अरबपति शख्स ने प्रेमिका के लिए कालीन की जगह बिछाए नोटों के बंडल

Sandeep Kumar | Jun 25, 2024, 10:19 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-25T100004.789.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-25T100004.789.jpg

एक रइसजादे शख्स की गर्लफ्रेंड जब हेलिकॉप्टर से उतरी, तो उसने रेड कार्पेट की जगह नोटों की गड्डियां बिछवा दीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...

कोई एक-एक पैसे का मोहताज होता है, तो कुछ लोगों के पास उड़ाने के लिए अरबों-खरबों की दौलत होती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अरबपति शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को न सिर्फ हेलिकॉप्टर से बुलाता है, बल्कि उसे उतारने के लिए रेड कार्पेट की जगह नोटों की गड्डियां रखता है। इतने सारे पैसों को देखने के बाद किसी के भी होश उड़ जाएं, लेकिन अरबपति शख्स की गर्लफ्रेंड उन रुपयों पर ऐसे इतराती हुई चल रही है जैसी कहीं की महारानी हो ।

नोटों के बंडल पर इतरा कर चली गर्लफ्रेंड

दरअसल जिस शख्स का ये वीडियो वायरल हो रहा है उसका नाम सर्गेई कोसेंको ( sergei kosenko ) है, जो इंस्टाग्राम पर मिस्टर थैंक यू के नाम से वीडियो शेयर करता है। हाल ही में उसने अपना और अपनी गर्लफ्रेंड का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उसकी गर्लफ्रेंड लाल हेलिकॉप्टर से जब नीचे उतरती है, तो खुद को किसी महारानी से कम नहीं समझती। सर्गेई अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ थामे हेलिकॉप्टर से उतारते हैं, फिर हाथ पकड़कर वो नोटों के बंडल पर आगे चलती जाती है। सर्गेई ने वीडियो का कैप्शन लिखा है, तुम्हें पता है मुझे क्या सबसे मजेदार लगता है? वो यह कि मैं तुम्हें पैसे से भी ज़्यादा प्यार करता हूं।

वीडियो पर यूजर कर रहे कमेंट

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि यह सच में मजेदार नहीं है। आप जिस पर पैर रख रहे हैं, उसकी बहुत से लोगों को जरुरत है। मुझे लगता है कि इन पैसों का क्या करना है, आपको इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में बेहतर है कि आप इसे जरुरतमंद लोगों में बांट दें। दूसरे यूजर ने लिखा है कि पहले आपके पास एक प्रेग्नेंट पत्नी है और फिर एक गोरी महिला और अब एक सांवली महिला को गर्लफ्रेंड बता रहे हो? क्या वाकई में ऐसा प्यार होता है?

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • नोटों के बंडल
  • नोटों के बंडल पर इतरा कर चली गर्लफ्रेंड
  • sergei kosenko
  • सर्गेई कोसेंको
  • वीडियो पर यूजर कर रहे कमेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज