Bisleri ही नहीं, इन मशहूर ब्रांड्स की क्वालिटी पर भी उठे सवाल; मसाले से लेकर घी और दवाओं तक में मिली गड़बड़ी

Arohi Raj | Sootr Creatives | Updated:
Share
​पानी, मसाले, घी और दवाएं... बड़े ब्रांड्स की क्वालिटी पर उठे सवाल।
​पानी, मसाले, घी और दवाएं... बड़े ब्रांड्स की क्वालिटी पर उठे सवाल।

महंगे दाम, बड़े-बड़े विज्ञापन और मशहूर ब्रांड का नाम... इन सबके भरोसे हम बाजार से सामान खरीदते हैं। सोचते हैं कि नाम बड़ा है तो सामान भी अच्छा होगा, लेकिन क्वालिटी जांच में सामने आए कई मामले इस भरोसे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जिस बिसलेरी का पानी लोग बेफिक्र होकर पीते हैं, अब उसी के एक नमूने को जांच में असुरक्षित पाया गया है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, कंपनी ने जांच के नतीजों पर सवाल उठाए हैं। बिसलेरी अकेला ऐसा ब्रांड नहीं है, जिसकी क्वालिटी जांच के घेरे में आई है। इससे पहले एवरेस्ट के मसाले, गोकुल घी, नामी कंपनियों की दवाओं और मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट में भी गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं।

बिसलेरी के पानी में क्या मिली गड़बड़ी?

फूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल के गोवा स्थित प्लांट से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना लिया था। जांच में ब्रोमेट नाम के रासायनिक पदार्थ की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली। इसके बाद नमूने को पीने के लिए असुरक्षित घोषित किया गया।

कंपनी ने जांच के नतीजों को चुनौती दी, जिसके बाद नमूना दोबारा जांच के लिए रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। दूसरी जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी सामने आई। इस बार भी नमूना असुरक्षित पाया गया। इन्हीं जांच रिपोर्ट के आधार पर FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी है।

बिसलेरी के पानी में गड़बड़ी, अब दूसरी कंपनियों पर भी कसेगा शिकंजा | Bisleri water contamination, now other companies will also be scrutinized
बिसलेरी के पानी में गड़बड़ी के बाद FSSAI सख्त: पानी बेचने वाली सभी कंपनियां जांच के दायरे में, देशभर में शुरू हुआ सैंपल जांच अभियान
23 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
अगर आप सफर के दौरान बोतलबंद पानी खरीदकर पीते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। देश में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता जांचने का अभियान शुरू हुआ है। खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI अब अलग-अलग कंपनियों के पानी के सैंपल इकट्ठा कर रहा है। इन सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। इस अभियान का मकसद पानी की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच करना है।

कितना खतरनाक है ब्रोमेट?

ब्रोमेट एक रासायनिक पदार्थ है, जो पानी को साफ करने की प्रक्रिया के दौरान बन सकता है। पानी में मौजूद हानिकारक माइक्रोऑर्गेनिज्म को खत्म करने के लिए ओजोन का इस्तेमाल किया जाता है। जब ओजोन पानी में प्राकृतिक रूप से मौजूद ब्रोमाइड के संपर्क में आता है, तो ब्रोमेट बन सकता है।

पीने के पानी में ब्रोमेट की अधिकतम निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है, जबकि बिसलेरी के नमूने में इसकी मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली थी। दूसरी जांच में मिले PAHs भी रासायनिक प्रदूषकों का एक समूह है। इसके कुछ रासायनिक यौगिकों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

बिसलेरी ने अपनी सफाई में क्या कहा?

कंपनी ने 23 नवंबर को अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह मामला करीब 14 महीने पुराना है और सितंबर 2025 में गोवा प्लांट में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है। बिसलेरी के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 को FSSAI ने प्लांट से पानी के छह नमूने लिए थे। इनमें से पांच नमूने सभी मानकों पर खरे उतरे थे, जबकि एक में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक मिली थी। कंपनी ने 22 नवंबर 2025 को जांच के नतीजों के खिलाफ अपील की थी। बिसलेरी का दावा है कि रेफरल लैब और स्वतंत्र प्रयोगशाला की जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर मिली।

कंपनी ने 2 फरवरी 2026 को जांच रिपोर्ट FSSAI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी थी, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। बिसलेरी का यह भी कहना है कि उसे मुकदमे से जुड़ा कोई नोटिस ईमेल या डाक के जरिए नहीं मिला है। कंपनी के मुताबिक, पानी तैयार करने के 10 चरणों में 90 से अधिक क्वालिटी चेक किए जाते हैं।

बिसलेरी का FSSAI के दावे पर पलटवार: 'हमारे पानी में ब्रोमेट तय सीमा में, पूरी तरह सुरक्षित' | Bisleri's Rebuttal to FSSAI's Claim: 'Bromate in Our Water Within Limits, Completely Safe'
FSSAI के दावे को बिसलेरी ने किया खारिज, कहा- तय लिमिट के अंदर है ब्रोमेट, पानी पूरी तरह सुरक्षित
23 Nov 2026 ,
By Harrison Masih
गर्मी हो या सर्दी, सफर हो या ऑफिस, बोतलबंद पानी का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है। लोग भरोसे के साथ पानी की बोतल खरीदते हैं। लेकिन अब देश के बड़े पैक्ड वाटर ब्रांड बिसलेरी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। जांच में कंपनी के पानी का एक सैंपल असुरक्षित पाया गया था।

बिसलेरी ही नहीं, इन मशहूर ब्रांड्स पर भी उठ चुके हैं सवाल

एवरेस्ट के जीरा पाउडर में मिले कीटनाशकों के अवशेष

खबरों के मुताबिक, खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मशहूर मसाला ब्रांड एवरेस्ट का जीरा पाउडर भी जांच के घेरे में आ चुका है। पिछले महीने FSSAI ने इसके पैक्ड जीरा पाउडर के एक बैच को बाजार से वापस मंगाने का आदेश दिया था। जांच में एजॉक्सीस्ट्रोबिन और थायमेथॉक्सम नाम के कीटनाशकों के अवशेष निर्धारित सीमा से ज्यादा पाए गए थे।

गोकुल समेत कई ब्रांड्स के घी की बिक्री पर लगी रोक

वहीं, शुद्ध घी के नाम पर महंगे प्रोडक्ट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया था। अगस्त में FSSAI ने दमन की SDP इंडस्ट्री में तैयार होने वाले श्रद्धा, श्री सारस और गोकुल समेत सभी प्रकार के घी की बिक्री पर रोक लगा दी थी। जांच में घी के नमूनों में वनस्पति वसा की मिलावट के संकेत मिले थे। इसके अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, गुजरात और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने एनालॉग पनीर पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगाया है।

सेहत सुधारने वाली दवाएं भी जांच में फेल

मामला सिर्फ खाने-पीने की चीजों तक सीमित नहीं है। बीमारी दूर करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कई दवाएं भी क्वालिटी जांच में फेल हो चुकी हैं। मार्च 2026 में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच में कई नामी कंपनियों की दवाओं के नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।

- Ipca Laboratories: पैरासिटामोल 650 एमजी टैबलेट के नमूने में दवा के घुलने से जुड़ी गड़बड़ी मिली।

- Venus Bio Sciences: डाइक्लोफेनाक सोडियम इंजेक्शन की पहचान और उसमें दवा की मात्रा तय मानकों के अनुरूप नहीं मिली।

- पैंटोप्राजोल: कई कंपनियों की पैंटोप्राजोल टैबलेट के नमूने क्वालिटी जांच में फेल पाए गए।

मार्च में केंद्रीय प्रयोगशालाओं में 48 और राज्य प्रयोगशालाओं में 120 नमूने फेल हुए थे। इस तरह कुल 168 नमूने क्वालिटी के तय मानकों पर खरे नहीं उतरे।

बिसलेरी के पानी में कैंसरकारी केमिकल! FSSAI ने कंपनी पर केस चलाने की दी मंजूरी | Cancer-causing chemicals found in Bisleri water! FSSAI approves filing a case against the company
बिसलेरी का पानी भी सेफ नहीं! जांच में सामने आए कैंसर से जुड़े केमिकल; FSSAI ने दी केस चलाने की मंजूरी
22 Nov 2026 ,
By Sumit Kumar
जिस पानी को साफ और शुद्ध समझकर लोग पैसे देकर खरीदते हैं और पीते हैं, उसकी गुणवत्ता पर ही सवाल उठ गए हैं। देश के मशहूर ब्रांड बिसलेरी (Bisleri) के पानी के सैंपल में कैंसर से जुड़े खतरनाक केमिकल मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि दो बार जांच के बाद भी सैंपल सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा।

मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट में मिला था इस्तेमाल किया गया तेल

दुनियाभर में मशहूर फास्ट फूड ब्रांड मैकडॉनल्ड्स भी खाद्य सुरक्षा मामले में घिरा था। फरवरी 2026 में जयपुर के एक आउटलेट की जांच हुई। अधिकारियों को वहां 40 लीटर इस्तेमाल किया हुआ तेल मिला। स्टोर में सड़े टमाटर भी रखे थे। अधिकारियों ने तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे।

अब दूसरे वाटर ब्रांड्स की भी होगी जांच

बिसलेरी का मामला सामने आने के बाद अन्य बोतलबंद पानी कंपनियां भी जांच के दायरे में आ सकती हैं। खाद्य सुरक्षा नियामक देशभर में बिसलेरी के अन्य नमूनों की जांच करेगा। साथ ही, दूसरी कंपनियों के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के सैंपल भी जांचे जाएंगे। इससे बोतलबंद पानी की गुणवत्ता पर निगरानी और सख्त हो सकती है।

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित नहीं है?

FSSAI की ओर से मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने का मतलब बिसलेरी दोषी साबित होना नहीं है। अदालत ने अभी कंपनी को दोषी नहीं ठहराया है। नियामक ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की अनुमति दी है। इस मामले में अंतिम फैसला अदालत ही करेगी। फिलहाल मामला पानी के एक खास नमूने से जुड़ा है। इसलिए बाजार में बिकने वाली सभी बिसलेरी बोतलों को असुरक्षित कहना सही नहीं होगा।

हालांकि, पानी, मसाले, घी, दवाओं और फास्ट फूड में गड़बड़ियां सामने आई हैं। इन घटनाओं ने फूड सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। ग्राहक जिन बड़े ब्रांड्स पर भरोसा करते हैं, उनकी गुणवत्ता कैसे सुनिश्चित होगी? इसके लिए उत्पादों की जांच और निगरानी कितनी सख्त होनी चाहिए?

महंगाई का शादी पर असर: मेहमान घटे, खर्च बढ़ा, 3 दिन का जश्न अब 1 दिन में | Impact of Inflation on Weddings: Guests Reduced, Expenses Increased, 3-Day Celebration Now in 1 Day
महंगाई बढ़ी तो घट गए खर्च और मेहमान, खाने की प्लेट 30% तक महंगी, 3 दिन का जश्न अब 1 दिन में कर रहे खत्म
24 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
घर में शादी की शहनाई बजने वाली हो तो हर परिवार चाहता है कि समारोह में कोई कमी न रहे। सब कुछ एकदम शाही अंदाज में हो। वहीं इस बार आसमान छूती महंगाई ने लोगों के बजट और शादी के तरीकों को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब लोग दिखावे से बचकर अपनी जेब के हिसाब से फैसले ले रहे हैं।

FAQs

  1. क्या बिसलेरी के सभी पानी के प्रोडक्ट असुरक्षित हैं?
    नहीं, यह मामला गोवा प्लांट से लिए गए पानी के एक खास नमूने से जुड़ा है। जांच के आधार पर बिसलेरी के सभी उत्पादों को असुरक्षित कहना सही नहीं है।
  2. बिसलेरी के अलावा किन ब्रांड्स की क्वालिटी पर सवाल उठे हैं?
    एवरेस्ट के जीरा पाउडर, गोकुल समेत कुछ ब्रांड्स के घी, कई कंपनियों की दवाओं और मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट में भी जांच के दौरान गड़बड़ियां सामने आई हैं।
  3. ब्रोमेट और PAHs से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है?
    ब्रोमेट की अधिक मात्रा स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। वहीं, कुछ PAHs के लंबे समय तक संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
Tags:
  • Bisleri water quality
  • बिसलेरी पानी की गुणवत्ता
  • FSSAI action Bisleri
  • एफएसएसएआई बिसलेरी कार्रवाई
  • Chemicals in Bisleri water
  • बिसलेरी
  • उपभोक्ता अधिकार
  • ब्रांड क्वालिटी
  • भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण
  • FSSAI
तीन चुनाव में बदला राजस्थान का मिजाज, विधानसभा में BJP आगे तो पंचायतों में कांग्रेस ने पलटी बाजी

By Ashish Bhardwaj

तीन चुनाव में बदला राजस्थान का मिजाज, विधानसभा में BJP आगे तो पंचायतों में कांग्रेस ने पलटी बाजी
मोबाइल से टोकन, खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम... छत्तीसगढ़ में तकनीक ने आसान की किसानों की राह

By The Sootr

मोबाइल से टोकन, खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम... छत्तीसगढ़ में तकनीक ने आसान की किसानों की राह
अंधेरी रात, अजीब आवाजें और दरवाजे पर दस्तक... भूत के डर से 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल! झाड़-फूंक के लिए बुलाया पंडा बाबा

By Aman Vaishnav

अंधेरी रात, अजीब आवाजें और दरवाजे पर दस्तक... भूत के डर से 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल! झाड़-फूंक के लिए बुलाया पंडा बाबा
रायपुर मास्टर प्लान में फिर हुआ बदलाव, 11 सड़कें दोबारा शामिल, 23 सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ेगी

By Harrison Masih

रायपुर मास्टर प्लान में फिर हुआ बदलाव, 11 सड़कें दोबारा शामिल, 23 सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ेगी
28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर

By Ashish Bhardwaj

28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर
रेत का चूल्हा, दाल-बाटी का भोग और हर-हर नर्मदे की गूंज, कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के घाटों पर उतरा आस्था का सैलाब!

By

रेत का चूल्हा, दाल-बाटी का भोग और हर-हर नर्मदे की गूंज, कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के घाटों पर उतरा आस्था का सैलाब!
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में हिसाब-किताब, टिकट दिलाने वालों से भी मांगा जाएगा जवाब

By Ashish Bhardwaj

पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में हिसाब-किताब, टिकट दिलाने वालों से भी मांगा जाएगा जवाब