BSNL ने Jio, Airtel और Vi को दिया बड़ा झटका! सस्ते किए प्लान

Amresh Kushwaha | Published:
Share
BSNL ने सस्ते किए प्लान
BSNL ने सस्ते किए प्लान

बीएसएनएल ने अपने प्लान को सस्ता किया है, जिसमें यूजर्स को ज्यादा इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही प्लान में इंटरनेट की स्पीड को भी बड़ा दिया गया है।

BSNL ने एक बार फिर से Airtel, Jio और Vodafone Idea की परेशानी बढ़ा दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने प्लान को फिर से सस्ता किया है। जिसमें यूजर्स को ज्यादा इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। बता दें कि पिछले महीने ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी ने अपने रिचार्ज को 15% तक महंगा किया था। जिसके बाद से BSNL की मांग बढ़ गई है और इसके बाद से लगातार लोग अपना नंबर भी BSNL में पोर्ट करा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...लांच से पहले जानिए भारत में क्या होगी Apple iPhone 16 की कीमत, क्यों है इतना खास

सस्ते किए तीन प्लान

BSNL ने अपनी शुरुआती प्लान के रेट में कुछ कमी की है। इसमें BSNL के कुल तीन प्लान शामिल है। इन तीनों प्लान में यूजर्स को पहले से ज्यादा स्पीड इंटरनेट का एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने 249, 299 और 329 वाले सस्ते प्लान के साथ इंटरनेट की स्पीड 25Mbps कर दी है। इससे पहले यूजर्स को 10Mbps से लेकर 20Mbps तक की स्पीड दी जाती थी।

ये खबर भी पढ़िए...BSNL 5G : इस दिन लॉन्च होगा नेटवर्क, लाखों यूजर्स को मिलेगा फायदा

इन प्लान पर मिलेंगे ये लाभ

BSNL के तीनों प्लान फेयर यूसेज पॉलिसी ( FUP ) पर आधारित हैं। 249 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को महीने भर के लिए 10GB इंटरनेट डेटा ऑफर किया जाता है, जिसके बाद इंटरनेट की स्पीड 2Mbps तक हो जाती है। 299 रुपए वाले प्लान की FUP लिमिट 20GB है, जबकि 329 रुपए वाले प्लान में FUP लिमिट 1000GB है। वहीं डेटा खत्म होने के बाद 4Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...BSNL दे रहा है घर बैठे Free SIM Delivery की सुविधा, ऐसे करें अप्लाई

दो प्लान केवल नए यूजर्स के लिए

BSNL का 249 और 299 रुपए वाला प्लान केवल नए यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जबकि 329 रुपए वाला प्लान सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इन तीनों प्लान में ज्यादा स्पीड से इंटरनेट एक्सेस करने के साथ-साथ किसी भी नंबर पर कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • BSNL
  • बीएसएनएल
  • BSNL Recharge Plan
  • बीएसएनएल रिचार्ज प्लान
  • बीएसएनएल के सस्ते प्लान
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?