ransomware attack : देश के 300 बैंकों में पेमेंट सिस्टम बंद, बड़े साइबर अटैक के बाद UPI और ATM सर्विस ठप
Vikram Jain | Aug 01, 2024, 13:24 IST
Payment system of banks shut down due to major cyber attack
रैंसमवेयर अटैक के चलते देश के 300 बैंकों का संचालन बाधित हो गया है। जिसका मुख्य असर ग्रामीण और सहकारी संस्थाओं पर पड़ा है। इससे बड़े पैमाने पर एटीएम, यूपीआई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
NEW DELHI. देश में बैंकों पर बड़े साइबर हमले के बाद 300 से ज्यादा बैंकों में कामकाज बंद हो गया है। रैनसमवेयर हमले के बाद पेमेंट सिस्टम बंद हो गया है। देशभर में UPI और ATM सर्विस ठप पड़ी है। संचालन ठप होने से ग्रामीण और सहकारी संस्थाओं पर ज्यादा असर पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, रैंसमवेयर हमले के कारण लगभग 300 छोटे भारतीय बैंकों की भुगतान सेवाएं अस्थायी रूप से रुक गई हैं। बुधवार को हुए इस साइबर हमले ने इन छोटी संस्थाओं के लिए बैंकिंग समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख प्रदाता सी-एज (C-Edge) टेक्नोलॉजीज को निशाना बनाया, जिसके कारण भुगतान प्रणाली में महत्वपूर्ण व्यवधान उत्पन्न हुआ।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा है कि कुछ बैंकों के UPI, IPMS और अन्य भुगतान सिस्टम अस्थायी रूप से ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसा कई बैंकों को सर्विस प्रोवाइडर करने वाली C-Edge Technologies के सिस्टम पर 'रैंसमवेयर' के हमले के कारण हुआ।
NPCI ने कहा कि पेमेंट इकोसिस्टम पर बड़े प्रभाव को रोकने के लिए, NPCI ने C-Edge Technologies को NPCI द्वारा संचालित खुदरा पेमेंट सिस्टम तक पहुंचने से अस्थायी रूप से अलग कर दिया है। अलगाव की अवधि के दौरान C-Edge द्वारा सेवा देने वाले बैंकों के ग्राहक भुगतान प्रणालियों तक नहीं पहुंच पाएंगे। C-Edge सहकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए एक प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता है।
NPCI ने कहा सी-एज टेक्नोलॉजीज के साथ युद्धस्तर पर बहाली का काम चल रहा है और आवश्यक सुरक्षा समीक्षा प्रक्रिया में है। प्रभावित बैंकों से कनेक्टिविटी जल्द से जल्द बहाल की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...बारिश में टपकने लगी नई संसद की छत, कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- बाहर पेपर लीकेज... अंदर वॉटर लीकेज
रैंसमवेयर हमला एक प्रकार का साइबर हमला है, जिसमें मैलवेयर पीड़ित के डेटा को एन्क्रिप्ट कर देता है या उन्हें उनके सिस्टम से लॉक कर देता है. इसके बाद हमलावर एक्सेस बहाल करने के बदले में फिरौती की मांग करते हैं।
बैंकों की भुगतान सेवाएं प्रभावित
C-Edge टेक्नोलॉजीज पर अटैक
NPCI ने कहा कि पेमेंट इकोसिस्टम पर बड़े प्रभाव को रोकने के लिए, NPCI ने C-Edge Technologies को NPCI द्वारा संचालित खुदरा पेमेंट सिस्टम तक पहुंचने से अस्थायी रूप से अलग कर दिया है। अलगाव की अवधि के दौरान C-Edge द्वारा सेवा देने वाले बैंकों के ग्राहक भुगतान प्रणालियों तक नहीं पहुंच पाएंगे। C-Edge सहकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए एक प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता है।
NPCI ने कहा सी-एज टेक्नोलॉजीज के साथ युद्धस्तर पर बहाली का काम चल रहा है और आवश्यक सुरक्षा समीक्षा प्रक्रिया में है। प्रभावित बैंकों से कनेक्टिविटी जल्द से जल्द बहाल की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...बारिश में टपकने लगी नई संसद की छत, कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- बाहर पेपर लीकेज... अंदर वॉटर लीकेज
रैंसमवेयर हमला क्या है?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA