दशहरा-दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों की हो गई मौज, केंद्र सरकार ने किया 30 दिन के बोनस का ऐलान

Dablu Kumar | Sept 30, 2025, 16:49 IST
bouns central employes
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दशहरा-दिवाली तोहफा मिल गया है। वित्त मंत्रालय ने 2024-25 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) की घोषणा की है।

त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। मोदी सरकार ने केंद्र सरकार के ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों को उत्पादकता-संबंधी बोनस (PLB) के रूप में 30 दिन के वेतन के बराबर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) देने की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश जारी कर बताया कि 2024-25 के लिए यह बोनस 6,908 रुपए तय किया गया है।



इन लोगों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के योग्य कर्मचारी भी इस बोनस का लाभ उठाएंगे। केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के वे कर्मचारी जो केंद्र सरकार के वेतन ढांचे पर काम करते हैं और अन्य किसी बोनस या एक्स-ग्रेशिया के पात्र नहीं हैं, उन्हें भी यह बोनस मिलेगा।



ये भी पढ़िए... हाईकोर्ट का फैसला : दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नियमितीकरण से पहले की सेवा भी अब पेंशन में जोड़ी जाएगी



केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस वाली खबर पर एक नजर



  • मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर एड-हॉक बोनस देने की घोषणा की।
  • बोनस 6,908 रुपए तय किया गया है, जो 2024-25 के लिए है।
  • यह बोनस उन कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने 31 मार्च 2025 तक सेवा में बने रहकर कम से कम 6 महीने काम किया है।
  • केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों, सशस्त्र बलों और कैजुअल लेबर सहित अन्य योग्य कर्मचारी भी इस बोनस के पात्र होंगे।
  • बोनस की गणना अधिकतम 7,000 रुपए मासिक वेतन पर की जाएगी और निकटतम रुपए तक राउंड किया जाएगा।


एड-हॉक केंद्रीय कर्मचारी, जिनकी सेवा में कोई रुकावट नहीं है, वे भी इस बोनस के योग्य होंगे। कैजुअल लेबर, जिन्होंने पिछले तीन सालों में जरूरी दिनों तक काम किया है, उन्हें भी बोनस मिलेगा। इन कर्मचारियों का बोनस 1,184 रुपए तय किया गया है।



ये भी पढ़िए... मप्र पुलिस सिपाही भर्ती 2025 में चयन के बाद भी इतना ही मिलेगा वेतन, पहले से ही नियम साफ



ये भी पढ़िए... ई-अटेंडेंस ने अटकाया 97 हजार अतिथि शिक्षकों का वेतन



इन बातों का भी रखा जाएगा ध्यान

केवल वे कर्मचारी ही बोनस के पात्र होंगे, जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में बने रहे। जो कर्मचारी इस तारीख से पहले रिटायर, इस्तीफा या निधन के कारण सेवा से बाहर हो गए, उनमें से केवल वे ही पात्र होंगे जिन्होंने कम से कम छह महीने काम किया हो।



जो कर्मचारी डेप्युटेशन पर अन्य संगठनों में काम कर रहे हैं, उन्हें बोनस उनकी वर्तमान संस्था द्वारा दिया जाएगा। बोनस की राशि हमेशा निकटतम रुपए तक राउंड की जाएगी।



ये भी पढ़िए... एमपी के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, 8 घंटे से अधिक काम पर रोक, वेतन को लेकर भी फैसला



बोनस की गणना कैसे होगी?

बोनस का कैलकुलेशन अधिकतम 7,000 रुपए मंथली सैलरी के आधार पर किया जाएगा। उदाहरण के लिए, 7,000 रुपए की सैलरी पर 30 दिन के बोनस की गणना इस प्रकार की जाएगी । जैसे- 7,000 × 30 ÷ 30.4 = 6,907.89 रुपए ( 6,908 रुपए)।



यह बोनस लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों को सीधा लाभ पहुंचाएगा, जिससे उनके परिवारों को इस त्यौहारों सीजन में बड़ी राहत और खुशी मिलेगी।



Tags:
  • केंद्र सरकार
  • वित्त मंत्रालय
  • केंद्रीय कर्मचारी
  • बोनस
  • केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस