सिविल जज भर्ती : मेंस 25 अगस्त को, 542 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Dolly patil | Jul 08, 2024, 10:22 IST
Share
sz fsg
sz fsg

सिविल जज भर्ती में मुख्य परीक्षा 100 और इंटरव्यू 15 नंबर का होता है। मुख्य परीक्षा के आधार पर विज्ञापित पद ( Advertised Post ) से तीन गुना ​अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए होगा।

सिविल जज भर्ती-2023 के लिए मुख्य परीक्षा यानी मेंस 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा के लिए 542 अभ्यर्थियों को चिन्हित किया गया।

आपको बता दें कि मेंस का पेपर 100 नंबर का होने वाला है। इनमें अनारक्षित वर्ग के जिन अभ्यर्थियों ने 70 नंबर या इससे अधिक का स्कोर किया, उनके इंटरव्यू में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे। पिछली तीन बार की परीक्षाओं में ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला है। हालांकि इंटरव्यू के बाद फाइनल सिलेक्शन के लिए जरूरी है कि मेंस में स्कोर 75 से अधिक हो।

15 नंबर का इंटरव्यू

सिविल जज भर्ती में मुख्य परीक्षा 100 और इंटरव्यू 15 नंबर का होता है। मुख्य परीक्षा के आधार पर विज्ञापित पद (Advertised Post) से तीन गुना अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए होगा।

इसी के साथ ही अगर हम पिछली बार यानी सिविल जज परीक्षा 2022 की फाइनल चयन सूची को देखे तो इसमें सामान्य वर्ग के कुल 19 अभ्यर्थी हैं। इस सूची में टॉपर को मेंस व इंटरव्यू के 115 में से 97 नंबर मिले थे। सिर्फ मेंस की बात की जाए तो टॉपर ने 100 में से 85 नंबर हासिल किए थे।

इसी के साथ 19वें स्थान पर रहने वाले को मेंस और इंटरव्यू मिलाकर 86 नंबर मिले थे। हालांकि मुख्य परीक्षा की बात करें तो इसमें 74 नंबर थे।

यह ट्रेंड 2020 और 2019 में भी देखने मिला

आपको बता दें कि ये ट्रेंड सिविल जज परीक्षा 2020 और 2019 में भी देखने को मिला था। तब जिन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में 86 नंबर मिला वे अंतिम रूप से चयनित हुए।

वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि भले ही मेंस में 70 नंबर पाने पर इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिल जाए, लेकिन फाइनल सिलेक्शन होने की संभावना उन अभ्यर्थियों की ही ज्यादा रहेगी जिनके इस परीक्षा में 75 या इससे अधिक नंबर मेंस में आएंगे।

26 से 30 आयु वर्ग वाले अधिक

जानकारी के मुताबिक सिविल जज की पिछली तीन भर्तियों में चयनित होने वाले उम्मीदवारों में सबसे अधिक 26 से 30 आयु वर्ग वाले हैं। हालांकि सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम 21 और अधिकतम आयु 35 वर्ष है।

इसमें छूट का प्रावधान है। तीन बार की भर्ती में कुल 119 अभ्यर्थी सेलेक्ट हुए। इसमें 27 उम्मीदवारों की आयु 21 से 25 के बीच थी। 26 से 30 आयु वर्ग में सबसे अधिक 70 उम्मीदवार थे।

इसी के साथ 31 से 35 आयु वर्ग में 14 और 36 से अधिक आयु वर्ग में 8 सिलेक्ट हुए।

सिविल जज भर्ती-2023 में भी ट्रेंड

तीन बार के रिजल्ट को देखने से पता चलता कि चयन सूची में टॉपर और सिलेक्ट हुए अंतिम स्थान के अभ्यर्थियों के बीच ज्यादा नंबर का अंतर नहीं था। इसलिए इस बार भी कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।

जैसे, वर्ष 2022 की चयन सूची में सामान्य वर्ग के कुल 19 अभ्यर्थी सिलेक्ट हुए थे। इसमें टॉपर और 19 वें स्थान के बीच 11 अंकों का अंतर है।

इसी के साथ जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखकर यह कहा जा सकता है कि सिविल जज भर्ती-2023 में भी लगभग ऐसा ही ट्रेंड रहेगा। इसे ध्यान में रखते हुए ही अभ्यर्थी तैयारी पूरी करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सिविल जज भर्ती
  • सिविल जज भर्ती परीक्षा 2023
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज