केंद्रीय मंत्री बनने के साथ शिवराज सिंह को मिली ये एक और बड़ी जिम्मेदारी

Ravi Singh | Jun 17, 2024, 16:35 IST
Share
Shivraj Singh Chauhan
Shivraj Singh Chauhan

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान केंद्र की राजनीति में शिफ्ट हो गए हैं। मोदी सरकार में वह केंद्रीय कृषि मंत्री हैं। सरकार के साथ-साथ अब संगठन में भी शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

बीजेपी ( BJP ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव-महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड एवं जम्मू कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan ) केंद्र की राजनीति में शिफ्ट हो गए हैं। केंद्र सरकार में वह केंद्रीय कृषि मंत्री हैं। सरकार के साथ-साथ अब संगठन में भी शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

झारखंड चुनाव के प्रभारी बने

झारखंड में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा के चुनाव हैं। चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को झारखंड चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही सीएम हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी बनाया गया है। 2014 में झारखंड में बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी थी। 2019 में बीजेपी हार गई और 2024 विधानसभा चुनाव में बीजेपी फिर से वापसी की उम्मीद कर रही है। यही वजह है कि अपने कुशल नेतृत्वकर्ता शिवराज सिंह चौहान को झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी है।

शिवराज पर बढ़ रहा भरोसा

बीजेपी के अंदर शिवराज सिंह चौहान का स्ट्राइक रेट जबरदस्त है। वह मध्य प्रदेश की राजनीति में सफल नेताओं में से एक माने जाते हैं। सबसे लंबे समय तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। प्रदेश की राजनीति से अलग होने से पहले उन्होंने बीजेपी को विधानसभा चुनाव में एमपी में प्रचंड जीत दिलवाई। प्रचंड बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में भी पार्टी 29 की 29 सीटें जीत गई है। शिवराज सिंह चौहान भी करीब आठ लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीते हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ravi kushwah
ravi kushwah

Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • BJP
  • बीजेपी
  • जेपी नड्डा
  • झारखंड चुनाव का प्रभारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज