFactCheck:
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 1, 2026
❌ The document… pic.twitter.com/ClCqEt2UAX
अभी कौन-सा नियम लागू है
इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक में छुट्टी रहती है। पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार रोज की तरह खुले रहते हैं।
हालांकि किसी राज्य या शहर में स्थानीय अवकाश होने पर शाखा बंद रह सकती है। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि बैंक जाने से पहले स्थानीय अवकाश सूची जरूर देखें।
5-Day Banking पर क्या अपडेट है?
बैठक के बाद 5-Day Banking पर विचार के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाने की बात सामने आई है। फिलहाल पांच दिन बैंकिंग लागू करने की कोई तारीख तय नहीं हुई है।
इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल किसी दस्तावेज के आधार पर हर शनिवार छुट्टी मानना सही नहीं होगा।
ग्राहक इस बात का रखें ध्यान
डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और UPI जैसी सेवाएं बैंक शाखा की छुट्टी से अलग तरीके से चलती रहती हैं।
वायरल राजपत्र की सच्चाई क्या है
सोडाला जेडीए अतिक्रमण विरोध तीसरे दिन भी जारी: जेडीए की अर्थी निकाली, 160 फीट चौड़ीकरण पर सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
भोपाल न्यू मार्केट में छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग, 25 फीट ऊंची उठीं लपटें, आसपास की दुकानें भी चपेट में
By Sanjay Dhiman
रायपुर में महिला इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को NGT की हरी झंडी, स्टेडियम प्रबंधन को जमा करने होंगे 20 लाख रुपए
By Umeshwari Baghel
5 साल में 2 कंपनी और 12 बार बदली डेडलाइन, फिर भी अधूरा जयपुर का सिविल लाइंस रेलवे ब्रिज
By Raghvendra Singh Rathore
DRT जबलपुर में हजारों केस लंबित, नियमित अधिकारी की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
By Neel Tiwari
फर्जी डिग्रीयों से नौकरी कर रहे 51 शिक्षक, दो साल चली जांच के बाद खुलासा, अब FIR के साथ 100 करोड़ वसूली की तैयारी
By Sanjay Dhiman
राजस्थान में खाद का स्टॉक भरपूर, फिर कालाबाजारी पर 24 FIR क्यों? नरेश मीणा का अनशन जारी
By Raghvendra Singh Rathore