पीड़ित पति बोला मुझे जेल में सड़ा दो, लेकिन मैं पत्नी के साथ नहीं रहूंगा
Ravi Singh | Aug 17, 2024, 23:43 IST
Bengaluru Vipin Gupta
एक पति ऐसा भी है जो अपनी पत्नी के साथ रहना तो छोड़िए अपनी पत्नी की शक्ल भी नहीं देखना चाहता है। पति का कहना है कि उसे भले जेल में डाल दो लेकिन पत्नी के साथ नहीं रहुंगा।
पति-पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों का होता है। दोनों साथ में जीने-मरने की कसमें खाते हैं। चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, दोनों एक दूसरे का साथ खड़े रहते हैं, लेकिन एक पति ऐसा भी है जो अपनी पत्नी के साथ रहना तो छोड़िए अपनी पत्नी की शक्ल भी नहीं देखना चाहता है। पति का कहना है कि उसे भले जेल में डाल दो लेकिन पत्नी के साथ नहीं रहुंगा। आइए जानते आखिर पति ऐसा क्यों बोल रहा है...
बेंगलुरु का रहना वाला विपित गुप्ता ( Vipin Gupta ) अपनी पत्नी से पीछा छुड़ाकर नोएडा भाग गया था। विपिन का कहना है कि मुझे जेल में सड़ा दो, लेकिन मैं पत्नी के साथ नहीं रहुंगा। जानकारी के मुताबिक विपिन 4 अगस्त को अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद उसे नोएडा के एक मॉल के पास देखा था। विपिन फिल्म देखने के बाद मॉल से बाहर निकला तभी पुलिस उसे पकड़ लिया और बेंगलुरु वापस ले आई।
विपिन गुप्ता उत्तर बेंगलुरु का रहने वाला है और टेक्नीशियन का काम करता है। विपिन 4 अगस्त को अचानक लापता हो गया। विपिन की पत्नी ने उसे खोजने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मेरे पति को ढूंढने में पति मदद नहीं कर रही है। पत्नी को शक था कि उसके पति को किसी ने किडनैप कर लिया है। विपिन की गुमशुदगी की खबर गूगल पर ट्रेंड कर गई, हर कोई उसको खोजने में लगा था। मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस को विपिन के बारे में पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस ने उसको स स्टैंड, रेलवे स्टेशन और यहां तक कि हवाई अड्डे पर कई सीसीटीवी कैमरे खंगाल दिए।
नोएडा में खरीदे गए नए सिम कार्ड को अपने पुराने फोन में लगाने से पुलिस को विपिन की लोकेशन का पता गया। पुलिस को विपिन गुप्ता की लोकेशन नोएडा के मॉल के पास मिल गई। पुलिस जब मॉल पहुंची तो वह फिल्म देखकर बाहर आ रहा था। मॉल से बाहर आने पर टेक्नीशियन को पुलिस ने घेर लिया। फिर पुलिस ने कहा कि हमने विपिन से कहा कि घर चलो तो उसने इसका विरोध किया। कुछ घंटों बाद वह मान गया लेकिन उसने पुलिस से कहा कि मुझे जेल में डाल दो, मैं वहां रहूंगा,लेकिन मैं वापस घर नहीं जाऊंगा। फिर पुलिस ने कहा कि पत्नी ने जो एफआईआर दर्ज कराई है गुमशुदगी की शिकायत को केवल उसकी मौजूदगी में ही बंद कर सकते हैं।
विपिन का कहना है कि उसकी पत्नी उसे परेशान करती है और यातना भी देती है। विपिन ने बताया कि मैं उसका दूसरा पति हूं। 3 साल पहले जब मैं उससे मिला तो वह 12 साल की बेटी के साथ रहती थी और उसका तलाक हुआ था। उसने कहा कि मैं कुंवारा था और उससे शादी करने के लिए राजी हो गया। हमारी 8 महीने की बेटी भी है।
जेल में सड़ा दो, लेकिन मैं पत्नी के साथ नहीं रहूंगा
क्या है पूरा मामला
मैं वापस घर नहीं जाऊंगा
विपिन क्यों परेशान था
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman