गौतम अडानी और उनकी कंपनी पर आरोप : अडानी ग्रुप ने दी सफाई

Sandeep Kumar | Updated:
Share
Adani Group clears
Adani Group clears

अडानी ग्रुप ने एक बयान जारी कर कहा कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं। समूह ने जोर देकर कहा कि जब तक दोष साबित नहीं हो जाता, तब तक निर्दोष माना जाता है।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और अडानी ग्रीन एनर्जी के निदेशकों के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग और एसईसी द्वारा लगाए गए आरोपों को समूह ने खारिज कर दिया है। अडानी ग्रुप ने एक बयान जारी कर कहा कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं। समूह ने जोर देकर कहा कि जब तक दोष साबित नहीं हो जाता, तब तक निर्दोष माना जाता है।

अडानी ने भारत में रिश्वत दी तो अमेरिका में केस क्यों... जानिए

शेयरधारकों को विश्वास दिलाया

अडानी ग्रुप ने अपने बयान में कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए आरोप केवल आरोप हैं और इन्हें अभी साबित होना बाकी है। समूह ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी कानूनी उपाय अपनाए जाएंगे। शेयरधारकों को आश्वासन देते हुए, अडानी ग्रुप ने कहा कि उसने हमेशा पारदर्शिता और नियामकीय नियमों का पालन किया है और करता रहेगा। यह भी कहा गया कि समूह अपने निवेशकों, साझेदारों और कर्मचारियों को विश्वास दिलाता है कि वह एक जिम्मेदार और कानून का पालन करने वाला संगठन है। .

रिश्वत के आरोपों के बाद 20% गिरे अडानी समूह के शेयर, हुआ इतना नुकसान

शेयरधारकों को दिलाया भरोसा

अडानी ग्रुप ने स्टेटमेंट में अपने शेयरधारकों को भरोसा दिलाया है। इसमें कहा गया है कि अडानी ग्रुप ने सभी सेक्टर में हमेशा पारदर्शिता और रेगुलेटरी नियमों का पालन किया है और करता रहेगा। स्टेटमेंट में लिखा है, 'हम अपने शेयरहोल्डर्स, पार्टनर और ग्रुप के कर्मचारियों को आश्वस्त करते हैं कि हम एक कानून का पालन करने वाले संगठन हैं, जो सभी कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करता है।

अमेरिका में गौतम अडानी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

क्या है पूरा मामला?

अडानी और उनके भतीजे समेत कुल 8 लोगों पर अमेरिकी अभियोजकों ने रिश्वत देने का आरोप लगाया है। अभियोजकों के मुताबिक सोलर एनर्जी का कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को कथित तौर पर 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी गई थी। इस मामले में कोर्ट ने अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • गौतम अडानी
  • शेयर मार्केट
  • Adani Gautam
  • Adani Group
  • अडानी ग्रुप
  • देश दुनिया न्यूज
जयपुर में मेडिकल की 350 फर्जी डिग्रियां बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 11वीं पास युवक बना डॉक्टर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में मेडिकल की 350 फर्जी डिग्रियां बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 11वीं पास युवक बना डॉक्टर
पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव

By Ashish Bhardwaj

पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव
पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें

By Jageshwar Prasad

पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें
MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत

By Arohi Raj

MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत
महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच
4 वर्षीय BEd कोर्स में एडमिशन शुरू, NCET स्कोर से मिलेगा कॉलेज; 3 दिसंबर तक करें आवेदन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

4 वर्षीय BEd कोर्स में एडमिशन शुरू, NCET स्कोर से मिलेगा कॉलेज; 3 दिसंबर तक करें आवेदन
आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, धार्मिक और विकास कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

By Harrison Masih

आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, धार्मिक और विकास कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत