BCCI सचिव जय शाह निर्विरोध चुने गए ICC के नए चेयरमैन
Jitendra Shrivastava | Aug 27, 2024, 21:36 IST
thesootr
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) के सचिव जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ( ICC ) के नए चेयरमैन बन गए हैं। नए चेयरमैन के तौर पर जय शाह अब ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। इस पद के लिए जय आवेदन करने वाले अकेले ही थे...
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) के सचिव जय शाह ( Jay Shah ) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ( ICC ) के निर्विरोध नए चेयरमैन बन गए हैं। जय शाह अब ग्रेग बार्कले की जगह आईसीसी के नए चेयरमैन होंगे। जय शाह ICC चेयरमैन पद के लिए आवेदन करने वाले अकेले ही आवेदक रहे। ऐसे में चुनाव नहीं हुआ और जय शाह को निर्विरोध चुन लिया गया। आवेदन की आखिरी तारीख मंगलवार, 27 अगस्त थी।
इस नियुक्ति के साथ ही 35 साल के जय शाह ICC के इतिहास में सबसे कम उम्र के चेयरमैन बन गए हैं। जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ही ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने आईसीसी का नेतृत्व किया है। लगातार दो बार चेयरमैन रहे ग्रेग बार्कले का मौजूदा कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। बार्कले ने हाल में तीसरे कार्यकाल की दौड़ से खुद को अलग कर लिया था ऐसे में ICC में जय शाह के भविष्य की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही थी।
आईसीसी बयान जारी करते हुए कहा कि जय शाह को निर्विरोध ICC का नया चेयरमैन चुना गया है। जय शाह अक्टूबर 2019 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव और 2021 से एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन हैं। वो 1 दिसंबर से ICC चेयरमैन का पद संभालेंगे। पूर्व चेयरमैन ग्रेग बार्कले के हटने के बाद वह इकलौते उम्मीदवार थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नियमों के अनुसार चेयरमैन के चुनाव के लिए 16 वोट होते हैं और विजेता के 9 मत आवश्यक होते हैं। इससे पहले चेयरमैन बनने के लिए दो-तिहाई बहुमत होना आवश्यक था। आईसीसी ने हाल ही में कहा था कि मौजूदा निदेशकों को अब 27 अगस्त 2024 तक अगले अध्यक्ष के लिए नामांकन देना होगा और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हैं तो चुनाव होगा साथ ही नए चेयरमैन का कार्यकाल 1 दिसंबर 2024 से शुरू होगा।
सबसे कम उम्र के चेयरमैन शाह
आईसीसी का बयान
ICC चेयरमैन के लिए नियम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari