बैंक करेगा अब आपका फोन लॉक, RBI कर रहा है बड़ी तैयारी, इन ग्राहकों को लगेगा झटका

Amresh Kushwaha | Sept 12, 2025, 13:23 IST
bank-lock-phone-rbi-prepare
RBI का नया नियम मोबाइल फोन के लोन चुकाने में नाकाम रहने पर फोन को लॉक करने की अनुमति देगा। जानें इस कदम का ग्राहकों पर क्या असर होगा और बैंकों को किस तरह फायदा होगा।

यदि आप भी किस्तों पर मोबाइल फोन खरीदते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Rules) जल्द ही एक नए नियम लाने पर विचार कर रहा है। इसके तहत, यदि कोई ग्राहक अपने किस्तों पर खरीदे गए फोन का लोन नहीं चुकाता, तो बैंक उसके फोन को दूर से लॉक (Remotely lock) कर देगा। इस नियम को लेकर आरबीआई जल्द ही अनुमति दे सकता है। जानें क्यों लाया जा रहा ये नया नियम और इसका ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर...



बैंकों के फंसे कर्ज को कम करना

इस समय भारत में मोबाइल फोन का बाजार बहुत बड़ा है। देश में 1.16 बिलियन से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन हैं। यदि आरबीआई का यह प्रस्ताव लागू होता है, तो यह बैंकों के लिए फायदेमंद होगा। साथ ही, ग्राहकों को लोन समय पर चुकाने का दबाव भी बढ़ेगा।



जानें रिजर्व बैंक के गवर्नर ने फोन लॉक पर क्या कहा...

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि इस प्रस्ताव पर अभी विचार-विमर्श जारी है। हमें इसके समर्थन तथा विरोध- दोनों ही तरह के सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। इन सभी विचारों को गंभीरता से परखा जा रहा है।



उन्होंने आगे कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ता के अधिकार, खासकर डेटा गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रहें। उपभोक्ता हित हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के साथ हम बैंकों के जरिए झेली जा रही चुनौतियों को भी ध्यान में रखकर निर्णय लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए...RBI के गोल्ड वॉल्ट से खुला भारतीय खजाने का रहस्य, दिखीं सोने की ईंटें, जानें एक ईंट की कीमत



फोन लॉक की खबर को एक नजर में समझें...

  • आरबीआई जल्द ही लाने वाला है एक नया नियम जिसके तहत, यदि कोई ग्राहक किस्तों पर खरीदी गई मोबाइल फोन लोन चुकता नहीं करता, तो बैंक उसे दूर से लॉक कर देगा।
  • इस कदम से बैंकों को फंसे कर्ज (NPA) में कमी आने की उम्मीद है, क्योंकि भारत में बहुत से मोबाइल फोन छोटे पर्सनल लोन पर खरीदे जाते हैं।
  • नए नियम के तहत, फोन को लॉक करने से पहले उधारकर्ता की पूर्व सहमति लेना अनिवार्य होगा, जिससे ग्राहकों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे।
  • बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि लॉक किए गए फोन से ग्राहक का व्यक्तिगत डेटा एक्सेस न हो, जिससे डेटा सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
  • आरबीआई जल्द ही बैंकों के लिए फेयर प्रैक्टिसेज कोड को अपडेट करेगा, जिसमें फोन-लॉकिंग मैकेनिज्म के लिए नए दिशानिर्देश शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...RBI रिपोर्ट : हर भारतीय पर औसतन 4.8 लाख का कर्ज, दो साल 90 हजार बढ़ा



जानें क्या है RBI की तैयारी?

सूत्रों के मुताबिक, आरबीआई आने वाले कुछ महीनों में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए अपने फेयर प्रैक्टिसेज कोड को अपडेट करने की तैयारी कर रहा है। इसमें फोन-लॉकिंग मैकेनिज्म से जुड़े नए दिशानिर्देश भी शामिल किए जाएंगे। पिछले साल आरबीआई ने बैंकों को यह आदेश दिया था कि वे लोन न चुकाने वाले ग्राहकों के मोबाइल फोन को लॉक करने की प्रथा को तुरंत बंद कर दें।



ये खबर भी पढ़िए...RBI ने घटाया रेपो रेट, सस्ते लोन की राह आसान, EMI होगी कम, जानें आपको क्या होगा फायदा



ये खबर भी पढ़िए...RBI कहां से कमाती है जो सरकार को देने वाली है 2.70 लाख करोड़ रुपए



क्या होगा नया नियम?

रिपोर्ट के मुताबिक, नए नियम के तहत, किसी भी फोन को लॉक करने से पहले उधारकर्ता की पूर्व सहमति (Prior consent) लेना अनिवार्य होगा। बैंकों और ऋणदाताओं को यह सख्त मनाही होगी कि वे लॉक किए गए फोन से व्यक्तिगत डेटा (Personal data) तक पहुंचें। आरबीआई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बैंकों को छोटे-छोटे लोन की वसूली में मदद मिले, साथ ही ग्राहकों का डेटा भी सुरक्षित रहे।



Tags:
  • RBI
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • RBI Rules
  • संजय मल्होत्रा
  • मोबाइल फोन लोन
  • फोन लॉक