आतिशी ने ली सीएम पद की शपथ, पांच विधायक भी बनें मंत्री, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

Ravi Singh | Sept 21, 2024, 17:03 IST
Share
CM Atishi Marlena Delhi Arvind Kejriwal
CM Atishi Marlena Delhi Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ( Atishi ) ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी (Atishi) ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। वहीं, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी तीसरी महिला मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ सबसे युवा सीएम बनीं हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली की सरकार के नए चेहरे कितने पढ़े-लिखे हैं साथ ही मंत्री करते क्या हैं...

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

आतिशी के साथ पांच आप विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। चार पुराने मंत्रियों में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन ने शपथ ली। इनके अलावा कैबिनेट के नए चेहरे के रूप में सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश कुमार अहावलत भी मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, कैबिनेट में मंत्री का छठा पद खाली रहेंगे।

आतिशी कैबिनेट में कौन कितना पढ़ा लिखा

सीएम आतिशी कैबिनेट में सबसे पढ़े लिखे चेहरों में एक हैं। आतिशी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से 2006 में एमएससी की है। आतिशी ने चुनावी हलफनामे में खुद को समाजसेवक बताया है। इसके अलावा दो अन्य मंत्री गोपाल राय और कैलाश गहलोत की शैक्षिक योग्यता भी परास्नातक है। गोपाल राय ने खुद का पेशा समाजसेवा तो कैलाश गहलोत ने राजनीति बताया है। सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन ने खुद की शैक्षिक योग्यता स्नातक पेशेवर बताई है। कंप्यूटर साइंस में बीटेक सौरभ भारद्वाज पेशे से सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट हैं। इमरान हुसैन ने बिजनेस स्टडीज में स्नातक की डिग्री ली। अपना पेशा राजनीति बताया है। वहीं सरकार में नया चेहरा मुकेश अहलावत 12वीं पास हैं और उनका पेशा व्यवसाय है।

कैबिनेट में सबसे युवा

दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट की औसत उम्र करीब 46 साल है। 2020 के विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से जीतीं 43 वर्षीय मुख्यमंत्री आतिशी कैबिनेट में सबसे युवा हैं। बल्लीमारान सीट से विधायक इमरान हुसैन आतिशी से महज 18 दिन बड़े हैं। 50 साल के कैलाश गहलोत इस कैबिनेट में सबसे उम्रदराज हैं। कैलाश गहलोत नजफगढ़ से विधायक हैं। इसके अलावा तीन अन्य मंत्रियों सौरभ भारद्वाज की उम्र 44 साल, मुकेश अहलावत की 48 साल और गोपाल राय की 49 साल है।

किसके पास कितनी संपत्ति

कैबिनेट में संपत्ति के मामले में कैलाश गहलोत सबसे आगे हैं। 2020 के चुनावी हलफनामे में कैलाश ने अपनी कुल संपत्ति 46.07 करोड़ रुपए बताई थी। इस मामले में दूसरा स्थान सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत का है। मुकेश ने अपनी संपत्ति 6.18 करोड़ रुपए बताई थी। तीसरे स्थान पर बल्लीमारान से एमएलए इमरान हुसैन हैं जिनकी 2020 में संपत्ति 1.413 करोड़ रुपए थी। संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्री आतिशी चौथे स्थान पर हैं। 2020 में आतिशी ने अपनी कुल संपत्ति 1.412 करोड़ रुपए बताई थी। पांचवें नंबर पर ग्रेटर कैलाश के विधायक सौरभ भारद्वाज हैं। सौरभ की 2020 में संपत्ति 1.09 करोड़ रुपए थी। इस कैबिनेट में सबसे कम संपत्ति वाले गोपाल राय हैं। 2020 के चुनावी हलफनामे में बाबरपुर विधायक गोपाल राय ने अपनी कुल संपत्ति 90.01 लाख रुपए घोषित थी।

कैबिनेट में कितने मंत्री दागी

2020 के चुनावी हलफनामे में आतिशी अपने खिलाफ एक केस दर्ज होने की जानकारी दी थी। इसके अलावा 2020 के शपथ पत्र के अनुसार गोपाल राय के खिलाफ भी एक केस दर्ज था। चुनावी हलफनामे के अनुसार यह केस लखनऊ के हसनगंज थाने में दर्ज किया गया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली
  • दिल्ली सीएम
  • केजरीवाल
  • आतिशी
  • atishi
  • atishi marlena
  • आतिशी मार्लेना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई