झाड़ू पर बटन दबाकर मुझे जेल जाने से बचा लो : अरविंद केजरीवाल

Jitendra Shrivastava | May 12, 2024, 19:11 IST
Share
thesootr
thesootr

CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ नई दिल्ली लोकसभा सीट से प्रत्याशी सोमनाथ भारती के समर्थन में मोती नगर में रोड शो किया। इस दौरान केजरीवाल ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला...

नई दिल्ली से 'आप' के उम्मीदवार सोमनाथ भारती के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal) ने मोती नगर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि अगर आप 25 तारीख को झाड़ू का बटन दबाएंगे तो मुझे दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा। केजरीवाल ने कहा कि मैं दोबारा जेल गया तो यह लोग आपके सारे काम रोक देंगे। बीजेपी वाले आपके स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बंद करना चाहते हैं।

थोड़ा आपके थोड़ा हमारे दिल में दर्द था...

रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि थोड़ा आपके दिल में दर्द था थोड़ा इधर दर्द था। इसलिए भगवान ने हमें मिला दिया। ये लोग कह रहे हैं कि 20 दिन बाद मुझे फिर जेल जाना पड़ेगा। अगर आप लोग 25 मई को झाड़ू पर खूब बटन दबा दोगे तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा। मेरा गलती यही है कि मैंने आपके बच्चों के लिए स्कूल बना दिए। आपके घर में कोई बीमार होता था और आप प्राइवेट इलाज पर लाखों रुपए खर्च करते थे आपका ये पैसा मैंने बचा दिया।

बीजेपी वाले मोहल्ला क्लीनिक बंद करना चाहते हैं

केजरीवाल ने कहा कि मैंने आपके इलाज के लिए अस्पताल बना दिए और निशु्ल्क दवा का इंतजाम किया, लेकिन मैं तिहाड़ गया तो इन्होंने 15 दिन तक इन्होंने इंसुलिन नहीं दिया। मैंने आप लोगों के लिए काम किए इसलिए इन्होंने जेल भेज दिया। मैं दोबारा जेल गया तो यह लोग आपके सारे काम रोक देना चाहते हैं। बीजेपी वाले आपके स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बंद करना चाहते हैं।

ये बता नहीं रहे कि क्यों 400 सीट चाहिए

केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि 400 सीट दे दो। इनसे पूछा कि क्यों इन्हें 400 सीट चाहिए। बता नहीं रहे कि क्यों 400 सीट चाहिए। बस कह रहे हैं कि बड़े काम करेंगे। बीजेपी वालों से खोद-खोद कर पूछा कि क्या बड़े काम करोगे तो कहते हैं कि देश के अंदर रिजर्वेशन खत्म करेंगे। बड़ी मुश्किल से पता चला कि रिजर्वेशन खत्म करेंगे। कहा कि ये लोग भारत को रूस बनाना चाहते हैं। पुतिन ने संविधान ही बदल दिया। अब वहां चुनाव नहीं होते। अब पुतिन ही बना रहता है वहां का राष्ट्रपति। ये भी संविधान बदलेंगे और देश के अंदर चुनाव बंद करेंगे।

Tags:
  • अरविंद केजरीवाल
  • CM Arvind Kejriwal
  • 25 तारीख को झाड़ू का बटन दबाएंगे
  • मोती नगर में रोड शो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई