सीएम मोहन यादव बोले- अलायंस में 292 से 300 पार हुए सांसद, और बढ़ेगी संख्या
Jitendra Shrivastava | Jun 06, 2024, 20:31 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली पहुंचे। 29 सांसद भी रात तक पहुंच जाएंगे, सीएम मोहन ने मीडिया को बताया कि अलायंस में हमारा आंकड़ा बढ़ रहा है। सांसद 292 से 300 पार हो गए हैं। शपथ होने तक ये संख्या और बढ़ेगी...
सीएम मोहन यादव : बीजेपी संसदीय दल की बैठक दिल्ली में शुक्रवार को होगी। बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव भी गुरुवार दोपहर को दिल्ली पहुंचे। मध्यप्रदेश के नव निर्वाचित सभी 29 सांसद गुरुवार रात तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। मीडिया से बातचीत में सीएम मोहन यादव ने कहा कि अलायंस में हमारा आंकड़ा बढ़ रहा है। सांसद 292 से 300 पार हो गए हैं। शपथ होने तक ये संख्या और बढ़ेगी। इससे पहले प्रदेश के सांसद, विधायक और पार्टी नेता भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने श्यामला हिल्स स्थित उनके निवास पर पहुंचे।
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को शाम 6 बजे होगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीते सभी मंत्री इस बार भी रिपीट होंगे। विवाद से जुड़े चेहरों के नाम मंत्री पद की लिस्ट से काटे जा सकते हैं। चुनाव हारीं स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को पार्टी एक और मौका दे सकती है। इन्हें फिर से मंत्री पद मिल सकता है। इससे पहले दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर को अहम बैठक हुई। इसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में नई सरकार बनाने, बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने और शपथ ग्रहण की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की खबर है।
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, NDA ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। NDA में बीजेपी के अलावा 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं। गठबंधन में चंद्रबाबू की TDP 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त बीजेपी के लिए जरूरी हैं। इनके बिना बीजेपी का सरकार बनाना मुश्किल है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मोदी 9 जून को शाम 6 बजे ले सकते हैं शपथ

NDA में बीजेपी के अलावा 53 सांसद हैं
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, NDA ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। NDA में बीजेपी के अलावा 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं। गठबंधन में चंद्रबाबू की TDP 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त बीजेपी के लिए जरूरी हैं। इनके बिना बीजेपी का सरकार बनाना मुश्किल है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman