दुश्मनी जम कर करो... राजनीतिक दलों से ये क्यों बोले मुख्य चुनाव आयुक्त

Marut raj | Mar 16, 2024, 19:20 IST
Share
Chief Election Commissioner recited Bashir Badr couplet द सूत्र the sootr
Chief Election Commissioner recited Bashir Badr couplet द सूत्र the sootr

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ( Chief Election Commissioner Rajiv Kumar ) ने राजनीतिक दलों को बयानबाजी पर संयम बरतने की सलाह देते हुए सुनाया मरहूम शायर बशीर बद्र का शेर। जानिए क्या है पूरा मामला....

भोपाल. देश में लोकसभा चुनाव 2024 ( lok sabha election 2024 ) की तारीखों का ऐलान हो चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ( Chief Election Commissioner Rajiv Kumar ) ने चुनावी कार्यक्रम घोषित किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों से संयम बरतने की अपील करते हुए एक नसीहत भी दी। राजीव कुमार ने मसहूर शायर मरहूम बशीर बद्र का एक शेर सुनाया। उन्होंने कहा कि 'दुश्मनी जम कर करो, लेकिन ये गुंजाइश रहेजब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों' । दरअसल, उनका कहना था कि चुनाव के दौरान नेताओं को अपनी भाषाशैली पर ध्यान रखना चाहिए और कोई भी ऐसी बात नहीं कहना चाहिए, जिससे दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे। उनका कहना था कि आज के दौर में नेता आज किसी और दल में हैं। कल किसी और पार्टी में हो सकते हैं। कब एक दूसरे के साथ काम करना पड़ जाए, कहा नहीं जा सकता। इसलिए चुनाव के दौरान अपनी भाषा पर अंकुश रखें, संयम बरतें।

बुजुर्गों को दी जाएगी सहूलियत

मुख्य चुनाव आयुक्त ( Chief Election Commissioner ) राजीव कुमार ने कहा कि इस बार चुनाव के दौरान बुजुर्गों को वोट डालने के लिए कई सहूलियतें दी जाएंगी। देशभर में 85 साल की उम्र से ज्यादा के जितने भी वोटर्स हैं, उनके घर जाकर मतदान कराया जाएगा। आंकड़ों की बात करें तो देश में इस समय कुल 96.8 करोड़ वोटर्स हैं। इसमें से 49.7 करोड़ पुरुष हैं और 47 करोड़ महिलाएं हैं। इनमें से 1.82 करोड़ वोटर्स पहली बार इन चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Chief Election Commissioner Rajiv Kumar
  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
  • Chief Election Commissioner
  • Election Commissioner
  • मुख्य चुनाव आयुक्त
  • चुनाव आयुक्त
  • बशीर बद्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच