CBSE New Rules: स्पोर्ट्स स्टूडेंट के लिए खुशखबरी, 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल के लिए किए बड़े बदलाव
Aman Vaishnav & Manya Jain> | Dec 05, 2025, 18:18 IST
Aman vaishnav (38)
CBSE ने 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल के लिए कड़े और नए नियम जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि एक बार मार्क्स अपलोड हुए, तो उनमें कोई बदलाव नहीं होगा। इसलिए स्कूलों को सारा मूल्यांकन तय समय सीमा के अंदर ही खत्म करना होगा।
CBSE ने 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के लिए नए नियम जारी किए हैं। स्कूलों को कहा गया है कि वे समय पर और ध्यान से मूल्यांकन का काम खत्म करें। एक बार मार्क्स चढ़ गए तो बदलेंगे नहीं। छात्रों को खेल इवेंट्स के लिए भी बोर्ड तारीख बदलने की छूट देगा।
CBSE बोर्ड ने 2025-26 सत्र के लिए नियम जारी किए हैं। ये नियम 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम्स, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट के लिए हैं। बोर्ड ने नए नियम जारी किए हैं। इन सभी नियमों को मानना जरूरी होगा। बात बोर्ड ने साफ कहा है कि, एक बार मार्क्स अपलोड हो गए तो उनमें बदलाव नहीं होगा। इसलिए स्कूलों को बहुत ध्यान से काम करना है। ये खबर भी पढ़िए: CBSE Vacancy 2025: 12वीं पास से लेकर PG के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 22 दिसंबर लास्ट डेट
CBSE ने स्कूलों को सख्त हिदायत दी है कि वे सारा मूल्यांकन तय समय सीमा में खत्म करें। बोर्ड ने यह बताया कि इस साल चार बड़ी परीक्षाएं होनी हैं। इसके कारण समय बढ़ाने का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए सभी स्कूलों को यह करना होगा। ये खबर भी पढ़िए: CBSE ने किया बड़ा बदलाव, 6th से 8th तक कौशल शिक्षा अनिवार्य, अब करके सीखेंगे बच्चे
10th Board के प्रैक्टिकल की जांच के लिए बाहर से कोई टीचर नहीं आएगा। ये अंक स्कूल के टीचर ही देंगे और यही जांच करेंगे। । जांच के बाद ये कॉपी CBSE के पास भेजने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, कक्षा 12th board में टीचर को केवल सिलेबस से जुड़े सवाल ही पूछने चाहिए। नया और खुद से बनाया हुआ प्रोजेक्ट करने पर स्टूडेंट को ज्यादा अंक मिलेंगे। ये खबर भी पढ़िए: Distance Education क्यों बन रहा स्टूडेंट्स का पसंदीदा तरीका, जानें इसके टॉप 5 फायदे
ये सख्त निर्देश से अंक देने के काम में पूरी सफाई बनाए रखने के लिए दिए गए हैं। रिजल्ट सही समय पर घोषित हो इसके लिए भी ये नियम जरूरी हैं। स्कूलों को सही मार्क्स जांचने और वेरिफाई करने के बाद ही अपलोड करने को कहा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार अपलोड होने के बाद गलती होने पर सुधार का मौका नहीं मिलेगा। ये खबर भी पढ़िए: फ्यूचर की तैयारी का सबसे बेस्ट तरीका का STEM Education, जानें इसके फायदे और करियर ऑप्शन्स
अगर आप प्रैक्टिकल के दिन किसी बड़ी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो CBSE पूरी मदद करेगा। बोर्ड आपको प्रैक्टिकल की तारीख बदलने की इजाजत देगा। लेकिन ध्यान रहे, वह नई तारीख भी बोर्ड द्वारा तय किए गए कुल समय के अंदर ही होनी चाहिए। बोर्ड इसके लिए अलग से कोई एक्स्ट्रा टाइम नहीं देगा।
CBSE 10वीं 12वीं के लिए जरूरी नियम
मूल्यांकन समय पर निपटाएं
10th-12th CBSE Board के लिए मूल्यांकन के नियम
CBSE प्रैक्टिकल के 5 बड़े नियम👉CBSE ने कहा है कि एक बार मार्क्स अपलोड हुए तो उनमें कोई बदलाव नहीं होगा।👉सभी मूल्यांकन तय समय के अंदर खत्म करना जरूरी है, समय बढ़ाया नहीं जाएगा। 👉10वीं के प्रैक्टिकल के लिए बाहर से कोई टीचर नहीं आएगा, और कॉपी CBSE ऑफिस नहीं भेजनी होगी। 👉12वीं में मेहनत वाले नए प्रोजेक्ट पर स्टूडेंट को ज्यादा मार्क्स मिलेंगे। 👉स्पोर्ट्स इवेंट वाले स्टूडेंट्स को तारीख बदलने की छूट मिलेगी, पर एक्स्ट्रा टाइम नहीं मिलेगा। | |
सही समय पर रिजल्ट होगा घोषित
स्पोर्ट्स इवेंट्स वाले स्टूडेंट्स को सपोर्ट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari