चीन ने बनाया खतरनाक सिंथेटिक वायरस, तीन दिन में ले लेता है जान

Deeksha Nandini Mehra | May 29, 2024, 10:27 IST
Share
DELHI NEWS
चीन ने बनाया खतरनाक सिंथेटिक वायरस

हेबई मेडिकल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इबोला वायरस के खास हिस्सों को मिलाकर नया वायरस तैयार किया है। यह इंसानों के लिए बेहद घातक है।

नई दिल्ली.

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस के बाद अब ड्रैगन की लैब में एक और खतरनाक वायरस बना है। यह नया वायरस तीन दिन में किसी भी इंसान की जान ले सकता है। साइंस डायरेक्टर पत्रिका के प्रकाशित रिसर्च से इस तथ्य का खुलासा हुआ है। नया सिंथेटिक वायरस इबोला वायरस की तरह काम करता है।

साइंस डायरेक्ट पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च की मानें तो चीन की हेबई मेडिकल यूनिवर्सिटी ( Hebei Medical University ) के वैज्ञानिकों ने नया कांड किया है। वैज्ञानिकों ने इबोला वायरस के खास हिस्सों को मिलाकर नया वायरस तैयार किया है। यह इंसानों के लिए बेहद घातक है। वायरस इंसानी शरीर की कोशिकाओं को इन्फेक्टेड यानी संक्रमित कर सकता है। इससे तीन दिन में व्यक्ति की मौत हो सकती है।

ये खबर पढ़िए...देखिए Indian Railways में कैसे हो रहा यात्रियों की जान का सौदा ?

हम्सटरों को लगाया इंजेक्शन

चीनी वैज्ञानिकों ने नए वायरस को इजाद कर पांच नर और पांच मादा हम्सटरों को इंजेक्शन लगाया था। दरअसल, हम्सटर एक तरह का चूहा होता है। टीका लगाने के तीन दिन में सभी हम्सटरों में गंभीर बीमारी के लक्षण पाए गए। ये लक्षण कुछ-कुछ इंसानों में इबोला वायरस से होने वाली बीमारी की तरह ही थे। संक्रमण के बाद हम्सटरों का शरीर बुरी तरह कमजोर पड़ गया।

ये खबर पढ़िए...चारधाम यात्रा : बस से उत्तराखंड गए मध्यप्रदेश के भक्तों से धोखा, पढ़ें क्या हुआ

तीन दिन में हम्सटरों ने दम तोड़ा

वायरस के असर से हम्सटरों के अंगों ने काम करना बंद कर दिया। तीन दिन बाद इनकी मौत हो गई। इस दौरान कुछ हम्सटरों की आंखों में भी इंफेक्शन पाया गया, जिससे उनकी आंखों की रोशनी कमजोर हो गई। यह लक्षण भी इबोला वायरस से संक्रमित लोगों में देखने को मिलता है। दावा है कि नया वायरस इंसानी शरीर के दिल, लिवर, फेफड़े, गुर्दे, पेट, आंत और दिमाग को संक्रमित कर सकता है।

ये खबर पढ़िए...पाकिस्तान चाहता है- मोदी चुनाव हार जाएं, इसलिए राहुल को भेज रहे शुभकामनाएं !

इबोला के लिए चाहिए सुरक्षित लैब

इबोला रिसर्च के लिए लेबर 4 यानी बेहद सुरक्षित लैब चाहिए होती है।दुनिया में ज्यादातर लैब लेबल-2 की हैं। ऐसे में चीनी वैज्ञानिकों ने ऐसा वायरस बनाया है, जो इबोला की तरह समान हो, लेकिन उसके प्रयोग के लिए लेबल-4 की हाई-सिक्योरिटी लैब की जरूरत ना पड़े। इस शोध में वैज्ञानिकों ने नया तरीका खोज निकाला है। उन्होंने वीएसवी नाम के वायरस को इबोला वायरस के खास प्रोटीन के साथ मिला दिया।

चीनी वैज्ञानिकों ने यह किया दावा

हालांकि चीनी वैज्ञानिकों का दावा है कि इस रिसर्च से इबोला वायरस की रोकथाम और इलाज के लिए नई दवाइयां बनाने में मदद मिल सकती है। हालांकि इस तरह के शोध के फायदों के साथ-साथ जोखिम भी है। नए सिंथेटिक वायरस के निर्माण के बाद चीन की आलोचना हो रही है।

dangerous synthetic virus | चीन ने बनाया खतरनाक वायरस

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • dangerous synthetic virus
  • सिंथेटिक वायरस
  • चीन ने बनाया खतरनाक वायरस
  • हेबई मेडिकल यूनिवर्सिटी
  • Hebei Medical University
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच