सुहागरात के दिन ही नगदी और गहने लेकर भाग गई लुटेरी दुल्हन, इंतजार करता रहा दूल्हा

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 15, 2025, 16:06 IST
Share
Bride run away
Bride run away

आगरा में शादी के नाम पर लूट की संगठित साजिश का मामला सामने आया है जिसमें दुल्हन के रूप में आई महिला असली जीवनसाथी नहीं थी। शादी के अगले दिन रात को दुल्हन नकदी और गहने लेकर फरार हो गई।

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक नवविवाहित युवक की सुहागरात उसके लिए सबसे बड़े सदमे में बदल गई जब उसकी नई नवेली दुल्हन ने घर का सारा सामान समेटकर फरार हो गई। सज-धज कर युवक दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन दुल्हन लौटकर नहीं आई।

यह मामला शादी के नाम पर लूट की संगठित साजिश (Organized Marriage Fraud) का हिस्सा निकला, जिसमें दुल्हन के रूप में आई महिला असली जीवनसाथी नहीं थी। शादी का भव्य आयोजन केवल छलावा था, जिसके पीछे मकसद था युवक और उसके परिवार के पैसे और गहनों की लूट।

नकदी और गहने भी ले गई दुल्हन

बताया जा रहा है कि इस शादी के लिए लड़के वालों से 1.20 लाख रुपये की मांग की गई थी। रकम जमा कराने के बाद विवाह सम्पन्न हुआ और सब कुछ सामान्य प्रतीत हो रहा था। लेकिन शादी के अगले दिन रात को दुल्हन ने दूध में नशीली दवा मिलाकर सास और दूल्हे को बेहोश कर दिया और घर के दरवाजे बंद कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गई।

घर की तलाशी में लगभग 1.30 लाख रुपये नकदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब पाए गए। सगाई की अंगूठी से लेकर चांदी के पायल और चैन तक सब चोरी हो गए।

ये भी पढ़ें: दहेज के 1 लाख रुपए की व्यवस्था न होने से नाराज दूल्हा, दुल्हन को मंडप में छोड़ बारात लेकर लौटा

नकली आधार कार्ड और नकली रिश्तेदारों की भूमिका

शादी के दौरान दिखाए गए आधार कार्ड भी फर्जी निकले। साथ ही शादी में मौजूद ‘मामा-मामी’ बनकर आए लोग भी नकली रिश्तेदार थे। पूरे मामले को इतनी बारिकी से रचा गया था कि लड़के वालों को किसी भी शक का मौका नहीं मिला।

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज का खुलासा

घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दुल्हन को किसी व्यक्ति के साथ बाइक पर फरार होते देखा गया। बाइक का नंबर भी रिकॉर्ड किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और संभावना जताई जा रही है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है, जो शादी के बहाने लोगों को लूटता है।

एफआईआर दर्ज

लड़के के परिवारवालों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • UP News
  • लूट
  • आगरा
  • दुल्हन
  • दूल्हा
  • सुहागरात
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच