सिक्किम में फटा बादल, बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता, 20 फुट ऊपर बहने लगी तीस्ता नदी, रेस्क्यू जारी

Chandresh Sharma | Oct 04, 2023, 24:00 IST
Share
सिक्किम में फटा बादल, बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता, 20 फुट ऊपर बहने लगी तीस्ता नदी, रेस्क्यू जारी
सिक्किम में फटा बादल, बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता, 20 फुट ऊपर बहने लगी तीस्ता नदी, रेस्क्यू जारी

सिक्किम में बुधवार को बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने की वजह से 23 जवान लापता हो गए।

GANGTOK. सिक्किम में बुधवार को बादल फटा है, जिसके बाद तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ की वजह से काफी जनहानि होने की आशंका है। सेना के 23 जवान लापता हो चुके हैं, बताया जा रहा है कि ल्होनक झील के पास बादल फटने की घटना हुई, जिसके बाद अचानक कई इंच मूसलाधार बारिश के कारण तीस्ता नदी अपने तटबंध तोड़कर विकराल रूप में आ गई।

सेना का कैंप उखड़ा, वाहन डूबे

नदी से सटे इलाके में ही सेना ने कैंप लगाया था, तीस्ता नदी का पानी बढ़ा तो पूरा का पूरा कैंप पानी में डूब गया। अधिकारियों ने बताया है कि अचानक पानी बढ़ने के चलते चुंगथांग बांध से पानी छोड़ा पड़ा था, जिस कारण नदी के निचले इलाकों में 15 से 20 फुट ऊंचाई तक पानी भर गया। सेना के कई वाहन भी बाढ़ के पानी में डूब गए।

चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

गुवाहाटी डिफेंस के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया है कि हादसे के बाद सेना के लापता जवानों को तलाशा जा रहा है। इसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले सिक्किम में 16 जून को बादल फटने की घटना हुई थी, यहां बादल फटने और भूस्खलन के चलते कई घर चपेट में आए थे, बड़ी तादाद में लोग इस आपदा का शिकार हुए थे।

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज