IIT कानपुर की बड़ी पहल, ये चीज एक मिनट में बता देगी कैंसर, जानें कैसे करेगी काम

Sandeep Kumar | Jul 27, 2024, 17:49 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-27T171946.579
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-27T171946.579

आईआईटी कानपुर की एक छात्रा ने स्तन कैंसर का जल्द पता लगाने के लिए एक स्मार्ट ब्रा बनाई है। इससे बहुत सी महिलाओं को मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कैसे काम करेगी...

कानपुर आईआईटी ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से अलर्ट करने के लिए स्मार्ट ब्रा तैयार किया है। महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से अलर्ट करने के लिए आईआईटी कानपुर की शोधार्थी ने स्मार्ट ब्रा तैयार की है। इसमें लगे सेंसर ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण मिलते ही अलर्ट भेजेंगे।

इससे बीमारी पहले चरण में ही पकड़ में आ सकेगी। इसे दिन में सिर्फ एक मिनट के लिए ही पहनना होगा। यह मोबाइल से कनेक्ट होगी और पूरा डाटा भी तैयार करेगी। इसका प्रोटोटाइप तैयार है और क्लीनिकल ट्रायल किए जा रहे हैं।

25234fdd-2bf
25234fdd-2bf

IIT कानपुर ने तैयार की स्मार्ट ब्रा

यह डिवाइस शोधार्थी श्रेया नायर ने बायोसाइंस एंड बॉयोइंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमिताभ बंदोपाध्याय की देखरेख में तैयार की है। श्रेया ने कहा-ब्रेस्ट कैंसर तेजी से फैल रहा है। प्रमुख कारण सही समय पर बीमारी का पता न चलना है। देर में बीमारी पता चलने से यह घातक हो जाती है। मेरे परिवार में भी ब्रेस्ट कैंसर की एक मरीज हैं। बीमारी का सही समय पर पता लग सके, इसके लिए यह विकसित की है।

एक साल बाद बाजार में होगी उपलब्घ

श्रेया ने बताया कि इसका क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। इसकी कीमत करीब पांच हजार रुपए होगी। एक साल में यह बाजार में उपलब्ध होगी। वैज्ञानिकों का दावा है अभी तक ऐसी कोई डिवाइस बाजार में मौजूद नहीं है।

2168bce7-2ee
2168bce7-2ee

ऐसे काम करेगी ये स्मार्ट ब्रा

शोधार्थी श्रेया ने बताया कि स्मार्ट ब्रा के अंदर डिवाइस लगी है। यह पूरी तरह चार्जेबल है। महिलाओं को इस डिवाइस को मोबाइल एप से कनेक्ट करना होगा। जिसमें रोजाना ब्रेस्ट से जुड़ा डाटा एकत्र होगा। कैंसर के लक्षण हैं तो डिवाइस डॉक्टर से चेकअप का सुझाव मैसेज पर देगी। बीएसबीई विभागाध्यक्ष प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय ने बताया कि इसे एक बार चार्ज करने पर एक महीने तक उपयोग किया जा सकता है। सिर्फ एक मिनट में डिवाइस ब्रेस्ट कैंसर को लेकर अलर्ट कर देगी। केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट आफ बॉयोटेक्नोलॉजी की ओर से शुरू किए गए इंटरनेशनल बायो डिजाइन प्रोग्राम के तहत यह स्मार्ट ब्रा बनाई गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • स्तन कैंसर
  • IIT कानपुर की बड़ी पहल
  • स्मार्ट ब्रा
  • IIT कानपुर ने तैयारी की ब्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा