महिला ने फ्लाइट में ब्रांडेड बैग को नीचे रखने से किया इनकार, आ गई पुलिस
Ravi Singh | Aug 17, 2024, 19:54 IST
flight branded bag
चीन में फ्लाइट डिले का हालिया मामला आपको हैरान करने वाला है। एक महिला ने अपने लग्जरी बैग के लिए इतना बवाल मचाया कि उसे फ्लाइट से उतारने के लिए पुलिस बुलानी पड़ गई।
जब भी आप फ्लाइट में जाते हैं तो आपने देखा होगा कि कई बार फ्लाइट में छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई हो जाती है। कई बार तो लात-घुंसे चल जाते हैं। फ्लाइट में कई बार ऐसे झगड़े होते रहते हैं, लेकिन चीन में फ्लाइट डिले का हालिया मामला आपको हैरान करने वाला है। एक महिला ने अपने लग्जरी बैग के लिए इतना बवाल मचाया कि उसे फ्लाइट से उतारने के लिए पुलिस बुलानी पड़ गई।
ढाई लाख के
महिला की फ्लाइट दक्षिण-पश्चिमी चीन में चोंगकिंग नगर पालिका के एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने को तैयार थी, तभी लगेज रखने को लेकर फ्लाइट में विवाद होने लगा। महिला का कहना था कि उसका लुई वितों का बैग 2 लाख 51 हजार 803 रुपए का है। महिला उसे किसी सीट के नीचे नहीं बल्कि अपने बगल में ही रखने बोल रही थी, तब क्रू ने महिला को समझाते कहा कि इससे दूसरे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
क्रू ने महिला को बहुत समझाया कि आप अपना बैग बगल में नहीं रखिए इससे बहुत परेशानी होगी, लेकिन महिला मानने का तैयार नहीं थी। आखिरकार पुलिस बुलाकर महिला को फ्लाइट से उतारना पड़ गया।
पुलिस महिला को विमान उतारकर नीचे ले जा रही थी, तब फ्लाइट में यात्रियों ने तालियां बजाईं। चीन में लुई वुइटन बैग की कीमत 3 हजार अमेरिकी डॉलर, जबकि चाइना एक्सप्रेस एयरलाइंस के इकॉनमी क्लास का टिकट 110 अमेरिकी डॉलर हो सकता है।
ढाई लाख के बैग पर बवाल
महिला को फ्लाइट से उतारा
यात्रियों ने तालियां बजाईं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava