बिहार में स्कूल जा रहे 30 बच्चों से भरी नाव डूबी, 20 को बचाया, 10 अब भी लापता

Pratibha Rana | Sept 14, 2023, 24:00 IST
Share
बिहार में स्कूल जा रहे 30 बच्चों से भरी नाव डूबी, 20 को बचाया, 10 अब भी लापता
बिहार में स्कूल जा रहे 30 बच्चों से भरी नाव डूबी, 20 को बचाया, 10 अब भी लापता

बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार (14 सितंबर) को बागमती नदी में स्कूली बच्चों से भरी एक नाव डूब गई। दर्दनाक हादसा सुबह साढ़े 9 बजे गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद OP में हुआ है।

Muzaffarpur. बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार (14 सितंबर) को बागमती नदी में स्कूली बच्चों से भरी एक नाव डूब गई। दर्दनाक हादसा सुबह साढ़े 9 बजे गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद OP में हुआ है। नाव में 30 से ज्यादा बच्चे सवार थे। अब तक 20 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। 10 बच्चे अब भी लापता बताए जा रहे हैं। स्कूल नदी के दूसरी ओर है। बच्चे रोज की तरह नाव से स्कूल जा रहे थे। तभी नदी का बहाव तेज होने के चलते नाव पलट गई। कुछ देर में चीखपुकार मच गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले- डीएम और अधिकारियों को निर्देश दिए

गायघाट और बेनीबाद पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। उधर, मुजफ्फरपुर में ही एसकेएमसीएच में नवनिर्मित पीकू वार्ड का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि डीएम और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जो भी हताहत होगा सरकार उसके परिवार की मदद करेगी।

नाव से स्कूल जा रहे थे बच्चे

ग्रामीणों ने बताया, रोज की तरह गुरुवार को नाव पर सवार होकर सभी बच्चे स्कूल जा रहे थे। नाव पर 30 से ज्यादा बच्चे थे। बहाव तेज होने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ा और वो पलट गई। हादसे के बाद नाव सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। तुरंत ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर कुछ बच्चों को बचा लिया, हालांकि 10 बच्चे लापता हो गए।

कई सालों से हो रही थी पुल की मांग

बताया जा रहा है कि जिस जगह ये हादसा हुआ है वहां के लोग कई सालों से पुल की मांग कर रहे हैं। शॉर्टकट के चक्कर में लोग नाव का इस्तेमाल करते हैं। बच्चे भी शॉर्टकट के चक्कर में ही नाव से ही स्कूल आना-जाना करते हैं।

Tags:
  • Bihar
  • Accident in Muzaffarpur
  • boat capsized
  • 30 children in the boat drowned
  • accident in Bagmati river
  • news of Bihar बिहार के मुजफ्फरपुर में हादसा
  • नाव डूबी
  • नाव में सवार 30 बच्चे डूबे
  • बागमती नदी में हादसा
  • बिहार की खबर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई