समय से पहले केंद्रीय कर्मचारी ले सकते हैं VRS, सरकार ने बनाए नए नियम

Madhav Singh | Oct 22, 2024, 08:58 IST
Share
nps for central employe
nps for central employe

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ऐसे कर्मचारी जो 20 साल की सर्विस पूरी कर चुके हैं और रिटायरमेंट लेना चाहते हैं, वह स्वेच्छा से VRS ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें तीन माह पहले लिखित रूप से आवेदन करना होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले कर्मचारी 20 साल की सर्विस पूरी करने के बाद अपनी इच्छा से सेवानिवृत्ति (वॉलेंट्री रिटायरमेंट) का ऑप्शन चुन सकते हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें एनपीएस के वही लाभ मिलेंगे जो रेगुलर रिटायरमेंट पर मिलते हैं। पेंशन और पेंशनभोगियों के कल्याण विभाग ने आधिकारिक तौर पर वॉलेंट्री रिटायरमेंट (VRS) से जुड़े नए नियम जारी किए हैं।

क्या है नियम?

नए नियम के अनुसार जो कर्मचारी 20 साल की रेगुलर सर्विस पूरी कर चुके हैं, वे तीन महीने पहले लिखित नोटिस देकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले सकते हैं। अगर इस समय सीमा के अंदर नियुक्ति प्राधिकारी उनके आवेदन को अस्वीकार नहीं करता है तो, कर्मचारी नोटिस पीरियड खत्म होने के बाद स्वैच्छिक रूप से रिटायर हो सकते हैं।

नेशनल पेंशन सिस्टम में भुगतान करने के लिए मिलेगी नई सुविधा, शुल्क भी लगेगा

जानें नियम और फायदे

  • रिटायरमेंट के मानक : VRS के लिए कम से कम 20 साल की नौकरी पूरी करनी होगी।
  • नोटिस पीरियड : केंद्रीय कर्मचारियों को कम से कम तीन महीने पहले अपना VRS आवेदन नियुक्ति प्राधिकारी को लिखित रूप में देना होगा।
  • फायदे : VRS लेने वाले कर्मचारियों को वही लाभ मिलेगा जो एक रेगुलर रिटायरमेंट पर मिलता है।
  • आवेदन के बाद अगर नियुक्ति प्राधिकारी 3 महीने तक कोई आपत्ति जाहिर नहीं करता है, तो रिटायरमेंट एक्सेप्ट माना जाएगा।
Voluntary Retirement: एनपीएस में कवर होने वाले केंद्रीय कर्मचारी ले सकते हैं वॉलंटरी रिटायरमेंट, सरकार ने बनाये नए नियम
Voluntary Retirement: एनपीएस में कवर होने वाले केंद्रीय कर्मचारी ले सकते हैं वॉलंटरी रिटायरमेंट, सरकार ने बनाये नए नियम

क्या हैं प्रावधान

जानकारी के अनुसार अगर कोई कर्मचारी तीन महीने से कम के नोटिस पीरियड में रिटायर होना चाहता है, तो उसे लिखित में इसके लिए अपील करनी होगी। नियुक्ति प्राधिकारी इस पर विचार करेगा और अगर प्रशासनिक कार्य प्रभावित नहीं होता है तो इसे मंजूरी दी जा सकती है।

Sarkari Naukri 2024 : हाईकोर्ट में करें नौकरी, 1 लाख से ज्यादा सैलरी

नोटिस दिया तो नहीं होगा वापस

कर्मचारी अगर रिटायरमेंट का नोटिस देता है तो वह वापस नहीं ले सकता। जब तक कि विशेष अनुमति प्राप्त न हो। उसे नोटिस वापस लेने के लिए कम से कम 15 दिन पहले अनुरोध करना होगा। यह नया नियम केंद्रीय कर्मचारियों को NSP स्कीम को लेकर ज्यादा लचीलापन और फ्यूचर प्लानिंग का मौका देता है, जिससे वे अपने रिटायरमेंट का फैसला खुद तय कर सकें।

FAQ

  1. कौन से कर्मचारी स्वेच्छा से VRS ले सकते हैं?
    वे केंद्रीय कर्मचारी जो 20 साल की नियमित सेवा पूरी कर चुके हैं, स्वेच्छा से VRS ले सकते हैं।
  2. VRS के लिए आवेदन कैसे करना है?
    कर्मचारियों को कम से कम तीन महीने पहले लिखित आवेदन देना होगा। अगर नियुक्ति प्राधिकारी कोई आपत्ति नहीं करता है, तो रिटायरमेंट स्वीकार किया जाएगा।
  3. VRS लेने के बाद कर्मचारियों को क्या लाभ मिलेंगे?
    VRS लेने वाले कर्मचारियों को वही लाभ मिलेंगे जो नियमित रिटायरमेंट पर मिलते हैं, जैसे पेंशन।
  4. क्या कोई कर्मचारी तीन महीने से कम नोटिस में रिटायर हो सकता है?
    हां, लेकिन इसके लिए उन्हें लिखित अपील करनी होगी। नियुक्ति प्राधिकारी इस पर विचार करेगा और अगर प्रशासनिक कार्य प्रभावित नहीं होता, तो मंजूरी दी जा सकती है।
  5. अगर कर्मचारी रिटायरमेंट का नोटिस देता है, क्या उसे वापस ले सकता है?
    नहीं, एक बार नोटिस देने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकता, जब तक कि विशेष अनुमति प्राप्त न हो।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • central government
  • केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स
  • VRS
  • केंद्रीय कर्मचारी
  • Retirement
  • रिटायरमेंट
  • NSP स्कीम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती