Byju's के रविंद्रन की नेटवर्थ जीरो, 2023 में 17 हजार करोड़ के थे मालिक

एडटेक कपंनी बायजू की हालत खराब है। कंपनी की वैल्यूएशन सालभर में घटकर 22 अरब डॉलर से एक अरब डॉलर पर आ गई है। यहां काम कर रहे कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल पा रही है। अब कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन को भी झटका लगा है। देश-दुनिया 

Advertisment
author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
THESOOTR
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

NEW DELHI. एडटेक कपंनी बायजू (Byju's) के फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) की माली हालत काफी काफी खराब हो गई है। नकदी संकट के चलते बायजूस कंपनी को बड़ा झटका लगा है। कंपनी की वैल्यूएशन सालभर में घटकर 22 अरब डॉलर से एक अरब डॉलर पर आ गई है। कंपनी कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं दे पा रही है। अब बायजू रवींद्रन को एक और धक्का लगा है। 

सालभर पहले देश के सबसे युवा अरबपतियों की लिस्ट में थे

फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की नई लिस्ट में उनकी नेटवर्थ जीरो आंकी गई है। बायजू रविंद्रन सालभर पहले देश के सबसे युवा अरबपतियों की लिस्ट में शामिल थे। एक साल पहले उनकी नेटवर्थ करीब 17545 करोड़ रुपए थी। अब फोर्ब्स की बिलेनियर इंडेक्स 2024 (Forbes Billionaire Index 2024) के मुताबिक, बायजू रवींद्रन की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट आई है। रवींद्रन की नेटवर्थ गिरकर जीरो रुपए हो गई है। फोर्ब्स के मुताबिक पिछले साल की लिस्ट के मुकाबले इस साल सिर्फ 4 लोग ही इससे बाहर गए हैं। इनमें से एक बायजू रविंद्रन भी हैं। पिछले एक साल से जारी संकट के बाद ब्लैकरॉक ने एडटेक कंपनी बायजू की वैल्युएशन 22 अरब डॉलर से घटकर 1 अरब डॉलर कर दी थी।

कोरोना महामारी में बिजनेस में आया था उछाल

2011 में स्थापित हुए बायजू कंपनी बहुत तेजी से आगे बढ़ी और कोरोना महामारी के समय इसके बिजनेस में काफी उछाल आया। साल 2022 में इसने 22 अरब डॉलर की बड़ी वैल्युएशन हासिल कर ली। इस दौरान कंपनी ने जल्दी-जल्दी मिल रही सफलता से उत्साहित होकर अमेरिका में भी कदम रखा, लेकिन इसके बाद लगातार कंपनी को झटके पर झटके लगते रहे। इसके बाद बायजू रविंद्रन और कंपनी के कुछ निवेशकों में विवाद छिड़ गया। अब हालत यह है कि बायजू जनवरी, 2024 से ही अपने कर्मचारियों को समय से सैलरी नहीं दे पा रहा है। साथ ही कंपनी में लगातार छंटनी भी जारी है।

बायजूस में पिछले दिनों ये बड़ी बातें हुईं

  1. मार्च में बायजूस शेयरहोल्डर्स ने रवींद्रन को CEO पद से हटाने और पत्नी दिव्या और भाई रिजु को भी हटाने के लिए वोटिंग की थी।
  2. दिसंबर में बायजू रवींद्रन ने एम्प्लॉइज को सैलरी देने अपने घर के साथ अपने फैमिली मेंबर्स का घर भी गिरवी रखा था।
  3. BCCI ने बायजूस के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू की। बायजूस पर 158 करोड़ के पेमेंट में चूक का आरोप है।
  4. ED ने 9,000 करोड़ से अधिक के FEMA उल्लंघन मामले में नोटिस भेजा। फॉरेन करेंसी फ्लो को लेकर 1999 में FEMA बना था।
  5. गुरुग्राम ऑफिस का रेंट पेमेंट न करने पर कर्मचारियों को प्रॉपर्टी मालिक ने बाहर कर दिया। उनके लैपटॉप जब्त कर लिए।
रविंद्रन Byjus