एनसीबी मुंबई जोन के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े के परिसरों पर CBI का छापा, वानखेड़े पर ड्रग केस में 25 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
एनसीबी मुंबई जोन के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े के परिसरों पर CBI का छापा, वानखेड़े पर ड्रग केस में 25 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप

MUMBAI. एनसीबी मुंबई जोन के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने शुक्रवार (12 मई) को बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई ने बताया कि समीर वानखेड़े के परिसरों पर आर्यन खान क्रूज केस से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में हमने छापा मारा है। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि समीर ने क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को न फंसाने के लिए 25 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। समीर के एक साथी ने इस मामले में कथित तौर पर 50 लाख रुपए लिए थे। इसी मामले में CBI ने समीर सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एजेंसी ने इनके मुंबई, दिल्ली, रांची और कानपुर में कुल 29 ठिकानों पर छापेमारी की।





अक्टूबर 2021 में हुई थी आर्यन की गिरफ्तारी





समीर वानखेड़े ने 2 अक्टूबर 2021 को मुंबई से गोवा जा रहे कॉर्डेलिया क्रूज में रेव पार्टी की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की थी। यहां से आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद आर्यन 26 दिन तक पुलिस की कस्टडी में रहे, इस दौरान उन्हें आर्थर रोड जेल भी भेजा गया था। आर्यन के खिलाफ पुख्ता सबूत न मिलने की वजह से कोर्ट ने उन्हें 28 अक्टूबर को बेल पर रिहा कर दिया था। मामले में गिरफ्तार अरबाज मर्चेंट ने कोर्ट में गवाही दी थी कि आर्यन के पास ड्रग्स नहीं थी और उन्होंने अरबाज को भी ड्रग कैरी करने से मना किया था।





आर्यन की गिरफ्तारी से क्लीन चिट मिलने तक की टाइमलाइन







  • 2 अक्‍टूबर, 2021: NCB ने क्रूज से आर्यन खान, अरबाज और मुनमुन सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया गया।



  • 3 अक्‍टूबर, 2021: एजेंसी ने इन तीनों पर केस दर्ज कर इन्‍हें गिरफ्तार किया। इन्‍हें मजिस्‍ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक दिन के लिए NCB की कस्‍टडी में भेजा गया।


  • 4 अक्‍टूबर, 2021: एनसीबी ने आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा के खिलाफ इंटरनेशनल ड्रग ट्रैफिकिंग मामले में सबूत होने का दावा किया।


  • 7 अक्टूबर, 2021: एनसीबी ने आर्यन की रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी, लेकिन इसे खारिज कर आर्यन और अन्‍य को ज्‍यूडिशियल कस्‍टडी में भेज दिया गया। आर्यन को आर्थर रोड जेल में रखा गया।


  • 8 अक्‍टूबर, 2021: आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने जमानत के लिए अर्जी दी। सेशन कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी। तीनों आरोपियों के वकील इसके बाद स्‍पेशल एनडीपीएस कोर्ट पहुंचे।


  • 20 अक्‍टूबर, 2021: स्‍पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद उनके वकील ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट की शरण ली।


  • 26 अक्‍टूबर, 2021: बॉम्‍बे हाईकोर्ट में आर्यन और अन्‍य की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। यहां केस पर तीन दिन बहस हुई।


  • 28 अक्‍टूबर, 2021: हाईकोर्ट ने आर्यन, अरबाज और मुनमुन की जमानत मंजूर कर ली।


  • 30 अक्टूबर, 2021: कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी होने में 2 दिन लगे। इस तरह 30 अक्‍टूबर को आर्यन जेल से रिहा हुए।


  • 27 मई, 2022: क्रूज ड्रग्‍स मामले में बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्‍लीन चिट मिल गई।






  • दिल्ली, मुंबई और रांची सहित 29 जगहों पर रेड





    सीबीआई ने कहा कि दिल्ली, मुंबई और रांची सहित 29 जगहों पर रेड की गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सीबीआई के अधिकारी के हवाले से बताया कि वानखेड़े के खिलाफ कॉर्डेलिया जहाज के मालिकों से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है और इसी मामले रेड हुई है।





    यह खबर भी पढ़ें





    दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 2 जून तक बढ़ी, SC के कल के फैसले पर मनीष बोले- संविधान का पालन करें PM





    शाहरुख के बेटे आर्यन, अरबाज और मुनमुन धमेचा को पकड़ा था





    क्रूज पर जब छापा मारा गया था तो वानखेड़े नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोन के चीफ थे। क्रूज से दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत अन्य लोगों को ड्रग्स लेने के आरोप में दो अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किया था।





    खान के खिलाफ सबूत नहीं मिलने पर क्लीनचिट दी गई थी





    इसके बाद आर्यन खान करीब चार हफ्तों तक न्यायिक हिरासत में रहे। उनकी गिरफ्तारी पर कई सवाल उठे थे। खुद गवाह ने भी गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इसके बाद एनसीबी ने मई 2022 में कहा कि खान के खिलाफ सबूत नहीं मिले इसलिए क्लीनचिट दी जा रही है।



    NCB Mumbai zone former chief Sameer Wankhede CBI raid case related to Aryan Khan Aryan Khan cruise एनसीबी मुंबई जोन पूर्व चीफ समीर वानखेड़े CBI का छापा आर्यन खान से जुड़ा है मामला आर्यन खान क्रूज