चरणदास महंत की बाउंसर पर अमन सिंह ने दे मारा जोरदार सिक्सर
Ravi Singh | Nov 26, 2024, 20:14 IST
Chhattisgarh Charandas Mahant Aman Singh
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह की पत्नी यास्मीन सिंह की पुस्तक विमोचन समारोह हो रहा था। इसमें छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी शामिल हुए। दोनों एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आए।
New Delhi : छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह एक समारोह में चुटकी लेते हुए एक-दूसरे की खिंचाई करते नजर आए। अपने भाषण में महंत ने सियासी बाउंसर मारी तो अमन सिंह ने आभार भाषण में सिक्सर दे मारा।
दरअसल, मौका सोमवार, 25 नवंबर को दिल्ली में अमन सिंह की पत्नी यास्मीन सिंह की बुक लॉन्च समारोह का था। इस मौके पर जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी भी मौजूद थीं।
अपने भाषण में महंत ने चुटकी लेते हुए कहा, मैं छत्तीसगढ़ का हूं। यास्मीन सिंह जी ने जो पुस्तक की रचना की है, उन्हें मैं बधाई देता हूं। वे मेरे से छोटी हैं तो उन्हें आशीर्वाद भी देता हूं। मुझे मालूम है कि वे भी भोपाल की हैं और मैं भी भोपाल का हूं...आधा। अमन सिंह जी भी आधे भोपाली हैं।
महंत ने आगे कहा, अमन जी! आपके बगैर ये काम संभव नहीं था। आपने इतने बड़े कलाकार को छिपाकर रखा और संरक्षण भी दिया। ऐसा अद्भुत कार्य किया है कि हम तो समझ नहीं पा रहे थे कि जा रहे हैं तो कहेंगे क्या? भाषण के दौरान उन्होंने किताब की तारीफ भी की। फिर यास्मीन सिंह से मुखातिब होते हुए बोले, अमन जी ने आपको संरक्षण दिया, आप यहां तक पहुंचीं।
![्]()
बाद में आभार भाषण में अमन सिंह ने कहा, एक बात मैं केंद्रीय मंत्री (कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत थे,जो व्यस्तता के चलते आभार भाषण के पहले ही समारोह से चले गए थे) के सामने कहना चाहता था, लेकिन वे चले गए। जो बात सबसे पहले चरण दास महंत जी ने कही थी कि अमन सिंह के संरक्षण में यास्मीन जी ने काम किया और केंद्रीय मंत्री जी ने महत्वपूर्ण बात कही कि ये साहस है जो महंत जी ने कहने का दिखाया, लेकिन केंद्रीय मंत्री जी ने यह बात नहीं कही कि इन्होंने (महंत) ने दूसरे की पत्नी के लिए बोला है। अगर दम है तो चरण दास जी अपनी पत्नी के बारे में बोलकर दिखाइए। असल में शेखावत ने कहा था कि महंत ने ऐसा कहकर साहस का काम किया है।
कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियां उपस्थित रहीं। अमन सिंह के अंदाज पर अतिथि हंस पड़े। फिर अमन ने कहा, हिमांशु (कार्यक्रम संचालक) जी ने एक अहम बात कही कि महंत जी बहुत धीरे धीरे और सॉलिड बैटिंग करते हैं, ये ऐसी ही सॉलिड बैटिंग है कि अमन सिंह की आज की रात तो गई। चरण दास जी ने ऐसी ही सॉलिड बैटिंग करके 35 साल में न सिर्फ अपनी पार्टी के बाहर के लोगों को, बल्कि पार्टी के भीतर के लोगों को भी शानदार तरीके से ठीक ठाक रखा है, इससे ज्यादा बोलना ठीक नहीं होगा मेरे लिए, मैं आभारी हूं, उनका जो वे कार्यक्रम में आए।
अमन सिंह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पीएस रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक रमन सिंह के साथ काम किया। बीते वर्षों में वे कुछ मामलों को लेकर चर्चा में आए थे। फिलहाल वे देश के एक बड़े उद्योग घराने के साथ काम कर रहे हैं। रमन सिंह से उनका करीबी रिश्ता है। यास्मीन सिंह अमन की पत्नी हैं। उनकी साहित्य और संगीत में गहरी रुचि है।
दरअसल, मौका सोमवार, 25 नवंबर को दिल्ली में अमन सिंह की पत्नी यास्मीन सिंह की बुक लॉन्च समारोह का था। इस मौके पर जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी भी मौजूद थीं।
मैं आधा भोपाल का, अमन भी आधे भोपाली
अमन जी ने कलाकार को 'संरक्षण' दिया
्
अपनी पत्नी के बारे में बोलकर दिखाइए...!
अमन के अंदाज पर हंस पड़े देश के दिग्गज
कौन हैं अमन सिंह और यास्मीन सिंह
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari