दिवाली बोनस 2026: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, खाते में आएंगे 6,908 रुपए, जानें किसे मिलेगा बोनस

Kaushiki | Oct 16, 2026, 08:46 IST
Share
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बोनस<br>
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

दिवाली बोनस 2026: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एडहॉक बोनस मंजूर कर दिया है। पात्र कर्मचारियों को करीब छह हजार 908 रुपए का बोनस मिलेगा। यह बोनस 30 दिन के वेतन के बराबर होगा। हालांकि, सभी कर्मचारियों को एक जैसी रकम नहीं मिलेगी। बोनस की राशि उनकी एलिजिबिलिटी और सैलरी पर निर्भर करेगी।

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। वित्त मंत्रालय ने 15 अक्टूबर 2026 को बोनस का आदेश जारी किया है। इसके तहत पात्र कर्मचारियों को Non-Productivity Linked Bonus दिया जाएगा। इसे एडहॉक बोनस भी कहते हैं। यह बोनस वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मिलेगा।

सरकार ने बोनस की गणना के लिए सात हजार रुपए की सीमा तय की है। इसके आधार पर कर्मचारियों को अधिकतम करीब छह हजार 908 रुपए मिलेंगे। इस फैसले का फायदा ग्रुप C और ग्रुप B के पात्र कर्मचारियों को होगा।

किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस?

सरकार ने साफ किया है कि यह बोनस सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है। इसका लाभ ग्रुप C के पात्र कर्मचारियों को मिलेगा। ग्रुप B के गैर-राजपत्रित कर्मचारी भी इसके दायरे में आएंगे। हालांकि, उन्हें किसी दूसरी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना का लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए।

इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा। केंद्र सरकार जैसी वेतन व्यवस्था वाले केंद्र शासित प्रदेशों के पात्र कर्मचारी भी इसका लाभ ले सकेंगे। शर्त यह है कि वे किसी दूसरी बोनस योजना में शामिल न हों।

बोनस पाने के लिए क्या शर्तें हैं?

बोनस पाने के लिए कर्मचारियों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। कर्मचारी का 31 मार्च 2026 को नौकरी में होना जरूरी है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2025-26 में कम से कम छह महीने लगातार काम किया होना चाहिए।

जिन कर्मचारियों ने पूरे साल काम किया है, उन्हें पूरा पात्र बोनस मिलेगा। वहीं, छह महीने से ज्यादा लेकिन एक साल से कम सेवा वाले कर्मचारियों को अनुपात के हिसाब से बोनस दिया जाएगा। इसका मतलब है कि सभी कर्मचारियों को पूरे छह हजार 908 रुपए नहीं मिलेंगे। Bonus Payment उनकी सेवा अवधि और वेतन के आधार पर होगा।

EPFO वेतन सीमा बढ़ी: आपकी इनहैंड सैलरी पर क्या होगा असर? 25 हजार बेसिक पर PF कटौती का पूरा हिसाब समझें | EPFO Wage Limit Increased: What will be the impact on your in-hand salary? Understand the complete calculation of PF deduction on Rs 25,000 basic
EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब
29 Sept 2026 ,
By Jitendra Shrivastava
BHOPAL. EPFO वेतन सीमा 15,000 से 25,000 रुपए होने के बाद कई कर्मचारियों की PF कटौती बढ़ सकती है। इससे इनहैंड सैलरी कुछ घट सकती है। श्रम मंत्रालय के मुताबिक कंपनी अपना वैधानिक हिस्सा कर्मचारी की तय सैलरी से नहीं काट सकती। कटी रकम आपके EPF खाते में जमा होती है और उस पर ब्याज मिलता है। सैलरी स्लिप जरूर जांचें।

कैसे मिलेंगे छह हजार 908 रुपए

सरकार ने बोनस की गणना का तरीका भी बताया है। इसके लिए कर्मचारी का औसत मासिक वेतन देखा जाएगा। बोनस की गणना अधिकतम सात हजार रुपए के आधार पर होगी। अगर कर्मचारी का औसत वेतन इससे कम है, तो उसी वेतन को आधार माना जाएगा।

मान लीजिए किसी कर्मचारी का गणना योग्य वेतन 7,000 रुपए है। ऐसे में बोनस का हिसाब इस तरह होगा।

7,000 × 30 ÷ 30.4 = 6,907.89 रुपए

यानी कर्मचारी को करीब छह हजार 908 रुपए का बोनस मिलेगा। यह रकम 30 दिन के बोनस के बराबर होगी।

कैजुअल कर्मचारियों को भी मिलेगा बोनस

सरकार ने कैजुअल कर्मचारियों के लिए भी राहत दी है। हालांकि, इसके लिए अलग नियम बनाए गए हैं। छह दिन काम करने वाले कार्यालयों में कर्मचारियों को हर साल कम से कम 240 दिन काम करना जरूरी है।

वहीं, पांच दिन काम वाले कार्यालयों में यह सीमा 206 दिन है। कर्मचारियों को लगातार तीन या उससे ज्यादा वर्षों तक यह शर्त पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे बोनस के पात्र हो सकते हैं।

इन कर्मचारियों के लिए बोनस की गणना 12 सौ रुपए के आधार पर होगी। इस हिसाब से उन्हें करीब एक हजर 184 रुपए का बोनस मिलेगा। अगर किसी कर्मचारी का वास्तविक मासिक वेतन (Actual monthly salary) 12 सौ रुपए से कम है, तो बोनस उसी वेतन के आधार पर निकाला जाएगा।

दिवाली से पहले कर्मचारियों को राहत

केंद्र सरकार के इस फैसले से पात्र कर्मचारियों को आर्थिक फायदा मिलेगा। त्योहार से पहले बोनस मिलने से उन्हें अतिरिक्त रकम मिल सकेगी। वित्त मंत्रालय के Official Order के मुताबिक, यह बोनस वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मंजूर हुआ है। हालांकि, कर्मचारियों को मिलने वाली अंतिम राशि उनकी सर्विस पीरियड और एलिजिबिलिटी पर निर्भर करेगी।

ईपीएफओ पीएफ विथड्रावल नियम: शिक्षा, शादी, घर के लिए कितनी बार निकाल सकते हैं पैसे? जानें नई लिमिट | EPFO PF Withdrawal Rules: How many times can you withdraw money for education, marriage, home? Know the new limit
EPFO Withdrawal Rules: बार-बार पीएफ निकालने वालों के लिए बदले नियम, जानें अब शादी, घर और पढ़ाई के लिए कितनी बार मिलेगा पीएफ
15 Oct 2026 ,
By Kaushiki
ईपीएफओ नए नियम के तहत पीएफ की एडवांस निकासी सीमा तय हुई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जरूरतों को तीन कैटेगरी में बांटा है। शिक्षा के लिए 10 बार निकासी हो सकेगी। शादी और घर के लिए अधिकतम पांच-पांच बार। मेडिकल इमरजेंसी में सीमा नहीं है, पर सबूत देने होंगे। 75 फीसदी पीएफ निकासी 12 महीने की सदस्यता के बाद संभव है।

FAQs:

  1. किसे बोनस मिलेगा और कौन पात्र नहीं है?
    बोनस ग्रुप C के सभी पात्र कर्मचारियों को और ग्रुप B के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा, लेकिन उन्हें किसी अन्य प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना का लाभ नहीं लेना चाहिए। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और सशस्त्र बलों के योग्य कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा।
  2. बोनस की गणना कैसे की जाएगी?
    बोनस की गणना कर्मचारी के औसत मासिक वेतन के आधार पर की जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा सात हजार रुपए है। यदि कोई कर्मचारी इस सीमा से कम वेतन पाता है, तो उसी वेतन को आधार माना जाएगा।
  3. केंद्रीय सरकार के कैजुअल कर्मचारियों को बोनस कैसे मिलेगा?
    कैजुअल कर्मचारियों को बोनस प्राप्त करने के लिए हर साल कम से कम 240 या 206 दिन काम करना जरूरी है। उन्हें लगातार तीन या उससे अधिक वर्षों तक यह शर्त पूरी करनी होगी, जिसके बाद वे बोनस के पात्र होंगे।
Tags:
  • दिवाली
  • केंद्रीय कर्मचारी बोनस
  • Central Government Employees
  • दिवाली बोनस 2026
  • Non Productivity Linked Bonus
  • 6908 Rupees Bonus
  • वित्त मंत्रालय
  • 7th Pay Commission
  • Government Employee Bonus
  • केंद्रीय कर्मचारी न्यूज
News Strike: MP OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले से BJP की बढ़ी टेंशन! सुप्रीम कोर्ट में नया पेंच

By Harish Divekar

News Strike: MP OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले से BJP की बढ़ी टेंशन! सुप्रीम कोर्ट में नया पेंच
शारदीय नवरात्रि का छठा दिन: अन्याय और ट्रोल्स के खिलाफ आवाज उठाना सिखाती हैं मां कात्यायनी, जानें महिषासुरमर्दिनी की अमर कथा

अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी, पर्यटक देख सकेंगे वन्यजीवों का रोमांच

By Umeshwari Baghel

अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी, पर्यटक देख सकेंगे वन्यजीवों का रोमांच
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में बदलेगी वोटर लिस्ट

By Sandeep Kumar

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में बदलेगी वोटर लिस्ट
छत्तीसगढ़ पुलिस में 12 DSP को प्रमोशन, अब ASP की कुर्सी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, नई पोस्टिंग का इंतजार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 12 DSP को प्रमोशन, अब ASP की कुर्सी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, नई पोस्टिंग का इंतजार