RBI ने घटाया रेपो रेट, सस्ते लोन की राह आसान, EMI होगी कम, जानें आपको क्या होगा फायदा

Rohit Sahu | Jun 06, 2025, 10:24 IST
Share
repo rate
repo rate

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है। अब यह 5.5% रह गई है। इससे होम, पर्सनल और कार लोन की EMI सस्ती होगी और उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों और बाजार के लिए राहत भरा फैसला किया है। 4 जून से शुरू हुई मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद 6 जून को रेपो रेट में 0.50% की कटौती की घोषणा की गई। अब यह दर घटकर 5.5% पर आ गई है।

लगातार तीसरी बार कटौती

अर्थशास्त्रियों को उम्मीद थी कि रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25% की कटौती होगी। लेकिन इस बार RBI ने उम्मीद से दोगुना कदम उठाते हुए आधा फीसदी (0.50%) की कटौती कर दी है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। MPC के सभी सदस्यों ने रेपो रेट में कटौती के पक्ष में सर्वसम्मति से वोट किया।

रेपो रेट क्या है?

रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर बैंक RBI से कर्ज (loan) लेते हैं। जब RBI इस दर में कटौती करता है, तो बैंक सस्ता कर्ज लेते हैं। इसका असर सीधा आम जनता पर होता है। चाहे वो होम लोन हो, कार लोन या पर्सनल लोन। इससे आम आदमी के पास खर्च करने के लिए ज्यादा पैसा बचेगा।

Repo rate news
Repo rate news

यह भी पढ़ें...कॉलोनाईजर के खिलाफ EOW का एक्शन, आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

RBI ने इसलिए घटाया रेपो रेट

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की विकास दर धीमी हुई है। वित्त वर्ष 2024 में यह 6.5% रही जबकि पिछले साल 9.2% थी। वहीं महंगाई दर नियंत्रण में है। ऐसे में RBI के पास मॉनेट्री पॉलसी को सरल बनाने का मौका था।

यह भी पढ़ें...लंदन में नीलाम होगी बापू की पेंटिंग, गांधी जी ने खुद बैठकर बनवाया था यह पोर्ट्रेट

Repo rate june
Repo rate june

रेपो रेट घटाने से आम जनता को होंगे ये फायदे

1. ब्याज दरों में गिरावट- रेपो रेट कम होने से बैंक भी लोन पर ब्याज दरें घटा देते हैं। होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन सभी में बैंक की दरें कम हो जाती हैं।

2. EMI कम हो सकती है- पुराने और नए कर्ज लेने वालों के लिए मासिक किस्तों में राहत दी जा सकती है।

3. बाजार में पैसा बढ़ेगा- सस्ता लोन मिलने से लोग खर्च और निवेश ज्यादा करते हैं- अर्थव्यवस्था में गति आती है।

4. बचत पर ब्याज कम हो सकता है- फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें घट सकती हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Repo Rate | repo rate cut | rbi repo rate cut | rbi repo rate change | repo rate today

Tags:
  • RBI
  • Repo Rate
  • रेपो रेट
  • repo rate cut
  • rbi repo rate cut
  • rbi repo rate change
  • repo rate today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज