फिर से सुनहरे दिनों को पा लेंगे BJP और BJD!

Dr Rameshwar Dayal | Mar 09, 2024, 16:26 IST
Share
 modi naveen patnaik
modi naveen patnaik

बीजेपी और बीजेडी में पुराना याराना है। करीब 10 साल तक दोनों के बीच चला गठबंधन साल 2009 में टूट गया था। अब 15 साल बाद एक बार फिर से इनमें गठबंधन की चर्चाएं हैं और संभव है कि वह सिरे भी चढ़ जाए।

NEW DELHI. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ( BJP ) अपने दावे के अनुसार 400 लोकसभा सीटें पाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए वह राजनीतिक दुश्मनों को गले लगा रही है और बिछड़े हुए दोस्तों से प्रेमालाप कर रही है। उसका एक ही मकसद है कि इस बार जीत का रिकॉर्ड बन जाए और विपक्षी दल पूरी तरह बिखर जाएं। तो कहानी यह है कि ओडिशा ( Odisha ) में वहां की मौजूदा सरकार व उसकी पार्टी बीजू जनता दल ( BJD ) से दुआ-सलाम शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले इनमें गठबंधन हो जाएगा साथ ही लोकसभा सीटों पर समझौता पर भी।

15 साल पहले 10 वर्षों तक गठबंधन काफी मजबूत था

पांच सीटों पर फंसा पेंच, टीएस सिंहदेव की राह में रोड़ा बना ओबीसी फेक्टर

RIGHT TO REPAIR : प्रोडक्ट खराब होगा तो रिपेयर की गारंटी भी मिलेगी

बीजेपी और बीजेडी में पुराना याराना है। करीब 10 साल तक दोनों के बीच चला गठबंधन साल 2009 में टूट गया था। अब 15 साल बाद एक बार फिर से इनमें गठबंधन की चर्चाएं हैं और संभव है कि वह सिरे भी चढ़ जाए। असल में साल 2004 में लोकसभा चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में NDA की हार हुई थी, तब भी ओडिशा में इस गठबंधन ने सम्मनजनक सीटें पाई थीं। अपने 10 सालों के गठबंधन के दौरान इन्होंने तीन लोकसभा और दो विधानसभा चुनावों में सम्मानजनक प्रदर्शन किया था। इसलिए गठबंधन की चाह फिर से उमड़ने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब राज्य में अपनी पार्टी का प्रचार करते हैं तो बीजेडी नेता और सीएम नवीन पटनायक पर हलके हाथ धरे रहते हैं। पिछले दिनों राज्य में पीएम व सीएम ने एक मंच साझा किया था, जहां दोनों ने एक दूसरे को लेकर खासी समझदारी दिखाई और कुछ मामलों में एक-दूसरे की प्रशंसा भी की, जिससे लगने लगा कि गठबंधन होकर रहेगा।

दोनों के लिए गठबंधन लाभकारी रहेगा

असल में यह गठबंधन बीजेपी के साथ-साथ बीजेडी के लिए भी जरूरी है। उसका कारण यह है कि राज्य में बीजेपी धीरे ही सही लेकिन मजबूती से अपनी राह बना रही है। हाल के चुनावों में बीजेडी का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। दूसरे, नवीन पटनायक की उम्र बढ़ रही है और उम्र के इस दौर में वह मानसिक व राजनीतिक शांति चाहते हैं, इसलिए गठबंधन को लेकर गंभीर हैं। ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी ने 20 तो बीजेपी को एक सीट मिली थी, इसके बाद के वर्ष 2019 के चुनाव में बीजेडी 13 व बीजेपी की सीटें बढ़कर आठ हो गईं थी। इसलिए बीजेडी गठबंधन को लेकर गंभीर है। दूसरी ओर बीजेपी के पास भी राज्यस्तरीय धाकड़ नेता कम है, इसलिए वह चाहती है कि फिलहाल बीजेडी से समझौता कर लिया जाए। बताते हैं कि इस मसले को लेकर दोनों दलों के नेताओं में नई दिल्ली और भुवनेश्वर में लंबी बातचीत चल रही है। मसला अब सीटों के बंटवारे का ही बना हुआ है।

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • नरेंद्र मोदी
  • BJP
  • बीजेपी
  • NDA
  • सीएम नवीन पटनायक
  • Odisha
  • ओडिशा
  • बीजेडी
  • BJD
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज