नए साल में एसी फ्रिज होंगे महंगे, GST की राहत खत्म, BEE के नए नियम लागू

Aman Vaishnav | Jan 01, 2026, 10:26 IST
Share
bee star rating new rules 2026 price hike
bee star rating new rules 2026 price hike

नए साल 2026 की शुरुआत महंगाई के साथ हुई है। BEE के सख्त नियमों से अब AC और फ्रिज महंगे होंगे। AC और फ्रिज की कीमतों में 10% तक उछाल आएगा। इसके पीधे का कारण जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।

पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...

  • नए साल से BEE के सख्त नियम लागू हो गए हैं।
  • AC और फ्रिज की कीमतों में 10% तक उछाल आएगा।
  • साल 2025 का 5-स्टार मॉडल अब 4-स्टार कहलाएगा।
  • बिजली बिल में पहले से ज्यादा बचत देखने को मिलेगी।
  • कच्चे माल और डॉलर की कीमतों का भी असर पड़ेगा।
नए साल का जश्न ठीक से पूरा भी नहीं हुआ। तभी आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ गया। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिएंसी ने नियम बदल दिए हैं। अब नए कूलिंग आइटम्स खरीदना काफी महंगा पड़ेगा। 1 जनवरी 2026 से नए नियम लागू हो गए हैं। होम अप्लायंसेज की कीमतों में भी असर दिखेगा।

कितनी बढ़ेगी कीमत

एयर कंडीशनर के दाम 5 से 10 फीसदी बढ़ेंगे। रेफ्रिजरेटर की कीमतों में भी इजाफा होगा। आप नया फ्रिज लेने जा रहे हैं। तो आपको पिछली कीमत से ज्यादा पैसे देने होंगे। यह बढ़ोत्तरी सीधे तौर पर नए मानकों के कारण है।

ये खबर भी पढ़िए...1 जनवरी 2026 से बदल जाएगा इन ट्रेनों का समय सारणी, जानें नया टाइम टेबल

GST की राहत अब हुई खत्म

बीते सितंबर में सरकार ने बड़ी राहत दी थी। तब GST दरों में काफी कटौती की गई थी। AC की कीमतें 10 परसेंट तक कम हुई थीं। ग्राहकों ने उस समय जमकर खरीदारी की थी। अब वह राहत पूरी तरह खत्म हो गई। नए नियमों ने कीमतों को फिर ऊपर खींच दिया।

ये खबर भी पढ़िए...2026 New Rules:LPG गैस की कीमतों से लेकर पैन आधार के 1 जनवरी से बदले नियम

क्या है BEE स्टार रेटिंग

बहुत से लोग स्टार रेटिंग का असली मतलब नहीं जानते। ये रेटिंग हमें बताती है कि कोई मशीन कितनी बिजली खर्च करती है। जिस मशीन पर 1 स्टार होता है, वह सबसे ज्यादा बिजली खर्च करती है। वहीं, 5 स्टार वाली मशीन सबसे कम बिजली खर्च करती है और पैसे बचाती है।

BEE (सरकारी संस्था) हर कुछ सालों में इसके नियम और सख्त कर देती है। इससे मशीनें पहले से बेहतर काम करने लगती हैं। यह हमारे पर्यावरण के लिए भी बहुत अच्छी बात है। हालांकि, नई तकनीक आने से मशीनें थोड़ी महंगी हो जाती हैं। कंपनियां अब उनमें नए और बेहतर पुर्जे (जैसे कंप्रेसर) और गैस का इस्तेमाल करती हैं।

How do the BEE Ratings Help You Buy an Energy-Efficient Geyser?
How do the BEE Ratings Help You Buy an Energy-Efficient Geyser?

ये खबर भी पढ़िए...नए साल में मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों पर क्या बदलने वाला है? उज्जैन से खजुराहो तक के नए नियम जानें

क्यों बढ़ रही इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतें

कीमतें बढ़ने के पीछे सिर्फ एक कारण नहीं है। डॉलर के मुकाबले रुपया काफी गिर चुका है। इससे विदेशी पार्ट्स की खरीदी करना अब बहुत महंगा है। कॉपर और कच्चे माल की कीमतें भी बढ़ी हैं। कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट अब काफी बढ़ गई है।

नए सख्त नियम लागू होने से लागत बढ़ी है। लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्टेशन भी अब पहले से महंगा है। इन सबका बोझ सीधा ग्राहकों पर डाला जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...2026 में पंचग्रही योग लाएगा जीवन में बदलाव, जानें जनवरी 2026 राशिफल

बिजली बिल में मिलेगी राहत

महंगे दाम के बीच एक अच्छी खबर भी है। नए नियमों से बिजली बिल में भारी गिरावट आएगी। 2026 वाले मॉडल पुराने मॉडल से बेहतर होंगे। अब नया 5-स्टार AC बहुत कम बिजली लेगा। 2025 का 5-स्टार अब 4-स्टार माना जाएगा।

Tags:
  • GST
  • bee
  • बिजली बिल
  • नए नियम
  • 2026 New Rules
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग