श्रीलंका में छत्तीसगढ़ की चेतना तिवारी ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब, अनोखे अंदाज से जीता सभी का दिल

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
श्रीलंका में छत्तीसगढ़ की चेतना तिवारी ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब, अनोखे अंदाज से जीता सभी का दिल

RAIPUR. छत्तीसगढ़ की रहने वालीं चेतना जोशी तिवारी ने श्रीलंका में अपना जलवा दिखाते हुए मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीता हैं। इसके साथ ही चेतना अब देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बन गई हैं। मिसेज इंडिया इंक सीजन 4 का आयोजन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में किया गया था। इस प्रतियोगिता में देशभर से 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में चेतना तिवारी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही जांजगीर-चांपा और छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। 



जवाबों, आत्मविश्वास और बेबाक प्रदर्शन से जीता दिल



चेतना ने अपने जवाबों, आत्मविश्वास और बेबाक प्रस्तुति के साथ सभी का दिल जीतते हुए मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम किया। वहीं, डॉक्टर दिशा आर शेट्टी फर्स्ट रनरअप रहीं और सोहिनी रोहरा को सेकंड रनरअप चुना गया। इनके अलावा निकिता सत्या थर्ड रनरअप और रूही मरजारा फोर्थ रनरअप बनीं। इस प्रतियोगिता में जजेज पैनल के तौर पर मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, एस. श्रीसंत, चिराग बम्बोट और भावना राव को देखा गया। बता दे कि 'मिसेज इंडिया इंक' का आयोजन मोहिनी शर्मा ने किया, जिन्हें 2016 में मिसेज इंडिया वर्ल्ड चुना गया था।



publive-image



जांजगीर-चांपा जिले की बहू और इंदौर की बेटी हैं चेतना 



आपको बता दे कि चेतना जोशी तिवारी (29साल) जांजगीर-चांपा जिले की बहू और इंदौर की बेटी हैं। चेतना की शादी चांपा में निलेश तिवारी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद भी चेतना ने अपने जज्बे को कायम रखा और मिसेज इंडिया का ताज अपने सिर सजाया। चेतना ने कोलंबो में 13 से 19 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी। 



ये भी पढ़े... 



छत्तीसगढ़ में फर्जी न्यूज फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सभी SP को सोशल मीडिया पर नजर रखने के सख्त निर्देश



चेतना की उपलब्धि पर परिवार में उत्साह का माहौल



चेतना के ससुर राजेश तिवारी ने बताया कि दो साल पहले निलेश और चेतना का विवाह हुआ था। चेतना अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक भी हैं, वह श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग से भी जुड़ी हुई हैं। चेतना आर्ट ऑफ लिविंग और हैप्पीनेस प्रोग्राम की फैकल्टी को भी ट्रेनिंग देती हैं। राजेश तिवारी ने बताया कि बहू चेतना की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। चेतना तिवारी 23 जुलाई को अपने पति के साथ कोलंबो से इंदौर पहुचेंगी, इसके बाद तय होगा कि दोनों जांजगीर-चांपा कब आएंगे।


Raipur News रायपुर न्यूज Chetna Joshi Tiwari Chhattisgarh's Chetna won the title became Mrs. India 2023 Chetna Tiwari Mrs. India Inc Season 4 Sri Lanka चेतना जोशी तिवारी छत्तीसगढ़ की चेतना ने जीता खिताब मिसेज इंडिया 2023 बनी चेतना तिवारी मिसेज इंडिया इंक सीजन 4 श्रीलंका
Advertisment