रिलीज से पहले ही सामने आ गईं 500 फिल्मों की स्क्रिप्ट, सेंसर बोर्ड के पोर्टल से लीक हुआ सीक्रेट डेटा

Aman Vaishnav | Oct 25, 2026, 14:22 IST
Share
<strong>फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स को बड़ा झटका: CBFC पोर्टल से लीक हुईं 500 फिल्मों की स्क्रिप्ट और डिस्ट्रीब्यूशन डील</strong>
फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स को बड़ा झटका: CBFC पोर्टल से लीक हुईं 500 फिल्मों की स्क्रिप्ट और डिस्ट्रीब्यूशन डील

सेंसर बोर्ड यानी CBFC के ऑनलाइन पोर्टल e-Cinepramaan से 500 से ज्यादा फिल्मों के जरूरी कागजात लीक हो गए हैं। लीक हुए डेटा में फिल्मों की पूरी स्क्रिप्ट, सेंसर बोर्ड के कट ऑर्डर और बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट जैसी संवेदनशील चीजें शामिल हैं। यह ध्यान देने वाली बात है कि पूरी फिल्में लीक नहीं हुई हैं, बल्कि सिर्फ उनसे जुड़े जरूरी दस्तावेज बाहर आए हैं।

500 फिल्मों का डेटा लीक

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (Central Board of Film Certification - CBFC) के ऑनलाइन सिस्टम में सेंधमारी की बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार 500 से ज्यादा फिल्मों से जुड़े गोपनीय दस्तावेज ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। इस घटना ने पूरे बॉलीवुड और सिनेमा जगत में हलचल मचा दी है। क्योंकि इसमें कई बड़े निर्माताओं और प्रोजेक्ट्स से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल हैं।

ई-सिनेप्रमाण पोर्टल से कैसे जुड़ा है यह पूरा विवाद?

यह पूरा मामला CBFC के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल ई-सिनेप्रमाण (e-Cinepramaan) से जुड़ा हुआ है।

  • इसी सरकारी पोर्टल के जरिए फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों के सर्टिफिकेशन के लिए अर्जी देते हैं।
  • सर्टिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया, कागजी कार्रवाई और मंजूरी इसी पोर्टल पर ऑनलाइन पूरी की जाती है।
  • रिपोर्ट बताती है कि किसी ने इस पोर्टल के अंदर मौजूद संवेदनशील दस्तावेजों तक अनाधिकृत पहुंच बनाई।
  • इसके बाद इन फाइलों को इंटरनेट आर्काइव (Internet Archive) पर अपलोड कर दिया गया, ताकि कोई भी इन्हें आसानी से डाउनलोड कर सके।
  • हालांकि सिस्टम में यह सेंध कैसे लगी और कुल कितना डेटा प्रभावित हुआ है। इसकी पूरी तस्वीर अभी साफ होना बाकी है।
SBI डेटा लीक: 3.75 लाख रिकॉर्ड डार्क वेब पर, AI से बढ़ रहा बैंकों का खतरा | SBI Data Leak: 3.75 Lakh Records on Dark Web, AI Increasing Risk for Banks
SBI के 3.75 लाख रिकॉर्ड डार्क वेब पर, ग्राहकों को कितना खतरा? AI से कैसे बढ़ रही बैंकों की मुश्किलें
21 Oct 2026 ,
By Saurabh Mishra
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के 3.75 लाख रिकॉर्ड डार्क वेब पर मिले हैं। इनमें 4 हजार ग्राहकों की निजी जानकारी शामिल थी। यह डेटा लीक कितना गंभीर? AI कैसे बढ़ा रहा है साइबर हमलों का खतरा और क्वांटम कंप्यूटिंग को लेकर बैंक अभी से क्यों चिंतित हैं? द सूत्र प्राइम में जानें।

कौन-से दस्तावेज हुए हैं लीक?

लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या फिल्में लीक हो गई हैं? तो साफ कर दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। किसी भी फिल्म का वीडियो फुटेज लीक नहीं हुआ है। लीक सिर्फ कागजों और फाइलों का हुआ है।

  • फिल्मों की स्क्रिप्ट (Movie Scripts): फिल्मों की लिखी हुई पूरी कहानियां और डायलॉग लीक हुए हैं।
  • कट ऑर्डर (CBFC Cut Orders): बोर्ड ने किन फिल्मों में कौन-से सीन काटने को कहा था, उसकी पूरी जानकारी बाहर आ गई है।
  • सर्टिफिकेशन रिकॉर्ड्स (Certification Records): फिल्मों को सर्टिफिकेट जारी करने से जुड़े सभी पुराने और नए रिकॉर्ड्स।
  • बिजनेस समझौते (Business Contracts): फिल्मों के वितरण से जुड़े सौदे यानी डिस्ट्रीब्यूशन डील और लाइसेंसिंग फीस के आंकड़े लीक हुए दस्तावेजों में शामिल हैं।

फिल्म मेकर्स के लिए क्यों है यह बड़ा झटका?

व्यापार से जुड़े सौदे और लाइसेंसिंग फीस की जानकारी किसी भी फिल्म निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर के लिए व्यापार की रीढ़ होती है। अगर यह जानकारी सार्वजनिक हो जाती है, तो आने वाले समय में होने वाली बातचीत और नए बिजनेस सौदों पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। इससे फिल्म निर्माताओं को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

सरकार और एजेंसियों ने क्या कदम उठाए?

डेटा लीक की बात सामने आते ही संबंधित विभाग और एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गई हैं।

  • CBFC की आंतरिक जांच: सेंसर बोर्ड ने खुद मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे सिस्टम का कड़ा सिक्योरिटी ऑडिट कराया जा रहा है।
  • इंटरनेट आर्काइव की कार्रवाई: इंटरनेट आर्काइव ने उस अकाउंट को तुरंत हटा दिया है जिसने ये फाइलें अपलोड की थीं। साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही है।
  • CERT-In को सूचना: भारत की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) को इस घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है।
जांच पूरी होने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि इसके पीछे किसकी लापरवाही थी और क्या इस डेटा का कहीं गलत इस्तेमाल हुआ है। इस घटना ने यह बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि सरकारी ऑनलाइन पोर्टल पर रखे संवेदनशील दस्तावेज कितने सुरक्षित हैं।

एसबीआई डेटा लीक: ग्राहकों के लिए 5 जरूरी सुरक्षा उपाय और खतरे | SBI Data Leak: 5 Essential Safety Measures and Dangers for Customers
SBI Data Leak Claim: 3.75 लाख एसबीआई अकाउंट का डेटा लीक होने का दावा, हैकर ग्रुप के पास 2722 फाइलें, ऐसे करें अपने खाते की सुरक्षा
20 Oct 2026 ,
By Kaushiki
SBI data leak का दावा सामने आया है। Siriusim नाम के हैकर ग्रुप (साइबर हमला करने वाला समूह) का दावा है। उसके पास 3.75 लाख अकाउंट की डिटेल और 2722 PDF फाइलें बताई गई हैं। अभी यह दावा पूरी तरह वेरिफाई नहीं हुआ है। बैंक ने भी जवाब नहीं दिया है। ऐसे में ग्राहकों को SBI customers alert मोड में रहना चाहिए।

Tags:
  • 500 फिल्मों का डेटा लीक
  • सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन
  • Central Board of Film Certification
  • e-Cinepramaan
  • Internet Archive
  • राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी
  • Indian Computer Emergency Response Team
वरिष्ठ जिला पंजीयक नायडू, उप पंजीयक सिंह और बिल्डर विवेक चुघ को 13 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी में झटका

By Sanjay Gupta

वरिष्ठ जिला पंजीयक नायडू, उप पंजीयक सिंह और बिल्डर विवेक चुघ को 13 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी में झटका
राजस्थान में पहली बार: गर्भवती महिलाओं की जांचें करना सीखेंगी ANM, उदयपुर से लागू होगा मॉड्यूल

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में पहली बार: गर्भवती महिलाओं की जांचें करना सीखेंगी ANM, उदयपुर से लागू होगा मॉड्यूल
गुटखा थूकने छज्जे पर आया था बुजुर्ग, पास से गुजर रही 11 KV लाइन ने खींच ली सांसें

By Aman Vaishnav

गुटखा थूकने छज्जे पर आया था बुजुर्ग, पास से गुजर रही 11 KV लाइन ने खींच ली सांसें
रायपुर में 750 किलो खराब पनीर नष्ट, जांच रिपोर्ट आने के 44 दिन बाद कार्रवाई, दो कंपनियों के मालिकों पर केस की तैयारी

By Umeshwari Baghel

रायपुर में 750 किलो खराब पनीर नष्ट, जांच रिपोर्ट आने के 44 दिन बाद कार्रवाई, दो कंपनियों के मालिकों पर केस की तैयारी
बोल हरि बोल: नाखूनों में राज, वीडियो में वार और एसोसिएशन लाचार! कुछ ऐसा ही है MP का हाल

By Harish Divekar

बोल हरि बोल: नाखूनों में राज, वीडियो में वार और एसोसिएशन लाचार! कुछ ऐसा ही है MP का हाल
कमरों में गंदगी, हाथ में भड़काऊ किताबें, अवैध मदरसे में ठूंसे 26 मासूम, अलग-अलग राज्यों से लाकर सिखा रहे थे नफरत

By Aman Vaishnav

कमरों में गंदगी, हाथ में भड़काऊ किताबें, अवैध मदरसे में ठूंसे 26 मासूम, अलग-अलग राज्यों से लाकर सिखा रहे थे नफरत
रितु बराला केस में धरने पर नहीं पहुंचे विधायक, जिलाध्यक्ष और पार्षद, अब स्पष्टीकरण की तैयारी

By Jageshwar Prasad

रितु बराला केस में धरने पर नहीं पहुंचे विधायक, जिलाध्यक्ष और पार्षद, अब स्पष्टीकरण की तैयारी