Buddha Purnima 2024 : कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Sandeep Kumar | May 22, 2024, 12:12 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (51).jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (51).jpg

बुद्ध पूर्णिमा इस बार बहुत ही खास मानी जा रही है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग, शुक्र सूर्य युति से शुक्रादित्य योग, राजभंग योग और गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है।

बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या भगवान बुद्ध ( Lord Buddha ) की जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान धर्म के कार्य का विशेष महत्व है। इस बार बुद्ध पूर्णिमा 23 मई यानि कल गुरुवार को मनाई जाएगी।

शुभ मुहूर्त

बुद्ध पूर्णिमा शुभ मुहूर्त ( Buddha Purnima 2024 Shubh Muhurat ) पूर्णिमा तिथि इस बार 22 मई, बुधवार को शाम 6 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी और समापन 23 मई, गुरुवार को रात 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। हालांकि, उदयातिथि के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा इस बार 23 मई, गुरुवार को ही मनाई जाएगी। इस दिन स्नान दान का समय सुबह 4:04 से लेकर सुबह 5:26 मिनट तक रहेगा।

बुद्ध पूर्णिमा शुभ योग

बुद्ध पूर्णिमा इस बार बहुत ही खास मानी जा रही है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग, शुक्र सूर्य युति से शुक्रादित्य योग, राजभंग योग और गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है।

सर्वार्थ सिद्धि योग- 23 मई को ये योग सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और समापन 24 मई को सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर होगा।

शिव योग- 23 मई को ये योग दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर 24 मई को सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा।

बुद्ध पूर्णिमा पूजन विधि

प्रात:काल में स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर बहते जल में तिल प्रवाहित करें। पीपल के वृक्ष को भी जल अर्पित करना चाहिए। इस दिन चूंकि कुछ क्षेत्रों में शनि जयंती भी मनाई जाती है, इसलिए शनिदेव की तेल, तिल और दीप आदि जलाकर पूजा करनी चाहिए। शनि चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं या फिर शनि मंत्रों का जाप कर सकते हैं। अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा भी अवश्य देनी चाहिए।

बुद्ध पूर्णिमा का इतिहास

बुद्ध की कहानी लगभग 2,500 साल पहले नेपाल के लुंबिनी में शुरू हुई थी। बुद्ध के अनुयायी बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध के जन्म के रूप मनाते हैं। माना जाता है कि इसी दिन बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बौद्ध लेखों के अनुसार, गौतम बुद्ध ने बिहार के बोधगया में एक बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान लगाया था और वहीं ज्ञान की प्राप्ति की थी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बुद्ध पूर्णिमा
  • Lord Buddha
  • भगवान बुद्ध
  • Buddha Purnima 2024 Shubh Muhurat
  • वैशाख पूर्णिमा या भगवान बुद्ध
मध्य प्रदेश में अब महिला कॉन्स्टेबल बनेगी पुरुष, गृह विभाग ने दी जेंडर परिवर्तन की अनुमति

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में अब महिला कॉन्स्टेबल बनेगी पुरुष, गृह विभाग ने दी जेंडर परिवर्तन की अनुमति
पान खाने रुके कारोबारी की एक्टिवा से उड़े 53 लाख : पुलिस ने चोरों के घर मारे छापे तो गीजर-खिलौनों में मिले पैसे, दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

पान खाने रुके कारोबारी की एक्टिवा से उड़े 53 लाख : पुलिस ने चोरों के घर मारे छापे तो गीजर-खिलौनों में मिले पैसे, दो आरोपी गिरफ्तार
छठ पर पटना जाना बैंकॉक-दुबई से भी महंगा! इंदौर से 22 हजार, भोपाल से 19 हजार किराया, ट्रेनों में भी टिकट संकट

By Sumit Kumar

छठ पर पटना जाना बैंकॉक-दुबई से भी महंगा! इंदौर से 22 हजार, भोपाल से 19 हजार किराया, ट्रेनों में भी टिकट संकट
एक तस्वीर और इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, 35 करोड़ की संपत्ति वाले फिरोज खान संग दिखे महेंद्र पटेल

By Sanjay Gupta

एक तस्वीर और इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, 35 करोड़ की संपत्ति वाले फिरोज खान संग दिखे महेंद्र पटेल
दो करोड़ की रिश्वत के मामले में एसीबी पर गवाह को धमकाने का आरोप, हाईकोर्ट ने वीडियो रिकॉर्डिंग में बयान लेने को कहा

By Raghvendra Singh Rathore

दो करोड़ की रिश्वत के मामले में एसीबी पर गवाह को धमकाने का आरोप, हाईकोर्ट ने वीडियो रिकॉर्डिंग में बयान लेने को कहा
राजस्थान पंचायत चुनाव में आरक्षण पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार, सरकार को नोटिस, 6 सप्ताह बाद सुनवाई

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में आरक्षण पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार, सरकार को नोटिस, 6 सप्ताह बाद सुनवाई
CG Top News : डिप्टी सीएम अरुण साव घायल,फर्जी ट्रांसफर आदेश और शराब घोटाले में कार्रवाई समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : डिप्टी सीएम अरुण साव घायल,फर्जी ट्रांसफर आदेश और शराब घोटाले में कार्रवाई समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें