नकली नोट छापने का मामला : मदरसा किया सील, पढ़ाया जाता था आतंकी सिलेबस
Sandeep Kumar | Sept 04, 2024, 19:54 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-04T194453.990
प्रयागराज के अतरसुइया में स्थित एक मदरसा में IB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि मदरसा बिना अनुमति के चल रहा था। जिसकी शिकायत मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई है...
प्रयागराज के अतरसुइया में स्थित एक मदरसा में नकली नोट छापने का मामला सामने आया है। इस मामले में छापामार कार्रवाई करते हुए आईबी की टीम ने मौलवी तफसीर उल ( Maulvi Tafseerul ) और जाहिर समेत चार आरोपियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल शिकायत के बाद आईबी की टीम मदरसा जामिया हबीबिया मस्जिद ( Madarsa Jamia Habibia Masjid ) आजम में पहुंची। यहां पर जाली नोट छापने की मशीन मिली है। इसके अलावा मदरसा में एक ऐसी किताब मिली है जिसमें लिखा हुआ था कि देश का पहला आतंकवादी RSS है। दावा किया जा रहा है कि इस किताब के लेखक कोई आम व्यक्ति नहीं है बल्कि महाराष्ट्र के पूर्व आईजी एमएम मुशर्रफ ( Former IG MM Musharraf ) हैं।
बताया जा रहा है कि मदरसा में नकली नोट ( fake notes ) छापने की मिली है। जिससे जाहिर होता है कि यहां पर नकली नोट भी छापा जाता था। वहां बच्चों में नफरत भी घोली जा रही थी। उनका ब्रेनवॉश किया जाता था। उन्हें पढ़ाया जा रहा था कि RSS देश का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन है। यह खुलासा तब हुआ, जब मौलवी के कमरे की तलाशी के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो ( Intelligence Bureau ) की टीम को विवादास्पद किताब बरामद हुई।
किताब में भीतर मालेगांव और समझौता एक्सप्रेस जैसी कई आतंकी घटनाओं का जिक्र किया गया है। किताब को कब्जे में लेकर आईबी ने अपने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। अब इस बिंदु पर भी जांच शुरू हो गई है कि मदरसे में बच्चों को पढ़ाने की आड़ में राष्ट्रविरोधी गतिविधियां ( anti national activities ) तो नहीं संचालित की जा रही थी।
IB की तलाशी के दौरान मौलवी के कमरे से स्पीड पोस्ट (speed post ) की पावती भी बरामद हुई हैं। यह स्पीड पोस्ट मौलवी खुद अपने नाम से करता था। इस बात का पता लगाया जा रहा है आखिर स्पीड पोस्ट कैसे पत्र भेजे जाते थे और किसको भेजे जाते थे।
पुलिस ने मदरसा को खाली करा लिया है। यहां पर रहने वाले 106 बच्चों को वापस घर भेजा गया है। इसके साथ ही आठ शिक्षक भी अपने घर चले गए। साथ ही मदरसा को सील कर दिया गया।
मदरसे में मिली किताब से फैली सनसनी
क्या लिखा है आतंकी किताब में
मौलवी के कमरे से मिली स्पीड पोस्ट की पावती
मदरसा सील , बच्चे भेजे गए घर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava