टीनेज लड़कियां लगा रहीं लड़कों से ज्यादा सिगरेट के कश , ऐसे लग रही लत

Jitendra Shrivastava | May 28, 2024, 23:39 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस वैधानिक चेतावनी के बावजूद युवाओं में इसकी लत बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नई रिपोर्ट बताती है कि एक दशक में भारत में सिगरेट पीने वाले कम उम्र के लड़केलड़कियों की संख्या बढ़ी हैं...

सिगरेट की लत : 'टोबैको कंट्रोल इन इंडिया 2022' के नाम से आई रिपोर्ट में बताया है कि देशभर में तंबाकू का सेवन करने वालों की कमी तो आई है, लेकिन सिगरेट या बीड़ी की खपत बढ़ गई है। चिंता में डालने वाली बात ये है कि अब कम उम्र की लड़कियों में सिगरेट-बीड़ी पीने की लत तेजी से बढ़ती जा रही है। ये रिपोर्ट बताती है कि 2009 से 2019 के बीच यानी 10 साल में स्मोकिंग करने वाली लड़कियों की संख्या दोगुनी हो गई है। स्मोकिंग करने वाले लड़कों की संख्या भी बढ़ी, लेकिन उतनी नहीं।

स्मोकिंग करने वाले लड़कों से ज्यादा लड़कियां

स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2009 में देश में 2.4% लड़कियां स्मोकिंग करती थीं, जबकि 2019 में ये 6.2% हो गई। यानी इन 10 सालों में स्मोकिंग करने वाली लड़कियों की संख्या 3.8% बढ़ गई। इसी तरह 2009 में 5.8% लड़के ऐसे थे जो स्मोकिंग करते थे। 2019 में इनकी संख्या 8.1% हो गई। यानी 10 साल में स्मोकिंग करने वाले लड़के 2.3% बढ़ गए। इस हिसाब से देखा जाए तो 10 साल में स्मोकिंग करने वाले लड़कों की संख्या उतनी नहीं बढ़ी, जितनी लड़कियों की बढ़ गई।

देशभर में तंबाकू सेवन करने वालों की संख्या घटी

इस रिपोर्ट में एक बात और है जो चिंता बढ़ाती है। नई पीढ़ी को स्मोकिंग की लत ज्यादा तेजी से लग रही है और वो भी खासकर लड़कियों में। रिपोर्ट के अनुसार 2017 में 1.5% वयस्क महिलाएं ऐसी थीं, जो स्मोकिंग करती थीं। जबकि 2019 में 6.2% लड़कियों की स्मोकिंग करने की बात सामने आई है। इससे पता चलता है कि आने वाली पीढ़ी ज्यादा तेजी से स्मोकिंग की लत का शिकार हो रही है। हालांकि, इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि देशभर में तंबाकू का सेवन करने वालों की आबादी घटी जरूर है, लेकिन ये ज्यादातर वो हैं जिन्होंने गुटखा और पान मसाला छोड़ा है। 2009 में 14.6% आबादी ऐसी थी, जो किसी न किसी तंबाकू उत्पाद का सेवन करती थी। 2009 में ऐसी आबादी घटकर 8.4% हो गई।

इसलिए बढ़ रही लड़कियों में लत

नई पीढ़ी सिगरेट पीने को कूल समझती है। लड़कों से बराबरी करने और उनकी तरह ही कूल दिखने के लिए आजकल लड़कियां भी सिगरेट पीने लगीं हैं। इसके अलावा लड़कों की तरह ही गुस्सा ठंडा करने के लिए भी लड़कियां सिगरेट पी रही हैं, जबकि ऐसा कुछ होता नहीं है। जानकारों का मानना है कि आजकल फिल्मों में महिला एक्टर्स को सिगरेट पीते दिखाया जाता है, जिसे देखकर भी लड़कियों में स्मोकिंग की लत बढ़ रही है। बीते कई सालों में ई-सिगरेट का चलन भी भारत में काफी तेजी से बढ़ा है। आम सिगरेट की तुलना में इनके कम हानिकारक होने का दावा किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है।

स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक?

  1. पान मसाला, गुटखा खाना या सिगरेट-बीड़ी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। तंबाकू चबाने या स्मोकिंग करने से कैंसर, सांस से जुड़ी बीमारी, दिल से जुड़ी बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
  2. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत में लगभग 27 करोड़ लोग ऐसे हैं जो किसी न किसी तंबाकू उत्पाद का सेवन करते हैं। भारत में तंबाकू की वजह से हर साल साढ़े 13 लाख मौतें भी होती हैं।
  3. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट बताती है कि स्मोकिंग न करने वालों की तुलना में स्मोकिंग करने वालों में प्रीमैच्योर डेथ का खतरा 31% से 55% तक बढ़ जाता है।
  4. स्मोकिंग या तंबाकू खाने वाले पुरुष और महिलाओं के रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स पर भी असर पड़ता है। प्रेग्नेंसी के समय स्मोकिंग करने से समय से पहले प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा डिलीवरी के समय बच्चे या फिर मां की मौत का खतरा भी होता है।

ऐसे कम कर सकते हैं संख्या

इसके अलावा तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर भी इसकी खपत में कमी लाई जा सकती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट बताती है कि अगर तंबाकू उत्पाद पर कम से कम 10 फीसदी टैक्स भी बढ़ा दिया जाता है तो इससे हाई इनकम वाले देशों में 4 फीसदी और लोअर मिडिल इनकम वाले देशों में 5 फीसदी तक खपत कम हो जाती है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सिगरेट की लत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि