भाजपा की राष्ट्रीय टीम का ऐलान वसुंधरा राजे, राम माधव और स्मृति ईरानी की एंट्री

Sanjay Dhiman | Aug 17, 2026, 15:21 IST
Share
bjp-national-team-nitin-nabin
bjp-national-team-nitin-nabin

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम घोषित की। वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं, स्मृति ईरानी महासचिव। देंखे पूरी सूची। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का गठन कर दिया है। यह ऐलान 17 अगस्त को हुआ। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने यह नियुक्तियां कीं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

यह पहला बड़ा संगठनात्मक बदलाव है। नितिन नवीन इस साल जनवरी में अध्यक्ष बने थे। तब से यह उनकी पहली पूर्ण टीम है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची

राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंपार्टी ने कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं। इसमें राजस्थान से वसुंधरा राजे सिंधिया शामिल हैं। दिल्ली से राम माधव को भी जगह मिली है। उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत उपाध्यक्ष बने हैं। मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को उपाध्यक्ष बनाया गया।

अन्य नामों में डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा और भारती पवार शामिल हैं। पंजाब से मनप्रीत सिंह बादल को भी यह जिम्मेदारी मिली है।



मध्यप्रदेश से जुड़े सभी पदाधिकारियों की सूची

क्रमनामपद
1श्री लाल सिंह आर्यराष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President)
2श्री गजेंद्र पटेलराष्ट्रीय महासचिव (National General Secretary)
3श्रीमती कविता पाटीदारराष्ट्रीय सचिव (National Secretary)
4श्री विष्णु दत्त शर्माऑल सेल्स कोऑर्डिनेटर (All Cells Coordinator)
5श्री बंसीलाल गुर्जरकिसान मोर्चा अध्यक्ष (Kisan Morcha President)
6श्री आशीष उषा अग्रवालमीडिया सह-संयोजक (Media Co-Convenor)

महासचिव पद पर बड़े नाम

राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर आठ नेता नियुक्त हुए हैं। इसमें स्मृति ईरानी की वापसी सबसे चर्चा में है। राजस्थान से सतीश पूनिया को भी महासचिव बनाया गया। मध्य प्रदेश से गजेंद्र पटेल को यह पद मिला है। विनोद तावड़े और सुनील बंसल भी टीम में बरकरार हैं।

संगठन महासचिव की जिम्मेदारी बी.एल. संतोष के पास रहेगी। शिवप्रकाश और सौदान सिंह सह महासचिव बनाए गए हैं।

गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महासचिव

खरगोन से सांसद गजेंद्र पटेल को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मध्यप्रदेश से उन्हें प्रतिनिधित्व मिला है। नई टीम में कुल आठ राष्ट्रीय महासचिवों की सूची में गजेंद्र पटेल का नाम शामिल है। इस जिम्मेदारी के जरिए वे अब पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कविता पाटीदार राष्ट्रीय मंत्री

मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री की सूची में उनका नाम पहले स्थान पर है। यानी राष्ट्रीय संगठन में उन्हें मंत्री स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। पाटीदार के साथ देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

बंशीलाल गुर्जर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

मध्यप्रदेश के बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने सात प्रमुख मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की है, जिसमें किसान मोर्चा की जिम्मेदारी गुर्जर को मिली है। किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कमान मध्यप्रदेश के नेता को दिए जाने से प्रदेश का संगठन में प्रतिनिधित्व और मजबूत हुआ है।

आशीष अग्रवाल को मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश से आशीष अग्रवाल को भाजपा का राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। राष्ट्रीय मीडिया टीम में उनके साथ दिल्ली से प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को भी सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया से जुड़े कामकाज में अब अग्रवाल की भूमिका रहेगी।

एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं आर्य बने उपाध्यक्ष

लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे भिंड जिले की गोहद सीट से विधायक रह चुके हैं। पहली बार वे 1998 में विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 2013 से 2018 तक भी वे विधायक रहे। लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वे भाजपा के अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले प्रमुख नेता हैं। इससे पहले वे भाजपा एससी (Scheduled Caste) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। भिंड जिला भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी वे संभाल चुके हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी वे सदस्य रहे थे।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है। वे खजुराहो लोकसभा सीट से दो बार सांसद चुने गए हैं। 2019 में पहली बार वे सांसद बने थे। 2024 में उन्होंने बड़े अंतर से यह सीट फिर जीती। वे मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यह जिम्मेदारी उन्हें फरवरी 2020 में मिली थी। शर्मा मूल रूप से मुरैना जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी। संगठन में मजबूत पकड़ के लिए वे जाने जाते हैं।

मध्य प्रदेश के लिए मायने

इन सभी नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के लिए खास है। यह दिखाता है कि पार्टी राज्य के अनुभवी नेताओं पर भरोसा जता रही है। अलग अलग जातीय और सामाजिक वर्गों से आने वाले नेताओं को जगह मिली है। इससे पार्टी का सामाजिक समीकरण भी मजबूत होता दिख रहा है। आने वाले चुनावों में यह टीम अहम भूमिका निभा सकती है। संगठन के भीतर इसे बड़ा संकेत माना जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

MP के आशीष और भंडारी बीजेपी मीडिया सह संयोजक, CG के दीपक को सोशल मीडिया की कमान

वंदे मातरम विवाद: शाह के बयान पर गहलोत का पलटवार, बोले-RSS ने कभी नहीं अपनाया यह गीत

एमपी में 42 डिप्टी कलेक्टरों की पदोन्नति का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट की मुहर

संबल योजना में कमीशनखोरी: विधायक संजय पाठक बोले- पार्षद सीमेंट-रेत भी चुराते हैं

Tags:
  • स्मृति ईरानी
  • भारतीय जनता पार्टी
  • वसुंधरा राजे सिंधिया
  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी
  • नितिन नवीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई