सीएम ममता बनर्जी के करीबी मुकुल रॉय की विधायकी रद्द, जानें पूरा मामला
Sandeep Kumar | Nov 13, 2025, 18:40 IST
mukul-roy-mla
सीएम ममता बनर्जी के करीबी नेता मुकुल रॉय को बड़ा झटका लगा है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है। जस्टिस देबांगसु बसाक और मोहम्मद शब्बर रशीदी की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है।
Kolkata. कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को मुकुल रॉय की विधायकी रद्द की है। यह फैसला दलबदल विरोधी कानून के तहत लिया गया। जस्टिस देबांगसु बसाक की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह फैसला सुनाया है। बता दें कि इस मामले पर विपक्ष नेता शुभेंदु अधिकारी और भाजपा विधायक अंबिका रॉय ने याचिका दायर की थी।
मुकुल रॉय मई 2021 में भाजपा की टिकट पर विधायक बने थे। 11 जून 2021 को रॉय और उनके बेटे सुभ्रांशु ने TMC जॉइन की। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में घर वापसी की। इससे पहले 2017 में वे TMC छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
सीएम साय के जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान, पूनम, पिंटू और रमन की जिंदगी में आई नई रोशनी
18 जून 2021 को शुभेंदुअधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष को अर्जी दी थी। उन्होंने मुकुल रॉय की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। अधिकारी ने दल बदल कानून के तहत सदस्यता अयोग्य घोषित करने की अपील की थी।
बिहार चुनाव 2025 रिजल्ट: कल सुबह 8 बजे से काउंटिंग, जानें मिनट टू मिनट अपडेट द सूत्र पर
विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुकुल रॉय की विधायकी रद्द किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह संविधान की जीत है। अधिकारी ने कहा कि विधायकों की सदस्यता तुरंत समाप्त होनी चाहिए। 2020 में भाजपा जॉइन करने से पहले मैंने इस्तीफा दिया था। ममता बनर्जी और बिमान बनर्जी ने संविधान का पालन किए बिना 50 विधायकों को जोड़ा।
छत्तीसगढ़ में सूचना आयुक्त की नियुक्ति का रास्ता साफ, HC ने खारिज की याचिकाएं, 25 साल अनुभव की शर्त को दी थी चुनौती
मुकुल रॉय का विधानसभा क्षेत्र नादिया जिले में है। वह पूर्व में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रह चुके हैं। मुकुल रॉय ने राजनीति में कदम कांग्रेस से रखा था। वह पहले यूथ कांग्रेस के नेता थे। बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। मुकुल रॉय को ममता बनर्जी के करीबी माना जाता है। वह कुछ दिन बीजेपी में रहे और फिर TMC में शामिल हो गए।
दलबदल राजनीति: दलबदलू विधायकों के फंड पर रोक लगाने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
क्या है
साल 1967 में हरियाणा के विधायक गया लाल ने एक दिन में तीन बार पार्टी बदली। इसके बाद राजनीति में राम-गया राम की कहावत मशहूर हो गई। दल-बदल को रोकने के लिए राजीव गांधी सरकार ने 1985 में दल-बदल कानून लागू किया। कानून में कहा गया है कि विधायक या सांसद अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ सकता है। ऐसे में उसकी सदस्यता दल-बदल कानून के तहत रद्द हो सकती है। यदि सदस्य पार्टी के व्हिप का पालन नहीं करता, तो भी सदस्यता रद्द की जा सकती है। अगर किसी दल के दो-तिहाई सदस्य दूसरे दल में विलय के पक्ष में हों, तो यह दल बदल नहीं माना जाएगा। यह निर्णय लोकसभा अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष या उपसभापति लेते हैं। उनके फैसले को कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।
मुकुल ने जून 2021 में छोड़ी थी बीजेपी
सीएम साय के जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान, पूनम, पिंटू और रमन की जिंदगी में आई नई रोशनी
शुभेंदु अधिकारी ने लगाई थी अर्जी
बिहार चुनाव 2025 रिजल्ट: कल सुबह 8 बजे से काउंटिंग, जानें मिनट टू मिनट अपडेट द सूत्र पर
क्या बोले शुभेंदुअधिकारी
In a landmark judgment and the first of its kind in West Bengal (possibly also in India), a Constitutional Court being the Division Bench of the Hon’ble High Court at Calcutta consisting of the Hon’ble Justice Debangsu Basak and the Hon’ble Justice Md. Shabbar Rashidi has…
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) November 13, 2025
कौन हैं मुकुल रॉय
दलबदल राजनीति: दलबदलू विधायकों के फंड पर रोक लगाने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
क्या है दलबदल कानून ?
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA