G-20 समिट की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता पर PM मोदी को बधाई, सराहना करते हुए BJP ने पास किया प्रस्ताव
Vikram Jain | Sept 14, 2023, 24:00 IST
G-20 समिट की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता पर PM मोदी को बधाई, सराहना करते हुए BJP ने पास किया प्रस्ताव
G-20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए बीजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।
NEW DELHI. G-20 शिखर सम्मेलन की 'ऐतिहासिक और अभूतपूर्व' सफलता के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया। बीजेपी ने कहा कि समूह की भारत की अध्यक्षता को हमेशा 'पीपुल्स जी20' के रूप में देखा जाएगा। प्रस्ताव में बीजेपी संसदीय बोर्ड ने शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की तरफ से दिखाए गए मजबूत नेतृत्व और अटूट प्रतिबद्धता का जिक्र किया।
शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी और सरकार की सराहना
प्रस्ताव में कहा गया कि जी20 शिखर सम्मेलन भारत के कूटनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में जुड़ गया है। यह एक परिवर्तनकारी क्षण है, जिसके नजरिए से वैश्विक मंच पर अब हमारे राष्ट्र को देखा जाएगा। इसमें आगे कहा गया है, 'हम बीजेपी कार्यकर्ता 9-10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित सफल जी20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार की गहरी सराहना करते हैं और उनका हार्दिक अभिनन्दन करते हैं। इस सम्मेलन में हुई व्यापक वैश्विक भागीदारी को देखकर प्रसन्नता की अनुभूति हुई है।
मोदी के प्रति दुनिया का विश्वास प्रमाणित हुआ : बीजेपी
बीजेपी से जारी बयान में कहा गया कि यह सफलता अद्वितीय और अभूतपूर्व है जो भारत की क्षमताओं और दूरदर्शी दृष्टिकोण में विश्व के विश्वास की पुष्टि करती है और इससे भारत की क्षमता और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति दुनिया का विश्वास भी प्रमाणित हुआ है। पार्टी ने कहा, 'हम विगत वर्षों में अपनाए गए पारंपरिक जीडीपी केंद्रित विकास पथ से आगे बढ़ते हुए दुनिया को विकास का एक मानव केंद्रित मॉडल दिखाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हैं।' पार्टी ने यह भी कहा कि स्थिरता, समावेश और समृद्धि पर जोर देने वाला यह मॉडल जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के बीच गहराई से प्रतिध्वनित हुआ, जिसने मानवता की सामूहिक भलाई के लिए एक पुरोधा के रूप में भारत को प्रमुखता से स्थापित किया है।
हर भारतवासी के दिल को गर्व
प्रस्ताव के आखिर में कहा गया है कि जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता ने हर भारतवासी के दिल को गर्व की भावना से भर दिया है. जनता के प्रतिनिधि के रूप में हमें यह विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, सहयोग और वैश्विक नेतृत्व के मार्ग पर बढ़ता रहेगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman