93 साल के रूपर्ट मर्डोक 5वीं बार बने दूल्हा, खुद से 26 साल छोटी लड़की से की शादी

Pratibha ranaa | Jun 03, 2024, 14:27 IST
Share
Rupert
Rupert

93 वर्षीय मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक ने अपनी रशियन गर्लफ्रेंड एलेना झुकोवा से शादी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, वह पांचवी बार दूल्हा बने हैं।

अमेरिकी अरबपति रुपर्ट मर्डोक (Billionaire Rupert Murdoch ) 93 साल की उम्र में 5वीं दूल्हा बने हैं। उन्होंने रूस में पैदा हुई बायोलोजिस्ट एलेना झुकोवा ( Russian scientist Elena Zhukova ) को अपनी 5वीं पत्नी बनाया है। दोनों में 26 साल का अंतर हैं। रुपर्ट और एलेना ने कैलिफोर्निया में शादी के बंधन में बंधे है। ( Rupert Murdoch fifth marriage )

कौन हैं एलेना झुकोवा ?

एलेना झुकोवा (67), मूल रूप से मॉस्को से हैं। 1991 में वह अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। इससे पहले वह भी दो बार शादी कर चुके हैं। बताया जाता है कि एलेना झुकोवा और मॉस्को की मुलाकात उनकी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग की तरफ से आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में हुई थी। ऐलेना जुकोवा की भी यह तीसरी शादी है।

कौन हैं रूपर्ट मर्डोक ?

रूपर्ट मर्डोक का जन्म 1931 में ऑस्ट्रेलिया में हुआ, लेकिन वर्तमान में वो अमेरिका के नागरिक भी हैं। मर्डोक ने 50 और 60 के दशक में मीडिया बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ाया। मर्डोक अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बड़े न्यूजपेपर और चैनल्स के मालिक हैं। मडोर्क ब्रिटेन में मशहूर द टाइम्स, संडे टाइम्स, द सन समेत कई अखबारों के मालिक है। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क पोस्ट, डाउ जोन्स लोकल मीडिया ग्रुप, 7 न्यूज इनफॉर्मेशन सर्विसेज, फॉक्स टीवी ग्रुप और स्काई इतालिया में उनका मालिकाना हक है। बता दें, मर्डोक की नेटवर्थ 1990 करोड़ US डॉलर है।

रूपर्ट की पिछली 5 शादियों के बारे में जानिए

पहली शादी

रूपर्ट मर्डोक की पहली शादी 1956 में ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंड पैट्रिशिया बुकर से हुई थी। शादी के 4 साल बाद 1960 में उन्होंने डिवोर्स ले लिया था।

दूसरी शादी

मर्डोक ने दूसरी शादी अन्ना टोर्व के साथ की थी। दोनों तीस साल से अधिक समय तक साथ रहे। इसके बाद 1999 में दोनों अलग हो गए। अन्ना टोर्व अखबार में रिपोर्टर थीं।

तीसरी शादी

अन्ना टोर्व के साथ तलाक के कुछ महीनों बाद मर्डोक ने वेंडी डेंग से शादी की। 2013 में ये रिश्ता भी खत्म हो गया।

चौथी शादी

मर्डोक ने 2016 में एक्ट्रेस जेरी हॉल से शादी की थी, लेकिन शादी के 6 साल बाद यानी 2022 में दोनों अलग हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक मर्डोक के अलग-अलग शादियों से कुल छह बच्चे हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Russian scientist Elena Zhukova
  • Rupert Murdoch fifth marriage
  • Billionaire Rupert Murdoch
  • अरबपति रुपर्ट मर्डोक
  • रुपर्ट मर्डोक की पांचवीं शादी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई