Budget 2025: NEET स्टूडेंट के लिए 10 हजार नई सीटें, IIT-IISc में बंपर फेलोशिप

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में युवाओं की नौकरी और शिक्षा से जुड़ी कई अहम घोषणाएं की हैं। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

author-image
Siddhi Tamrakar
New Update
Budget 2025: jobs and education
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में युवाओं की नौकरी और शिक्षा से जुड़ी कई अहम घोषणाएं की हैं। गिग वर्कर्स के लिए आईकार्ड, स्किलिंग प्रोग्राम्स, शिक्षा क्षेत्र में सीटों की बढ़ोतरी और नई योजनाओं का ऐलान किया गया है।

गिग वर्कर्स को पहचान और सुविधाएं

  • ओला, स्विगी जैसी कंपनियों में काम करने वाले गिग वर्कर्स के लिए आईकार्ड बनाए जाएंगे और e-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा।

  • जन आरोग्य योजना का लाभ भी गिग वर्कर्स को मिलेगा।

शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार

  • IIT और IISc में 10 हजार नई फेलोशिप दी जाएंगी।

  • मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार सीटें बढ़ेंगी, अगले 5 साल में 75 हजार सीटों का विस्तार होगा।

  • 50 हजार अटल टिंकरिंग लैब्स बनाई जाएंगी, जहां छात्रों को स्किलिंग कोर्स करने का मौका मिलेगा।

  • भारतीय भाषा पुस्तक योजना के तहत डिजिटल किताबें स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।

  • नेशनल सेंटर फॉर स्किलिंग के तहत 5 नए सेंटर स्थापित होंगे।

  • 23 IITs में 65 हजार नई सीटें जोड़ी जाएंगी, IIT पटना के हॉस्टल और इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा।

  • 3 नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन AI फॉर एजुकेशन, 5 हजार करोड़ के बजट से स्थापित किए जाएंगे।

  • बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप और मैनेजमेंट खोला जाएगा।

2024 की 5 योजनाओं का अपडेट

1. स्किलिंग और इंटर्नशिप प्रोग्राम

  • 500 टॉप कंपनियों में हर साल 20 लाख युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।

  • हर महीने 5 हजार रुपए स्टाइपेंड मिलेगा।

  • 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को स्किलिंग दी जाएगी।

  • स्टेटस: स्कीम फिलहाल होल्ड पर है।

2. मैन्युफैक्चरिंग में नौकरी को बढ़ावा

  • पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को इंसेंटिव दिया जाएगा।

  • EPFO में 4 साल के डाटा के आधार पर इंसेंटिव तय होगा।

  • 30 लाख युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।

  • स्टेटस: अभी लागू नहीं हुआ।

3. पहली सैलरी पर बोनस

  • EPFO में पहली बार रजिस्टर होने वाले युवाओं को 15 हजार रुपए का बोनस मिलेगा।

  • यह बोनस तीन किस्तों में बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगा।

  • 1 लाख रुपए से कम सैलरी वालों को ही इस योजना का फायदा मिलेगा।

  • स्टेटस: अभी तक पहली किस्त ट्रांसफर नहीं हुई।

4. एम्प्लॉयर्स को EPF रीइंबर्समेंट

  • नए कर्मचारियों को EPFO से जोड़ने पर कंपनियों को रीइंबर्समेंट दिया जाएगा।

  • 1 लाख रुपए से कम सैलरी वाले कर्मचारियों को EPFO से जोड़ने पर यह लाभ मिलेगा।

  • 2 साल तक हर महीने 3 हजार रुपए का इंसेंटिव मिलेगा।

  • स्टेटस: अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ।

5. उच्च शिक्षा के लिए लोन स्कीम

  • 10 लाख रुपए तक के एजुकेशन लोन में सरकार मदद करेगी।

  • 7.5 लाख तक के लोन पर 75% क्रेडिट गारंटी सरकार देगी।

  • 10 लाख तक के लोन पर सालाना 3% ब्याज सरकार वहन करेगी।

  • स्टेटस: योजना फरवरी 2025 से शुरू होगी।

देश में बेरोजगारी दर स्थिर

  • साल 2024 में भारत की बेरोजगारी दर 3.2% रही।

  • हर 1 हजार में से 32 लोग बेरोजगार हैं।

  • 2023 में भी बेरोजगारी दर 3.2% थी, 2022 में यह 4.1% थी।

युवाओं के लिए बजट 2025 कितना फायदेमंद?

इस बजट में स्किलिंग, शिक्षा और नौकरी के अवसरों को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। हालांकि, कुछ पुरानी योजनाओं की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। अगर इन योजनाओं को तेजी से लागू किया जाए तो आने वाले समय में युवाओं को इसका बड़ा फायदा मिल सकता है।

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

latest news nirmala sitaraman Education news budget 2025 Jobs शिक्षा बजट 2025 केंद्रीय बजट 2025