प्रयागराज में B.Tech स्टूडेंट लारेब हाशमी ने बस कंडक्टर की गर्दन काटी, बोला- इस्लाम का अपमान किया, सोशल मीडिया पर वीडियो डाला

Rahul Garhwal | Nov 26, 2023, 24:00 IST
Share
प्रयागराज में B.Tech स्टूडेंट लारेब हाशमी ने बस कंडक्टर की गर्दन काटी, बोला- इस्लाम का अपमान किया, सोशल मीडिया पर वीडियो डाला
प्रयागराज में B.Tech स्टूडेंट लारेब हाशमी ने बस कंडक्टर की गर्दन काटी, बोला- इस्लाम का अपमान किया, सोशल मीडिया पर वीडियो डाला

प्रयागराज में B.Tech स्टूडेंट लारेब हाशमी ने बस कंडक्टर की गर्दन काटी। बोला इस्लाम का किया था अपमान, सोशल मीडिया पर वीडियो डाला।

PRAYAGRAJ. यूपी के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। B.Tech स्टूडेंट लारेब हाशमी ने बस कंडक्टर हरकेश विश्वकर्मा का गला धारदार हथियार से काट दिया। इसके बाद लारेब हाशमी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला और हमले की वजह बताई। पुलिस ने एक मुठभेड़ में आरोपी लारेब हाशमी को अरेस्ट कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर भी बंदूक से गोली चलाई तो पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। वहीं बस कंडक्टर की हालत गंभीर है।

किराये पर विवाद, धारदार हथियार से वार

स्टूडेंट लारेब और बस कंडक्टर के बीच किराया ज्यादा-कम होने को लेकर विवाद हुआ था। कॉलेज के गेट पर बस के पहुंचने पर लारेब ने अपने बैग से चापड़ (धारदार हथियार) निकाला और कंडक्टर पर वार करना शुरू कर दिया। उसने कंडक्टर के गले को निशाना बनाया। इसके बाद लारेब कॉलेज के गेट से अंदर की तरफ भाग गया।

लारेब ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

लारेब ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला, जिसमें उसने बस कंडक्टर पर हमले की वजह बताई। बस कंडक्टर ने इस्लाम का अपमान किया था, इसलिए उसे मारा है। लारेब इस्लामी वेशभूषा में था। आरोपी ने कई बार लब्बैक के नारे लगाए। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हमले का कोई अफसोस नहीं है।

वीडियो में लारेब हाशमी ने क्या कहा ?

B.Tech स्टूडेंट लारेब हाशमी ने कहा कि अस्सलाम वाले कुम रहमतुल्लाह बरकात हु। वो मुसलमानों को गाली दे रहा था। हजरत ए खालिद बिन वलीद रजी अल्लाह ताला अन्हु की बरकत से मैंने उस हरामजादे को मारा है। इंशाअल्लाह वो बचेगा नहीं। इंशाअल्लाह वो मरेगा। यहां से फनाज तक, पूरी दुनिया तक ये गरीब नवाज की दर का कुत्ता पैगाम दे रहा कि जिसने हुजूर के खिलाफ बात की है, लब्बैक या रसूलअल्लाह हम जिएंगे आपके लिए, मरेंगे आपके लिए। इंशाअल्लाह मार देंगे। तो ये रसम है कि हुकूमत मोदी की है योगी की है, नहीं हमारे दिलों पर राज सिर्फ मुस्तफा का चलता है। इंशाअल्लाह अंतरिम मारेंगे।

Tags:
  • Prayagraj
  • Attack on bus conductor in Prayagraj
  • Lareb Hashmi attack on bus conductor
  • B.Tech student Lareb Hashmi
  • Lareb Hashmi viral video
  • प्रयागराज
  • प्रयागराज में बस कंडक्टर पर हमला
  • लारेब हाशमी का बस कंडक्टर पर हमला
  • बी.टेक स्टूडेंट लारेब हाशमी
  • लारेब हाशमी वायरल वीडियो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज