कमरों में गंदगी, हाथ में भड़काऊ किताबें, अवैध मदरसे में ठूंसे 26 मासूम, अलग-अलग राज्यों से लाकर सिखा रहे थे नफरत

Aman Vaishnav | Oct 25, 2026, 12:27 IST
Share
ग्वालियर में अवैध मदरसा सील, दो कमरों में मिले 26 बच्चे; भड़काऊ किताबें और सीडी मिलने से मचा हड़कंप
ग्वालियर में अवैध मदरसा सील, दो कमरों में मिले 26 बच्चे; भड़काऊ किताबें और सीडी मिलने से मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एजी ऑफिस बिल्डिंग के ठीक पीछे दो कमरों में दारुल कुरान नाम से एक अवैध मदरसा चलाया जा रहा था। जब प्रशासन और बाल आयोग की संयुक्त टीम ने वहां अचानक छापा मारा, तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। गंदगी से भरे दो कमरों में 26 मासूम बच्चों को ठूंस-ठूंसकर रखा गया था।

ग्वालियर मदरसा मामला

प्रशासन की टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी 26 बच्चों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दूसरे दिन भी जांच टीम नए सुराग तलाशने मौके पर पहुंची। इसके बाद देर रात ग्वालियर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए इस पूरे मदरसे को सील कर दिया।

बच्चों से 8 घंटे तक चली पूछताछ

रेस्क्यू किए गए बच्चों से अधिकारियों ने करीब आठ घंटे तक लगातार बातचीत की और वहां की दिनचर्या समझी। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं।

जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं।

  • कमरों में चारों तरफ भीषण गंदगी फैली हुई थी। बच्चों को बेहद खराब माहौल में रखा जा रहा था।
  • बच्चियां बुर्के में मिलीं और कुछ बच्चियों ने पूछताछ में यह भी शिकायत की कि उनके साथ मारपीट की जाती थी।
  • बच्चों ने जांच टीम से साफ कहा कि उन्हें यहां नहीं रहना है। उन्हें सीधे अपने घर भेज दिया जाए।
  • कार्रवाई की खबर मिलते ही कुछ बच्चों के परिजन ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने बाल कल्याण समिति (CWC) के दफ्तर का घेराव भी किया।
भाजपा विधायक की अपील: कॉन्वेंट और मदरसों में न पढ़ाएं बच्चे, सनातनी परिवारों से की अपील | BJP MLA's Appeal: Don't Educate Children in Convents and Madrassas, Appeals to Sanatani Families
कॉन्वेंट और मदरसों में न पढ़ाएं बच्चे! सनातनी परिवारों से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा की अपील
20 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
MP BJP MLA Umakant Sharma: मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा की फेसबुक पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने सनातनी परिवारों से अपने बच्चों को क्रिश्चियन कॉन्वेंट स्कूलों और मुस्लिम मदरसों से हटाने की अपील की है। विधायक ने इसे समाज के हित से जोड़ा है। इसी बीच सिरोंज के 11 मदरसों को बंद करने के आवेदन सामने आए हैं।

केवल धर्म और नफरत का पाठ

जांच अधिकारियों के मुताबिक इस मदरसे (Gwalior Madrasa case) में बच्चों को सामान्य स्कूली शिक्षा नहीं दी जा रही थी। उन्हें गणित, विज्ञान या भाषा की जगह सिर्फ धार्मिक तालीम दी जा रही थी।

सामने आया है कि बच्चों को ऐसी बातें सिखाई जा रही थीं जिससे उनके मन में दूसरे धर्मों के प्रति कड़वाहट पैदा हो। वहां बच्चों को दूसरे धर्मों की कमियां गिनाई जाती थीं। सिर्फ अपने धर्म को सबसे बड़ा और महान बताया जाता था।

भड़काऊ किताबें और संदिग्ध सीडी बरामद

जांच के दौरान टीम को मदरसे (अवैध मदरसा) के अंदर से भारी मात्रा में आपत्तिजनक और भड़काऊ अध्ययन सामग्री मिली है। टीम ने मौके से कई किताबें और सीडी अपने कब्जे में ले ली हैं।

अधिकारियों को वहां से जो किताबें मिली हैं, उनके नाम...

  • इस्लाम आतंक? या आदर्श
  • कल्कि अवतार और मुहम्मद साहब
  • नसीमे हिदायत के झोंके
जांच टीम इन सभी किताबों और सीडी की सामग्री की पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि कहीं इस संस्थान (दारुल कुरान मदरसा) को चलाने के लिए बाहर के देशों से पैसा यानी विदेशी फंडिंग तो नहीं मिल रही थी।

यह खबर क्यों जरूरी है?

यह खबर इसलिए जरूरी है, क्योंकि मामला बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों और भविष्य से जुड़ा है। दो कमरों की छोटी-सी जगह में दूसरे राज्यों से लाए गए 26 बच्चों को सामान्य पढ़ाई से दूर रखा जा रहा था। आरोप है कि उन्हें नफरत भरी बातें सिखाई जा रही थीं। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि बिना मान्यता और नियमों के चलने वाले ऐसे संस्थान बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। यह मामला उन माता-पिता के लिए भी जरूरी है, जो अपने बच्चों को दूर भेजते समय पूरी जानकारी नहीं लेते। साथ ही यह भी जरूरी है कि शिक्षा के नाम पर बच्चों को गलत बातें सिखाने और विदेशी फंडिंग में गड़बड़ी के मामलों पर समय रहते कार्रवाई हो।

Tags:
  • ग्वालियर मदरसा मामला
  • ग्वालियर
  • अवैध मदरसा
  • बाल कल्याण समिति
  • Gwalior Madrasa case
  • ग्वालियर जिला प्रशासन
  • दारुल कुरान मदरसा
बैतूल में बैंक फ्रॉड का बड़ा खुलासा, जिंदा लोगों को मृत बताकर FD से निकाले 1.50 करोड़, 15 साल का नाबालिग निकला मास्टरमाइंड

By Manya Jain

बैतूल में बैंक फ्रॉड का बड़ा खुलासा, जिंदा लोगों को मृत बताकर FD से निकाले 1.50 करोड़, 15 साल का नाबालिग निकला मास्टरमाइंड
सिंहासन छत्तीसी : प्रदेश में गुपचुप काम कर रही है अमित शाह की टीम, बाबू के इशारे पर चल रहा काम

By Arun Tiwari

सिंहासन छत्तीसी : प्रदेश में गुपचुप काम कर रही है अमित शाह की टीम, बाबू के इशारे पर चल रहा काम
कौन हैं नर्मदापुरम की शिवानी शर्मा? जिनकी प्रेरणादायक कहानी का पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र

By Aman Vaishnav

कौन हैं नर्मदापुरम की शिवानी शर्मा? जिनकी प्रेरणादायक कहानी का पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र
Rajasthan Bureaucracy: वन विभाग प्रमुख की नियुक्ति पर संशय, बनर्जी के सेवा विस्तार पर सवाल

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Bureaucracy: वन विभाग प्रमुख की नियुक्ति पर संशय, बनर्जी के सेवा विस्तार पर सवाल
उज्जैन की महाकाल कॉन्फ्रेंस में अजब बिलिंग: ई-रिक्शा बनी ट्रेवलर, तो बाइक बनी इनोवा क्रिस्टा, 25 घंटे में गाड़ी चली 22 हजार किमी

By Manya Jain

उज्जैन की महाकाल कॉन्फ्रेंस में अजब बिलिंग: ई-रिक्शा बनी ट्रेवलर, तो बाइक बनी इनोवा क्रिस्टा, 25 घंटे में गाड़ी चली 22 हजार किमी
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेंगे 3100 रुपए प्रति क्विंटल, जानें नए नियम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेंगे 3100 रुपए प्रति क्विंटल, जानें नए नियम
MP में महंगाई भत्ते पर पेच: 58% ही मिल रहा DA, 2% के अंतर से सरकार के पास बचे 420 करोड़

By Amresh Kushwaha

MP में महंगाई भत्ते पर पेच: 58% ही मिल रहा DA, 2% के अंतर से सरकार के पास बचे 420 करोड़