दानपेटी में गलती से गिरा भक्त का iPhone, मंदिर प्रबंधन ने दिया ये जवाब
Vikram Jain | Dec 21, 2024, 18:01 IST
दान पेटी में गिरा आईफोन, मंदिर ने मोबाइल को अपनी संपत्ति बताया। Photograph: (BHOPAL)
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां मंदिर में भक्त का आईफोन गलती से दानपेटी में गिर गया, लेकिन मंदिर प्रशासन ने फोन को 'भगवान की संपत्ति' घोषित करते हुए वापस करने से इनकार कर दिया।
तमिल फिल्म ‘पलयाथम्मन’ का एक सीन चेन्नई में रियल रियल लाइफ में देखने को मिला है। फिल्म के एक सीन में महिला अपने बच्चे को गलती से मंदिर की ‘हुंडी’ (दानपात्र) में गिरा देती है। इसके बाद दानपात्र गिरा यह बच्चा ‘मंदिर की संपत्ति’ हो जाता है। अब ऐसा ही कुछ असल जिंदगी में थिरुपुरुर के मंदिर में देखने को मिला। मंदिर में एक भक्त का आईफोन मोबाइल गलती से दानपेटी में गिर जाता है। इसके बाद फिल्म की तरह ही मोबाइल मंदिर की संपत्ति बन जाता है। जानें पूरा मामला
दरअसल, यह दिलचस्प मामला थिरुपुरुर के अरुलमिगु कंदस्वामी मंदिर से सामने आया है। यहां एक भक्त दिनेश और परिवार के लोग दर्शन के लिए मंदिर में पहुंचे थे। दर्शन और पूजन के बाद दिनेश हुंडी (दानपेटी) में पैसे डालने आगे बढ़े। जैसे ही दिनेश शर्ट की जेब से रुपए निकाले तो गलती से उनका आईफोन दानपेटी में जा गिरा। हुंडी की हाइट ज्यादा होने के कारण वह अपना मोबाइल नहीं निकाल सके।
महिला ने पार्सल खोला तो उड़ गए होश, डेडबॉडी के साथ मिला धमकी भरा नोट
दानपेटी में अपने महंगे मोबाइल के गिरने के दिनेश परेशान गए। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रबंधन से संपर्क किया। प्रबंधन के अधिकारियों से मिले जवाब से दिनेश हैरान हो गए। अधिकारियों ने बताया कि एक बार हुंडी में चढ़ावा आने के बाद उसे भगवान की संपत्ति माना जाता है। इस चढ़ावे को वापस वापस नहीं किया जा सकता है। परंपरा के अनुसार हुंडी (दानपेटी) दो महीने में केवल एक बार खोली जाती है। अधिकारियों के इस जवाब के दिनेश को निराश होकर घर लौटना पड़ा।
मामले में मंदिर के कार्यकारी अधिकारी कुमारवेल का कहना है कि हुंडी में गिरी किसी भी वस्तु को मंदिर और भगवान का मानने की पुरानी परंपरा का पालन किया जाएगा और मोबाइल को मंदिर की संपत्ति स्वरूप रखा जाएगा। आगे कहा, ‘यह साफ नहीं हुआ है कि भक्त ने चढ़ावे के रूप में मोबाइल गिराया था और बाद में विचार बदल गया। क्योंकि हुंडी लोहे की फ्रेम से अच्छी तरह सुरक्षित है।
जेब से पैसे निकालते समय जा गिरा मोबाइल
महिला ने पार्सल खोला तो उड़ गए होश, डेडबॉडी के साथ मिला धमकी भरा नोट
मंदिर प्रशासन से की मामले में शिकायत
सिम लेने और डेटा डाउनलोड का विकल्प
मामले में दिनेश ने HR और CE (हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती) के अधिकारियों को घटना बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। जहां उन्हें बताया गया कि हुंडी दो महीने में एक बार खुलती है। इसके बाद जैसे ही शुक्रवार को मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने हुंडी खोली तो दिनेश अपना फोन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन प्रबधन से उन्हे हैरान करने वाला जवाब मिला। बताया गया कि मोबाइल अब मंदिर के पास ही रहेगा। साथ ही सिम कार्ड और फोन का महत्वपूर्ण डेटा वापस लेने के लिए विकल्प दिया गया।
मोबाइल वापस करने साफ इनकार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA