कौन हैं नर्मदापुरम की शिवानी शर्मा? जिनकी प्रेरणादायक कहानी का पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र

Aman Vaishnav | Oct 25, 2026, 11:43 IST
Share
पुलि<strong>​</strong>स का गार्ड ऑफ ऑनर और PM मोदी की जुबां पर नाम, जानिए कौन हैं नर्मदापुरम की बेटी शिवानी
पुलि​स का गार्ड ऑफ ऑनर और PM मोदी की जुबां पर नाम, जानिए कौन हैं नर्मदापुरम की बेटी शिवानी

आज रविवार 25 अक्टूबर को पीएम मोदी के मन की बात का 139वां कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कई विषयों पर चर्चा की। इसी दौरान पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम की शिवानी शर्मा का जिक्र किया। आइए विस्तार से जानते हैं कि शिवानी कौन है जिनकी तारीफ आज पूरा देश कर रहा है।

कौन हैं नर्मदापुरम की शिवानी शर्मा?

दरअसल शिवानी शर्मा (बिलाश टांटी शर्मा) मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी ब्लॉक स्थित खापा खुर्द गांव की रहने वाली थीं। वे एक आम परिवार की बेटी थीं, लेकिन आज उनके नाम की गूंज पूरे देश में है। हाल ही में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में वे बहुत बुरी तरह घायल हो गई थीं। उनके सिर में काफी गहरी चोट आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए भोपाल स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सिर की चोट बहुत ज्यादा गंभीर थी। आखिर में डॉक्टरों को उन्हें ब्रेन डेड घोषित करना पड़ा।

गम के बीच परिवार का वो फैसला

जब किसी हंसते-खेलते घर का सदस्य अचानक इस दुनिया को छोड़ जाए, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। शिवानी के परिवार के साथ भी यही हुआ। इस मुश्किल घड़ी में भी परिजनों ने आंसू पोंछते हुए ऐसा फैसला किया, जिसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए।

परिवार ने तय किया कि वे शिवानी के अंग दान (Organ Donation) करेंगे। इस एक फैसले से तीन जरूरतमंद और गंभीर रूप से बीमार लोगों को नई जिंदगी का तोहफा मिल गया। शिवानी भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन वे तीन लोगों की सांसों में आज भी जिंदा हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद दीपके की पोस्ट चर्चा में, एक्स पर पीएम मोदी की फोटो शेयर कर लिखा- 'यही हैं Gen-Z' | Deepke's post in discussion after Delhi High Court's comment, shared PM Modi's photo on X; wrote - 'These are Gen-Z'
दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद अभिजीत दीपके की पोस्ट चर्चा में, PM मोदी की फोटो शेयर कर लिखा- सिर्फ यही Gen-Z हैं
21 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद अभिजीत दीपके की पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने पीएम मोदी की तस्वीर शेयर कर लिखा कि सिर्फ इन्हें जेन-जी कहा जा सकता है। कोर्ट ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की उम्र पूछकर टिप्पणी की थी। कहा था कि वे जेन-जी नहीं हैं। हालांकि, दीपके ने यह साफ नहीं किया कि वे किस संदर्भ में कह रहे हैं।

पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

अंगदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब शिवानी की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव खापाखुर्द पहुंची, तो पूरा गांव अपनी इस लाडली के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। वहां हर आंख नम थी, लेकिन साथ ही हर किसी के चेहरे पर इस महादान को लेकर एक गर्व का भाव भी था।

मध्य प्रदेश पुलिस ने गांव में शिवानी को बाकायदा गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honor) देकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी की सराहना

शिवानी के परिवार की इस मानवीय सोच पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह बेहद भावुक और दुर्लभ पल है, जब एम्स भोपाल में अपने किसी प्रियजन के अंगदान से कई परिवारों को नई उम्मीद मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान सिर्फ अंगों का दान नहीं होता, बल्कि यह किसी के बुझते हुए घर में उम्मीद का दीया जलाने जैसा है। यह कदम उस सोच को नमन करता है, जो अपने खुद के भारी दुख को दूसरे परिवारों की खुशियों में बदल देती है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे भी अंगदान के इस अभियान से जुड़ें ताकि और भी जिंदगियां बचाई जा सकें।

पीएम मोदी ने की वोकल फॉर लोकल की अपील

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात (मन की बात का 139 वां कार्यक्रम) में लोगों से अपील की कि त्योहारों पर खरीदारी करते समय स्थानीय कारीगरों के बनाए सामान को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर हम अपने परिवार और करीबियों के लिए कई चीजें खरीदते हैं। इस बार खरीदारी करते समय स्थानीय कारीगरों के उत्पाद जरूर खरीदें। इससे उनका हौसला बढ़ेगा और उन्हें अपने काम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल अभियान जितना आगे बढ़ेगा, आत्मनिर्भर भारत का सपना उतनी ही तेजी से पूरा होगा।

एक दिन में 28 करोड़ रुपए से ज्यादा के खादी उत्पाद बिके

मन की बात के 139वें कार्यक्रम (Mann Ki Baat 139th episode) में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों की बात हो और खादी का जिक्र न हो, ऐसा नहीं हो सकता। इस बार गांधी जयंती पर एक ही दिन में खादी ग्रामोद्योग के 28 करोड़ रुपए से ज्यादा के उत्पाद बिके। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले करीब डेढ़ करोड़ रुपए ज्यादा है। उन्होंने कहा कि खादी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसका फायदा उन लोगों को भी मिल रहा है, जो अपनी मेहनत और हुनर से खादी, हैंडीक्राफ्ट और दूसरी चीजें बनाते हैं।

आदिवासी उत्पादों की पैकेजिंग को मिला जापान का अवॉर्ड

पीएम मोदी ने Mann Ki Baat में महाराष्ट्र के आदिवासी समुदायों के प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यहां आदिवासी समुदाय अपने उत्पादों की पैकेजिंग पर खास ध्यान दे रहे हैं। 'शबरी नेचुरल्स' के जरिए शहद, महुआ, चिरौंजी और बांस से बने उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे हैं। इनकी पैकेजिंग पर आदिवासी कला की झलक देखने को मिलती है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस पैकेजिंग को जापान का प्रतिष्ठित 'गुड डिजाइन अवॉर्ड' मिला है।

उन्होंने यह भी बताया कि युवा इस क्षेत्र में नए प्रयोग कर रहे हैं। कर्नाटक का 'बैंबू' स्टार्टअप बांस और खेती से निकलने वाले अवशेषों से पैकेजिंग का सामान बना रहा है।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल: गुजरात CM से देश के पीएम तक का सफर | PM Modi's 25 Years in Public Life: Journey from Gujarat CM to PM of the Country
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, पहली बार 2001 में संभाली थी CM की कुर्सी
07 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
पीएम नरेंद्र मोदी के आज बुधवार 07 अक्टूबर को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे हो गए हैं। आज से ठीक 25 साल पहले पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। बीजेपी 25 साल पूरे होने की खुशी में पूरे देश में सेवा कार्य कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

FAQ

1. पीएम मोदी ने मन की बात में शिवानी शर्मा का जिक्र क्यों किया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्टूबर को अपने मन की बात के 139वें कार्यक्रम में शिवानी शर्मा और उनके परिवार की सोच की तारीफ की। उन्होंने बताया कि कैसे सड़क हादसे में ब्रेन डेड होने के बाद परिवार ने अंगदान का फैसला लेकर मानवता की अनोखी मिसाल पेश की।
Tags:
  • Mann Ki Baat 139th episode
  • नर्मदापुरम की शिवानी शर्मा
  • मन की बात
  • Mann Ki Baat
  • पीएम मोदी की मन की बात
  • मन की बात का 139वां कार्यक्रम
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Rajasthan Bureaucracy: वन विभाग प्रमुख की नियुक्ति पर संशय, बनर्जी के सेवा विस्तार पर सवाल

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Bureaucracy: वन विभाग प्रमुख की नियुक्ति पर संशय, बनर्जी के सेवा विस्तार पर सवाल
उज्जैन की महाकाल कॉन्फ्रेंस में अजब बिलिंग: ई-रिक्शा बनी ट्रेवलर, तो बाइक बनी इनोवा क्रिस्टा, 25 घंटे में गाड़ी चली 22 हजार किमी

By Manya Jain

उज्जैन की महाकाल कॉन्फ्रेंस में अजब बिलिंग: ई-रिक्शा बनी ट्रेवलर, तो बाइक बनी इनोवा क्रिस्टा, 25 घंटे में गाड़ी चली 22 हजार किमी
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेंगे 3100 रुपए प्रति क्विंटल, जानें नए नियम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेंगे 3100 रुपए प्रति क्विंटल, जानें नए नियम
MP में महंगाई भत्ते पर पेच: 58% ही मिल रहा DA, 2% के अंतर से सरकार के पास बचे 420 करोड़

By Amresh Kushwaha

MP में महंगाई भत्ते पर पेच: 58% ही मिल रहा DA, 2% के अंतर से सरकार के पास बचे 420 करोड़
Jaipur Airport: विंटर शेड्यूल में रोजाना 72 फ्लाइट्स रवाना होंगी, 9 नई उड़ानें भी जुड़ीं

By Jageshwar Prasad

Jaipur Airport: विंटर शेड्यूल में रोजाना 72 फ्लाइट्स रवाना होंगी, 9 नई उड़ानें भी जुड़ीं
86 हजार बेटियों को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ने की तैयारी, शिवराज सिंह बोले- खाते में जमा होंगे एक हजार

By Aman Vaishnav

86 हजार बेटियों को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ने की तैयारी, शिवराज सिंह बोले- खाते में जमा होंगे एक हजार
पामगढ़ डबल मर्डर : कर्जदार ने रची खूनी साजिश, शराब में सुहागा मिलाकर क्लिनिक संचालक और बसपा पार्षद की हत्या

By Umeshwari Baghel

पामगढ़ डबल मर्डर : कर्जदार ने रची खूनी साजिश, शराब में सुहागा मिलाकर क्लिनिक संचालक और बसपा पार्षद की हत्या