एनसीईआरटी की किताबों में अब इंडिया की जगह लेगा भारत, नाम बदलने की सिफारिश हुई मंजूर
The Sootr | Oct 25, 2023, 24:00 IST
एनसीईआरटी की किताबों में अब इंडिया की जगह लेगा भारत, नाम बदलने की सिफारिश हुई मंजूर
राष्ट्रीय अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी एनसीईआरटी की किताबों में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। इस प्रस्ताव को एक महीने पहले रखा गया था और अब इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी गई है।
NEW DELHI. NCERT पाठ्यपुस्तकों पर से इंडिया शब्द को हटाकर भारत लिखने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। ऐसे में एनसीईआरटी की ओर से गठित एक समिति ने मांग की है कि दुबारा से किताबों की छपाई की जाए। जिनमें 'INDIA' की जगह 'BHARAT' लिखा जाए।
बता दें कि राष्ट्रीय अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी एनसीईआरटी की किताबों में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि एनसीईआरटी की ओर से गठित एक समिति ने किताबों में 'INDIA' की जगह पर 'BHARAT' लिखने की मांग की है। वहीं पैनल के सदस्यों का कहना है कि इस प्रस्ताव को एक महीने पहले रखा गया था और अब इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी गई है। साथ ही इसी के साथ समिति के अध्यक्ष सी आई इस्साक ने यह भी बताया कि एनसीईआरटी पैनल ने सभी विषयों के पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indian Knowledge System) को शामिल करने की सिफारिश की है।
गौरतलब है कि इस मांग की शुरुआत तो तब हुई जब केंद्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित G-20 के रात्रिभोज में 'President of India' के बजाय 'President of Bharat' के नाम से संबोधित किया। जिसके बाद कई सारे राजनीतिक विवादों का सामना भी करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक सितंबर में जब पीएम मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत के मंडपम में G-20 लीडर्स शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। तब उनकी नेमप्लेट पर भी भारत ही लिखा गया था। इसके बाद इस मुद्दे को संसद में भी उछाला गया और तभी से इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया।
'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखने को मिली मंजूरी
नेमप्लेट पर लिखा था 'President of Bharat'
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava