CBSE : अब कम अंक आने की शिकायत होगी दूर, स्टूडेंट्स ऑनलाइन आंसर बुक खुद कर सकेंगे चेक
Pratibha ranaa | Apr 29, 2024, 10:58 IST
k,
CBSE छात्र उत्तरपुस्तिका की सॉफ्ट कॉपी भी ले सकते हैं। साथ ही वो इसकी हार्ड कॉपी भी ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए छात्रों को आवेदन करना होगा। इसके बाद सीबीएसई द्वारा उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी उपलब्ध करवाई जाएगी।
BHOPAL. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी होने वाले है। अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट जारी होने के बाद कई परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम को लेकर संतुष्ट नहीं रहते हैं। वे कम अंक की शिकायत करते हैं। ऐसे परीक्षार्थियों की शिकायतों को दूर के लिए सीबीएसई बोर्ड की तरफ से परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं की खुद जांच करने का मौका दिया जा रहा है ( CBSE Board Result 2024 )।
दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स ऑनलाइन अपनी उत्तरपुस्तिका देख सकेंगे। अब 10वीं और 12वीं के छात्र उत्तर पुस्तिका पर दिए गए नंबरों का रिवैल्यूएशन कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को एक लिंक दिया जाएगा, जिस पर वो अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। यह प्रोसेस बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगा। रिजल्ट जारी होने के दूसरे दिन ही एक लिंक दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आंसर बुक देखने के लिए पांच दिनों का समय मिलेगा। इसके बाद कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा। छात्रों को 500 रुपए प्रति विषय शुल्क भुगतान करना होगा। स्टूडेंट्स उत्तर पुस्तिका की हार्डकॉपी के लिए भी आवेदन कर सकते है। उन्हें 15 दिनों के अंदर उत्तरपुस्तिकाएं मिल जाएंगी।
सीबीएसई बोर्ड ( CBSE Board Examination ) में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं अब साल में दो बार आयोजित की जा सकती हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय ने बोर्ड से प्लान बनाने को कहा है ( CBSE Board Exam Twice a Year )। मंत्रालय और सीबीएसई साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए अगले महीने स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ चर्चा करेंगे। सीबीएसई फिलहाल इस बात पर काम कर रहा है कि ग्रेजुएट प्रवेश कार्यक्रम को प्रभावित किए बिना एक और बोर्ड परीक्षा को समायोजित करने के लिए अकादमिक कैलेंडर को कैसे तैयार किया जाएगा।
अब कम अंक आने की शिकायत होगी दूर
दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स ऑनलाइन अपनी उत्तरपुस्तिका देख सकेंगे। अब 10वीं और 12वीं के छात्र उत्तर पुस्तिका पर दिए गए नंबरों का रिवैल्यूएशन कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को एक लिंक दिया जाएगा, जिस पर वो अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
स्टूडेंट्स ऑनलाइन आंसर बुक ऐसे कर सकेंगे चेक
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। यह प्रोसेस बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगा। रिजल्ट जारी होने के दूसरे दिन ही एक लिंक दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आंसर बुक देखने के लिए पांच दिनों का समय मिलेगा। इसके बाद कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा। छात्रों को 500 रुपए प्रति विषय शुल्क भुगतान करना होगा। स्टूडेंट्स उत्तर पुस्तिका की हार्डकॉपी के लिए भी आवेदन कर सकते है। उन्हें 15 दिनों के अंदर उत्तरपुस्तिकाएं मिल जाएंगी।
सीबीएसई देने जा रहा साल में दो बार परीक्षा का मौका
सीबीएसई बोर्ड ( CBSE Board Examination ) में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं अब साल में दो बार आयोजित की जा सकती हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय ने बोर्ड से प्लान बनाने को कहा है ( CBSE Board Exam Twice a Year )। मंत्रालय और सीबीएसई साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए अगले महीने स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ चर्चा करेंगे। सीबीएसई फिलहाल इस बात पर काम कर रहा है कि ग्रेजुएट प्रवेश कार्यक्रम को प्रभावित किए बिना एक और बोर्ड परीक्षा को समायोजित करने के लिए अकादमिक कैलेंडर को कैसे तैयार किया जाएगा।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava