शशांक भार्गव जॉइन करेंगे बीजेपी, कुछ ही देर में लेंगे सदस्यता

Jitendra Shrivastava | Mar 26, 2024, 16:20 IST
Share
shashank
shashank

विदिशा से कांग्रेस के पूर्व विधायक और विदिशा लोकसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार रहे शशांक भार्गव बीजेपी ज्वाइन करेंगे। भार्गव की बीजेपी में ज्वाइनिंग के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।

BHOPAL. कांग्रेस में टूट का सिलसिला लगातार जारी है। विदिशा से कांग्रेस के पूर्व विधायक और विदिशा लोकसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार रहे शशांक भार्गव बीजेपी ज्वाइन करेंगे। वे थोड़ी ही देर में सदस्यता लेने वाले हैं। भार्गव की बीजेपी में ज्वाइनिंग के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।

बीजेपी की 6वीं लिस्ट जारी

लोकसभा चुनाव के लिए BJP की छठवीं लिस्ट आ गई है। इस लिस्ट में 3 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। बीजेपी की इस लिस्ट में राजस्थान के दो नामों में करौली-धौलपुर से इंदुदेवी जाटव और दौसा से कन्हैयालाल जाटव हैं। वहीं इनर मणिपुर से एक नाम थौनाओजम बसंत कुमार सिंह हैं।

अब तक 405 प्रत्याशियों की घोषणा

लोकसभा चुनाव के लिए अब तक बीजेपी ने 405 प्रत्याशियों की घोषणा की है। रविवार को लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी की थी। 111 प्रत्याशियों की इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनौत, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, यूपी के गाजियाबाद से अतुल गर्ग, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले चार लिस्ट में 291 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • BJP की छठवीं लिस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज