बलिया में भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर स्टेज शो के दौरान हमला, जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने भांजी लाठियां

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
बलिया में भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर स्टेज शो के दौरान हमला, जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने भांजी लाठियां

LUCKNOW. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भोजपुरी स्टार और गायक पवन सिंह के स्टेश शो के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान ईंट-पत्थर चले। इस दौरान भीड़ ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर पत्थर फेंके। भोजपुरी स्टार और गायक पवन सिंह के ऊपर हमला हुआ है। दरअसल, स्टेज शो के दौरान भीड़ ने पवन सिंह एक जाति विशेष पर बने गीत की फरमाइश की। लेकिन, पवन सिंह ने उस गीत को गाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद हंगामा हो गया और ईंट-पत्थर चले और कुर्सियां भी फेंकी गई। भीड़ में से किसी ने पवन सिंह को लक्ष्य करके पत्थर मारा। इस दौरान पवन सिंह घायल हो गए।





हंगामें का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल 





वहीं, अनियंत्रित हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भी लाठी का प्रयोग किया और भीड़ को खदेड़ दिया। बता दें, पवन सिंह के स्टेज शो के दौरान हुए हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलिया थाना क्षेत्र के निकासी गांव में एक व्यक्ति के यहां सोमवार (06 मार्च) को उत्सव समारोह था। इसमें भोजपुरी स्टार और गायक पवन सिंह और शिल्पीराज का एक प्रोग्राम था। आयोजकों ने प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति भी ली हुई थी।





जाति विशेष का गीत गाने से मना करने पर मारा पत्थर





पवन सिंह व शिल्पी को सुनने और देखने के काफी संख्या में लोग पहुंच थे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स, क्षेत्राधिकारी सहित पीएसी के जवान भी मुस्तैद थे। भोजपुरी स्टार पवन स्टेज जैसे ही स्टेज पर पहुंचे तो भीड़ में से ही किसी ने जाति विशेष पर पवन द्वारा पूर्व में गाए गीत को गाने की फरमाइश कर दी। इस दौरान पवन सिंह ने गीत को गाने से मना कर दिया। इसके बाद पवन को लक्ष्य करके किसी ने पत्थर मारा। पत्थर पवन को लगा तो वे भी आगबबूला हो गए।





यह खबर भी पढ़ें











जमकर चले ईंट-पत्थर...पुलिस ने भांजी लाठियां





माइक पर ही उन्होंने धमकी भरे लहजे में बोलना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कुछ अप्रिय शब्द का भी प्रयोग किया। जिसके बाद ईंट पत्थर चलना शुरू हो गया। भीड़ में भगदड मच गई। भगदड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठी पटक कर खदेड़ना शुरू कर दिया। पवन सिंह के स्टेज शो के दौरान हुए हंगामा की घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, कुछ घंटे बाद जब मामला शांत हुआ तो गायिका शिल्पी राज ने कार्यक्रम दोबारा शुरू कर दिया।





200 से ज्यादा भोजपुरी म्यूजिक एलबम की शूटिंग कर चुके हैं





पवन सिंह बिहार के आरा जिले के निवासी हैं। वह अभी तक 80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्म और 200 से ज्यादा भोजपुरी म्यूजिक एलबम की शूटिंग कर चुके हैं। पवन सिंह का साल 2008 में रिलीज हुआ एल्बम “लॉलीपॉप लागेलू” काफी हिट हुआ। इस गाने ने पवन सिंह स्टार बना दिया था। बताया जाता है कि भोजपुरी फिल्म ”क्रेक फाइटर” के लिए पवन ने 1 करोड़ रुपए लिए थे।





पवन सिंह की पहली पत्नी ने खुदकुशी दूसरी से तलाक





पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने 8 मार्च 2018 में मुंबई के फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। फिर उन्होंने बलिया की ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। हालांकि, इस रिश्ते में भी खटास आ गई और 2021 में बिहार के आरा जिले के फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी दाखिल की। वहीं, उनकी पत्नी ने भी पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।



Bhojpuri star Pawan Singh Uproar in stage show in Ballia police lathicharged पुलिस ने भांजी लाठियां जमकर चले ईंट-पत्थर पवन सिंह पर स्टेज शो में हमला भोजपुरी स्टार पवन सिंह बलिया में स्टेज शो में हंगामा fiercely pelted with bricks and stones Pawan Singh attacked in stage show